Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

आज बांदा में बड़ा कार्यक्रम, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रामकेश निषाद की उपस्थिति में जलाभिनंदन..

आज बांदा में बड़ा कार्यक्रम, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रामकेश निषाद की उपस्थिति में जलाभिनंदन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक बड़ा कार्यक्रम धूमधाम से होने जा रहा है। इसमें जिले के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री रामकेश निषाद अतिथि रहेंगे। दरअसल, हर घर नल योजना के तहत कल 11 सितंबर बुधवार को बांदा के तिंदवारी विकासखंड के गांव सहूरपुर में 'जलाभिनंदन' कार्यक्रम होगा। इसे लेकर बड़े स्तर की तैयारियां की गई हैं। 'जलाभिनंदन' कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां यह कार्यक्रम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग (उत्तर प्रदेश) की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे लखनऊ से कार द्वारा चलकर 1 बजे बांदा के सहूरपुर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहां जलाभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सहूरपुर गांव में आज पूरा प्रशासनिक अमला जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद पूरे कार्यक्रम की तैयार...
UP : छेड़छाड़ के आरोपी फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर दी जान

UP : छेड़छाड़ के आरोपी फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महिला से छेड़छाड़ के आरोपी फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घटना बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के मजरा बंसी डेरा के रहने वाले सभाजीत निषाद के बेटे चंद्रशेखर (27) फार्मासिस्ट थे। दो दिन पहले दर्ज हुई थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट उधर, थानाध्यक्ष जसपुरा मोनी निषाद ने बताया कि महिला के आरोप पर छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा गया था। अब आरोपी के सुसाइड की सूचना मिली है। युवक पैलानी का रहने वाला था। वहीं गांव में उसने सुसाइड की है। रविवार रात उन्होंने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब देर तक घर से नहीं निकले तो उनकी मां उर्मिला ने आवाज लगाई। लेकिन जवाब न आने पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। परि...
बांदा : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

बांदा : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पैलानी थाना क्षेत्र में एक मवेशी से बाइक टकराने से हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को कानपुर रेफर कर दिया गया। दूसरे का इलाज चल रहा है। कानपुर रेफर हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मवेशी से बाइक टकराने से हादसा जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के रेहुटा गांव के रोहित (22) पुत्र राधेश्याम सुबह अपने पड़ोसी गयादीन (25) के साथ बाइक से खप्टिहा जा रहे थे। रास्ते में निवाइच गांव के पास बाइक मवेशी से टकरा गई। दोनों युवक घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रोहित को कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक क...
बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने किया दंगल का शुभारंभ

बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने किया दंगल का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पिंडखर में विराट दंगल का शुभारंभ किया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विराट दंगल में पहॅुच कर पहलवानों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। बताते चलें कि हर साल की तरह होने वाले इस दंगल में आसपास के जिलों से भी पहलवान आए हुए हैं। इसके बाद गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर में ग्राम प्रधान अनूप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश  ...
बांदा : बजरंग कालेज कमेटी के अध्यक्ष बने हरविलास, प्रशांत दोबारा प्रबंधक

बांदा : बजरंग कालेज कमेटी के अध्यक्ष बने हरविलास, प्रशांत दोबारा प्रबंधक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस दौरान अशोक अवस्थी निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी और शिक्षाविदों ने निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया। हर विलास गुप्ता को लगाकार पांचवीं बार निर्विरोध रूप से प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना गया। ये चुने गए समिति के सदस्य साथ ही प्रशांत शर्मा को दोबारा प्रबंधक पद का दायित्व दिया गया। इसी तरह शरद अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल उपप्रबंधक, राधा कृष्ण अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश वहीं बद्री प्रसाद माधव निगम, डा. किशोर बाजपेई, संजय गुप्ता, शरद अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, शांतनु अग्रवाल, राजेश साहू प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर ...
बांदा के बीपीएम कालेज में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी

बांदा के बीपीएम कालेज में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। यूरो किड्स भागवत प्रसाद कैंपस, श्रीनाथ विहार में हर्षोल्लास इसका आयोजन हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा ने भगवान गणेश के चित्र पर तिलक किया। मनमोहक झांकियों में दिखाई दिए बच्चे फिर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना भी की। गणेश वंदना स्कूली बच्चों ने की। इसके बाद बच्चों ने कई भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। झांकिया भी प्रस्तुत कीं। झांकियों में कोई गणेश, कोई शिव तो कोई पार्वती बना। बाद में सभी बच्चों को गिफ्ट दिए गए। ये भी पढ़ें : बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल  ...
बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश

बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते टप्पेबाजी और चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो बाइक सवार अपराधियों ने सेल टैक्स के रिटायर अधिकारी को रोका। फिर कहा कि हम पुलिस हैं और अभी-अभी शहर में लूट हुई है, चेकिंग कर रहे हैं। इसके बाद उनसे कहा कि अंगूठी और चेन उतारकर रख लो, नहीं तो लूट सकती हैं। शहर में लगातार बढ़ रहीं चोरी-टप्पेबाजी की घटनाएं सादे कपड़ों में पुलिस समझ अपराधियों की मंशा को बुजुर्ग रिटायर अधिकारी भांप नहीं पाए। फिर उनकी अंगूठी और चेन लेकर दोनों टप्पेबाज फरार हो गए। यह पूरी घटना बांदा के कालूकुआं चौराहे के पास अति व्यस्तम क्षेत्र कालूकुआं-बिजलीखेड़ा रोड पर हुई। घटना कोतवाली पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी है। बुजुर्ग रिटायर अधिकारी ने समझा सादे कपड़ों में प...
बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल

बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में गणेश महोत्सव का बड़ी ही धूमधाम से शुभारंभ हुआ। गणेश भवन में जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने दीप जलाकर गणेश महोत्सव शुभारंभ किया। फिर गणेश जी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाईं। पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। जलशक्ति मंत्री श्री निषाद ने नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा का भी अनावरण किया। माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस अवसर पर मंत्री रामकेश ने कहा कि गणपति बप्पा का हर एक रूप हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धैर्य न छोड़े। साहस और विवेक के साथ आगे बढ़ते जाएं। कहा कि गणपति बप्पा के बड़े कान यह संदेश देते हैं कि हमें दूसरों की बातें ध्यान से सुननी चाहिए। साथ ही छोटा मुख बताता है कि हमें कम बोलना चाहिए। बलशाली शरीर संदेश देता है कि श्रम से...
Banda : पारिवारिक कलह-कलेश में 3 लोगों ने मौत को लगाया गले, परिवारों में कोहराम

Banda : पारिवारिक कलह-कलेश में 3 लोगों ने मौत को लगाया गले, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह-कलेश और निराशा के चलते लोग खुद का अनमोल जीवन गवां रहे हैं। कहा जा रहा है कि बांदा में सड़क हादसों के बाद सबसे ज्यादा अगर मौतें हो रही हैं तो उसकी वजह आत्महत्याएं हैं। अगर ऐसा है तो यह सचमुच चिंता का विषय है। बीते 24 घंटों में तीन युवकों ने पारिवारिक कलह-कलेश में मौत को गले लगा लिया। परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालिंजर क्षेत्र में हुई पहली घटना जानकारी के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के मजरा धनेश्वरपुरवा राकेश (28) ने जहर खा लिया। परिवार के लोग पहले नरैनी स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कालेज बांदा लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। मृतक के ताऊ जयपाल का कहना है कि शराब पीकर घर पहुंचे राकेश ने पत्नी से विवाद के बाद जान दे दी। ये भी पढ़ें : बांदा : खनिज निरीक्षक को पीटने वाले...
UP : पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

UP : पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा रेलवे क्रासिंग के पास आज एक युवक का शव रेलवे पटरी पर मिला है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के रहने वाले रामू शुक्ला ने मृतक की पहचान अपने बड़े भाई श्रीराम के रूप में की। दिल्ली में रहकर काम करते थे श्रीराम मृतक के भाई का कहना है कि उनके भाई श्रीराम दिल्ली में रहकर काम करते थे। एक महीने पहले दिल्ली से गांव आ गए थे। बुधवार को उसकी सास का देहांत हो गया था। वह पत्नी सुमन को छोड़ने हमीरपुर जिले के खंडेह गांव गए थे। वहां से लौटकर आने पर ट्रेन पटरी पर शव मिला है। मृतक के दो बच्चे भी हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..    ...