Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी दुर्गेश कुमार (22) पुत्र रामबाबू पिछले चार साल बांदा के से कालूकुआं में रतन प्रसाद के घर पर किराए पर रहता था। बताते हैं कि वह बीएससी की पढ़ाई करने के बाद अब आईटीआई करने के साथ-साथ कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। नींद में छत से गिरा  गुरुवार रात को वह छत पर सो रहा था। इसी दौरान रात में लघुशंका के लिए जाते समय नींद में दो मंजिला छत में नीचे आंगन में आ गिरा। लोगों ने आनन-फानन में दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी...
बांदा में दो युवकों की निर्मम हत्याएं, एक को कुल्हाड़ी से काट डाला तो दूसरे की पीट-पीटकर ली जान

बांदा में दो युवकों की निर्मम हत्याएं, एक को कुल्हाड़ी से काट डाला तो दूसरे की पीट-पीटकर ली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर बांदा पुलिस शहर में वाहन चेकिंग करके खुद अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है तो दूसरी ओर जिले में चोरी और हत्याओं की वारदातें बदस्तूर जारी हैं। बीते 24 घंटे में दो लोगों निर्मम हत्याओं की दो वारदातों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इनमें से एक हत्या कुल्हाड़ी से प्रहार कर की गई। वहीं दूसरी हत्या को लाठियों से पीट-पीटकर अंजाम दिया गया। ऐसे में पुलिस की सक्रियता की पोल खोलती नजर आ रही है। बताया जाता है कि खैराडा गांव निवासी मातादीन प्रजापति (40) पुत्र ज्वाला अपने घर में मंगलवार रात को अकेले था। मटौंध थाना क्षेत्र में लाठियों से पीट-पीटकर हत्या   उसके बच्चे और परिवार के लोग निमंत्रण में शामिल होने गए हुए थे। रात को चार लोगों ने मातादीन प्रजापति को उसके घर से घसीट लिया और उसे लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने खुद ही पुलिस को सूचना दी। मौक...
बांदा में हादसे के बाद मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

बांदा में हादसे के बाद मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कालिंजर से दहेज का सामान और कुछ बारातियों को लेकर मंगलवार को लौट रहा लोडर गिरवां थाने के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसपर सवार एक वृद्ध जो दूल्हे का रिश्तेदार बताया गया, उसकी मौत हो गई। वहीं एक दर्जन बाराती घायल हो गए। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बड़ोखर बुजुर्ग के पास बकरी को बचाने में पलटा लोडर बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव निवासी वासुदेव कुशवाहा (60) मूंगुस गांव निवासी रामआसरे के बेटे की शादी में बारात में कालिंजर गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वासुदेव दहेज का सामान और कुछ बारातियों को लोडर में ...
बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव में मंगलवार सुबह तालाब में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। वहीं पर नहा रही एक अन्य बच्ची भी गहरे पानी में डूबने लगी। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। हालांकि बाकी दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बाद में उनके शव तालाब से निकाले गए। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बावजूद इसके परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां पर भी चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया। परिजन बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। दोनों शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डूबने से बची बच्ची के बताने पर लोगों को चला पता धौंसड़ गांव निवासी समीर (10) पुत्र अमर सिंह और अतुल (10) पुत्र गणेश सिंह दोनों गांव के विद्यालय में कक्षा चार में पढ़त थे। दोनों बच्चे गांव के धऊ तालाब में नहाने के लिए गए थे।...
बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, किसान की मौत और उपकरण फुंके

बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, किसान की मौत और उपकरण फुंके

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समरनीति न्यूज, बांदाः हाईटेंशन लाइन का तार 440 बोल्ट की लाइन पर टूटकर गिर जाने से घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इससे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि बीती देर रात परसौड़ा गांव निवासी बालेंद्र मिश्रा (45) अपने घर पर सो रहे थे। तिंदवारी क्षेत्र के परसौड़ा गांव का मामला  इसी दौरान लगभग 2 बजे अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर 440 वोल्ट की लाइन पर गिर पड़ा। इससे गांव के केई घरों में तेज वोल्टेज करंट दौड़ गया और ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए। बताते हैं कि किसान बालेंद्र के घर में लगा टेबल फैन भी धुंआ देने लगा। पंखा बंद करने लिए वह उसके बटन बंद करने लगे। बताते हैं कि जैसे ही बटन छुआ, चिपककर उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिक...
बांदा में योग दिवस की जबरदस्त धूम, राज्यमंत्री, सदर विधायक, एसपी-डीएम के साथ हजारों लोगों ने किया योग

बांदा में योग दिवस की जबरदस्त धूम, राज्यमंत्री, सदर विधायक, एसपी-डीएम के साथ हजारों लोगों ने किया योग

