Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में बोले मंत्री, 370 हटाकर पीएम मोदी ने सरदार पटेल का सपना किया पूरा

बांदा में बोले मंत्री, 370 हटाकर पीएम मोदी ने सरदार पटेल का सपना किया पूरा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक भारत-अखंड भारत को लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर पूरा कर दिया। ये बात राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान लाखन सिंह राजपूत ने नवाब टैंक परिसर में आयोजित एकता उत्सव कार्यक्रम में कहीं। वह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। इससे पूर्व राज्यमंत्री विधिवत हवन-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। शहर में निकली गांधी संकल्प यात्रा इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा सांसद आरके सिंह पटेल, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाह, नरैनी विधायक राजकरन कबीर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने भी अलग-अलग कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी हीरा लाल ने एकता उत्सव में आए मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद गुरुवार शाम को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ...
बांदा में डीएम बंगले के पास लूट, बदमाशों ने लूटी नगदी-मोबाइल

बांदा में डीएम बंगले के पास लूट, बदमाशों ने लूटी नगदी-मोबाइल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में हुए सनसनीखेज घटनाक्रम में बीती रात वीवीआईपी इलाके डीएम कालोनी रोड पर एक युवक से बाइक सवार दो युवकों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। लूट की यह वारदात जिलाधिकारी आवास के पास हुई, जिसने पुलिस की सक्रियता और चौकसी की पोल खोलकर रख दी है। बताया जाता है कि क्योटरा मोहल्ला निवासी संदीप डीएम कालोनी से गुजर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे डाक्टर पाल के आवास के पास इस वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। बताते हैं कि पीड़ित संदीप उस वक्त अपने मित्र अनिल तिवारी के घर से पैदल ही अपने घर के लिए लौट रहे थे। बताया जाता है कि बदमाशों ने उनको धमकाते हुए जेब से 1200 रुपए और मोबाइल लूट लिया। रात 10:30 बजे के आसपास वारदात बताया जा रहा है कि पीड़िता प्राइवेट ठेकेदार है। उधर, सिविल लाइन चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने घटना को लेकर कहा कि जानकारी के बाद मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज खं...
बांदा में 12 घंटे में हाईस्कूल की छात्रा समेत 4 ने खाया जहर

बांदा में 12 घंटे में हाईस्कूल की छात्रा समेत 4 ने खाया जहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पिता की डांट एक हाईस्कूल की छात्रा को इतनी नागवार गुजरी कि उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश कर डाली। अब जिला अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों ने भी जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मर्का गांव निवासी रानी (19) (काल्पनिक नाम) हाईस्कूल की छात्रा है। बताते हैं कि बुधवार सुबह उसके पिता और भाई दिल्ली जाना चाह रहे थे। किसी बात को लेकर पिता ने बेटी को डांट दिया। बताया जाता है कि इसके बाद बेटी दिनभर गुमसुम रही। दो महिलाओं समेत 3 और ने खाया जहर बाद में परिजनों से नजर बचाकर रात में जहर खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, अतर्रा कस्बे की जय राम बारी निवासी महेश (32) ने बुधवार रात पारिवारिक विवाद...
बांदा में दूसरे दिन भी भाजपा नेताओं ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा

बांदा में दूसरे दिन भी भाजपा नेताओं ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन भी सांसद आरके सिंह पटेल व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत भाजपा नेताओं के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली। सदर विधानसभा क्षेत्र के खुरहंड से शुरू हुई यह पद यात्रा आज बुधवार को ग्राम शिवहद, डोंगरी होते हुए अर्जुनाह पहुंची। वहां से सरसवाह होते हुए तेरा, पतौरा के बाद महुआ पहुंची। जहां से यात्रा चली गांव पहुंची। वहां चौपाल लगाकर सांसद पटेल व सदर विधायक द्विवेदी ने लोगों को स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण से होने वाले फायदों और उनकी महत्ता को बताया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताए गांधी जी के विचार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का उदाहरण देते हुए सदर विधायक ने कहा कि गांधी जी अपना हर काम स्वयं करने पर जोर देते थे। हम सभी को भी उनकी इस विचारधारा का पालन करते हुए जीवन में नया आयाम हासिल करना चाहिए। तभी हम एक सशक्त समाज बना सक...
बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में था इयरफोन

बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में था इयरफोन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सड़क पर चलते वक्त एक जरा सी लापरवाही हमें मौत के मुंह में ले जा सकती है। बार-बार यह बात कही और सुनी जाती है, लेकिन फिर भी लापरवाहियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार रात बांदा में हुआ। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं इलाके में मोबाइल केयर सेंटर नाम से दुकान चलाने वाले कौशलेंद्र प्रताप (25) तिंदवारी के मवई गांव के रहने वाले थे। तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने में हादसा बताते हैं कि वह बांदा में ही रहकर काम करते थे, बीते दिवस भइया दूज के दिन अपने गांव महुई पहुंचे। वहां से रात करीब 9 बजे बाइक से तिंदवारी के लिए बाइक से निकले। रास्ते में एक ट्रक को तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय सामने से दूसरी गाड़ी आने पर खुद को बचाने के प्रयास में ट्रक में पीछे से जा टकराए। ...
बांदा में PWD मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे का शव मिलने से सनसनी

बांदा में PWD मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के बंगले में तैनात चौकीदार कैलाश धुरिया के बेटे अमित धुरिया (26) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, युवक पिता के साथ बंगले में ही एक हिस्से में रहता था। बेटे की मौत की जानकारी सुबह बेटे को उस वक्त मिली जब वह घर लौटा। घर के अंदर बेटे का शव पड़ा था। पहले पिता द्वारा बेटे की हत्या की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में उसने कहा कि उसका बेटा टीवी की बीमारी से ग्रसित था। पिता ने बाद में हत्या की जैसी किसी आशंका से इंकार करते हुए टीवी की बीमारी से बेटे की मौत की बात कही है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ई-रिक्शा चलाता था मृतक युवक पुलिस ने लिखा-पढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की मौत किस कारण से और किन हाला...
बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार की रात को पति ने विवाद के बाद पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। गोली पत्नी के हाथ को चीरते हुए कंधे के पीछे जा धंसी। पत्नी को गोली मारने के बाद पति मौके से भाग निकला। बाद में मोहल्ले वालों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शहर के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सुनीता (45) और उनके पति संजय गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गोली मारने के बाद मौके से भागा पति विवाद के दौरान बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि संजय ने अपनी पत्नी सुनीता पर तमंचे से गोली चला दी। गोली सुनीता के हाथ को चीरते हुए कंधे में जा धंसी। पति संजय घटना के बाद मौके से भाग निकला। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। किसी तरह से खून से लतपत घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाय...
बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद घर वालों को सूचना देने के बाद ढाबा संचालक और उसके साथी शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन समय से परिजनों के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो गया। परिजन जिस वक्त पहुंचे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मान रही है। ढाबे पर काम करता था मरने वाला युवक बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा के समीप स्थित एक ढाबे में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी राकेश उर्फ खिलाड़ी (38) तकरीबन 3 साल से काम क...
बांदा में किसान की हार्ट अटैक से मौत तो महोबा में फांसी पर लटका मिला शव

बांदा में किसान की हार्ट अटैक से मौत तो महोबा में फांसी पर लटका मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः बुंदेलखंड में दीपावली के त्यौहार से ठीक पहले दो किसान परिवारों में घर के मुखियाओं की मौत से मातम छा गया। बांदा में किसान को जहां फसल बर्बाद होने के कारण सदमे में हार्टअटैक पड़ गया। वहीं महोबा में पुलिस किसान की मौत की वजह शराबखोरी बता रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव निवासी किसान शिवनंदन (59) पुत्र मंगी राजपूत बटाई पर तकरीबन 15 बीघा खेत लेकर किसानी करते थे। यही उनके परिवार के पालन-पोषण का जरिया था। गत रात्रि अन्ना मवेशियों ने उनके खेतों की फसल बर्बाद कर दी। फसल चौपट होने का लगा सदमा बताते हैं कि सुबह खेत की हालत देखकर किसान को सदमा लग गया। उनके सीने में दर्द हुआ और वह गश खाकर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो किसान के परिजनों को सूचना दी। परिजन उनको गिरवा स्वास्थ क...
बैरक से लेकर बंदूक तक जांची, बांदा DIG दीपक कुमार का जेल निरीक्षण

बैरक से लेकर बंदूक तक जांची, बांदा DIG दीपक कुमार का जेल निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः शासन द्वारा जिले के नोडल अफसर बनाए गए चित्रकूटधाम मंडल के उप   महानिरीक्षक दीपक कुमार ने मंडल कारागार पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा और व्यवस्था की बारीकि से जानकारी ली। साथ ही जेल के बैरकों के लेकर पुलिस कर्मियों की बंदूकों की दुरुस्तता भी जांची। इतना ही नहीं बंदियों से बात की तो बंदी रक्षकों से भी हाल जाना। बताते चलें डीआईजी दीपक कुमार बांदा के नोडल अफसर बनाए गए हैं। ऐसे में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर उनके द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। उधर, डीआईजी के औचक निरीक्षण से संवेदनशील जेल में हड़कंप जैसे हालात रहे। बताते चलें की बांदा की जेल सुरक्षा के लिहाज के काफी संवेदनशील है। यहां कई शूटर, डकैत और माफिया बंद हैं। औचक निरीक्षण से जेल में हड़कंप बताया जाता है कि डीआईजी श्री कुमार ने बंदियों से भी बातचीत की और बैरक भी चेक किए। सुरक्षा मे...