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर निर्धारित समय पर राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पंक्तिवार सभी लोगों ने बैठकर योगाभ्यास किया। मंचासीन योगाचार्य को देखकर सभी लोगों ने योगाभ्यास किया। जीआईसी ग्राउंड का माहौल पूरी तरह से योगमय नजर आया। योगाभ्यास में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बाबूराम निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी हीरालाल के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारियों समेत आम जनता शामिल रही। शहर में सैकड़ों स्थानों पर स्कूल, कालेजों और सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान  प्रधानमंत्री जी ने योग को अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। योग को जीवन में अपनाकर ही हम स्वस्थ्य रह सकतें हैं। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लिमिटेड/राज्यमंत्री ...
बांदा में ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत, दूसरे ने भी चपेट में आकर तोड़ा दम

बांदा में ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत, दूसरे ने भी चपेट में आकर तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा जीआरपी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा किसान ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसने भी बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जसपुरा कस्बा निवासी किसान हरिश्चंद्र (55) किसी काम से बुधवार को भरुआ गए थे। भरुआ और सिमरिया के पास हुए हादसे  वहां ट्रेन की चपेट में आने से उनका पैर कट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी किसान सियाराम (70) शुक्रवार तड़के खेतों की तरफ गए थे। नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिमरिया मिरदहा के पास पटरी पार करते समय महाकौशल एक्...
बांदा में 24 को थी सगाई, पांच दिन पहले ही लड़की ने जहर खाकर दे डाली जान, परिजन नहीं बता सके वजह

बांदा में 24 को थी सगाई, पांच दिन पहले ही लड़की ने जहर खाकर दे डाली जान, परिजन नहीं बता सके वजह

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से सटे एमपी के छतरपुर जिले के कदैला गांव के रहने वाले श्यामलाल (18) अपनी बेटी शिवलोचना की सगाई की तैयारियों में व्यस्त थे। परिवार में खुशियां मनाने की तैयारियां की जा रहीं थीं लेकिन 24 को होने वाली सगाई से पहले लड़की ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग नहीं बता सके कारण   परिवार के लोग उसे लेकर बांदा के मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां इलाज के दौरान शिवलोचना ने दम तोड़ दिया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके हैं। मृतक लड़की के पिता का कहना है कि बेटी की सगाई की रस्म बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव से होनी थी। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ेंः बांदा में फोन पर पत्नी से बात के बाद युवक ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम...
खनिज निदेशक रोशन जैकब का बांदा की खदानों पर छापा, अवैध खनन मिलने पर विवादित खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह निलंबित..

खनिज निदेशक रोशन जैकब का बांदा की खदानों पर छापा, अवैध खनन मिलने पर विवादित खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह निलंबित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः जिले में एनजीटी के नियमों के विरुद्ध खदानों पर चल रहे अवैध खनन के आरोपों सच साबित हुए। लखनऊ से औचक निरीक्षण पर बांदा पहुंचीं निदेशक, भूतत्व एवं खनिजकर्म डा रोशन जैकब ने खुद खदानों पर अवैध खनन और नियम विरुद्ध मात्रा से अधिक खनन पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सबकुछ जिले के खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा था। ऐसे में खनिज निदेशक ने बांदा के खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए निलंबन की संस्तुति कर दी है। फतेहपुर के खनिज अधिकारी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि  वहीं फतेहपुर के खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को ओवरलोडिंग मिलने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं और बीती रात खनिज निदेशक ने इस आरोपों की सच्चाई भी शाय...
बुंदेलखंड की परिस्थितियां जैविक खेती के लिए पूरी तरह अनुकूल- राजाबाबू सिंह

बुंदेलखंड की परिस्थितियां जैविक खेती के लिए पूरी तरह अनुकूल- राजाबाबू सिंह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कृषि एवं प्रद्यौगिकी विश्वविद्यालय द्वारा बुंदेलखंड परिक्षेत्र के सभी सात जिलों बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, झांसी व ललितपुर में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बुंदेलखंड जैविक कारीडोर की योजना तैयार की गई है। मंगलवार को ग्राम पचनेही में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पचेनही के निवासी एवं ग्वालियर (मप्र) के आईजी राजाबाबू सिंह रहे। श्री सिंह ने उपस्थित कृषकों एवं वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि बुंदेलखंड की परिस्थितियां व उपलब्ध संसाधन जैविक खेती के अनुकूल हैं। कृषि विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान कार्यक्रम    आईजी राजाबाबू सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की बहुत सी समस्याएं हैं, जिनमें अन्ना प्रथा एक प्रमुख समस्या है। यह समस्या नहीं बल्कि जै...