Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

Breaking News : बांदा में कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या 819 पहुंची  

Breaking News : बांदा में कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या 819 पहुंची  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में जानलेवा हो चुका कोरोना का प्रकोप जारी है। आज बुधवार सुबह करीब 8 बजे शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले 65 वर्षीय एक और शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मरने वाले शख्स का इलाज चल रहा था और उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट बीती 24 अगस्त को पाजिटिव आई थी। बताते हैं कि उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बताते चलें कि इससे पहले भी बांदा में कोरोना से कई मौतें हो चुकी हैं। शहर में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना बताया जाता है कि कोरोना से अबतक जिले में कुल 819 संक्रमित केस मिल चुके हैं। वहीं इनमें 372 एक्टिव केस हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कोरोना से मुकाबला करने में जुटी हैं। ये भी पढ़े : कोरोना वायरस का सेक्स लाइफ पर क्या असर, पढ़िए एक्सपर्ट की राय हाल ही में जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की ...
बांदा में दंपती और मासूम बेटे समेत 12 नए पाॅजिटिव केस और मिले

बांदा में दंपती और मासूम बेटे समेत 12 नए पाॅजिटिव केस और मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दंपति और उनके 7 साल के मासूम बच्चे समेत कुल 12 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें छह महिला मरीज हैं और दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 819 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 372 हो गए हैं। एक दिन पहले मिले थे 44 केस मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी 12 लोगों को आइसोलेट करके उनका इलाज शुरू किया जा रहा है। बताया जाता है कि आज मिले 12 कोरोना पाॅजिटिव में जौरही पीएचसी के एक दंपति समेत उनका 7 साल का बेटा कोरोना पाॅजिटिव आया है। इसी तरह इंदिरानगर में एमआईजी में पावरहाउस के सामने चिल्ला रोड पर 46 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। ये भी पढ़े :  Update : बांदा : काल बनी ओवरलोडिंग, ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्गों की जिंदा जलकर मौत, जाम-नारेबाजी कालू...
Covid-19 : बांदा में 1 परिवार के 32 सदस्यों समेत 44 नए केस, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया दौरा

Covid-19 : बांदा में 1 परिवार के 32 सदस्यों समेत 44 नए केस, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया दौरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना जांच रिपोर्ट में शहर के फूंटाकुआ इलाके में एक परिवार के कुल 32 सदस्यों समेत 44 केस सामने आए हैं। इनमें जिला अस्पताल के एक चिकित्सक समेत 10 जेलकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूसरे कार्य तेज कर दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल ने खुद फूटा कुआं इलाके में पहुंचकर संक्रमितों इलाकों का दौरा किया। कुल संख्या 807, एक्टिव 360 केस साथ ही लोगों से बात करके उनको कोरोना से बचाव के उपाए भी बताए। सिटी मजिस्ट्रेट ने संक्रमितों के घरों पर पहुंचकर उनकी कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार कराई। बताते चलें कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुल संक्रमितों की संख्या जहां 807 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 360 हो चुके हैं।इसी दौरान सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 44 कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। य...
बांदा SP अचानक पहुंचे का देहात कोतवाली, औचक निरीक्षण से हड़कंप

बांदा SP अचानक पहुंचे का देहात कोतवाली, औचक निरीक्षण से हड़कंप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को बांदा पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा अचानक देहात कोतवाली पहुंचे। वहां एसपी ने औचक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। एसपी ने थाने में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही दस्तावेजों का रख-रखाव और दूसरी चीजें भी देखीं। मालखाने की स्थिति देखने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी निर्देश भी दिए। इंटीग्रेटेड कोविड-कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण एसपी ने थाना प्रभारी कोतवाली देहात को निर्देश दिए कि हर हालत में थाने से लेकर क्षेत्र तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। साथ ही पुलिस कर्मियों और जनता में मास्क की जरूरत बताते हुए मास्क जरूरी करें। ये भी पढ़ें : बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका  एसपी ने कहा कि थाने पर बनी कोविड-केयर डेक्स पर नियुक्त कर्मचारियों को प्रतिदिन ब्रीफ करने के बाद जिम्मेदारी सौंपे। उधर, पु...
बांदा : Phd करना चाहता था Msc का छात्र, हालात के चलते खौफनाक अंजाम..

बांदा : Phd करना चाहता था Msc का छात्र, हालात के चलते खौफनाक अंजाम..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिंदगी में इच्छा पूरी न होने पर युवा मन इतने कमजोर पड़ जाते हैं कि जानलेवा कदम उठाने से भी नहीं चूकते। बांदा में एक एमएससी का छात्र पीएचडी करना चाहता था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि इसका खर्च उठा सके। पिता ने बेटे को मना किया। इसके बाद छात्र बेटा तनाव में आ गया। आखिरकार तनाव के दौर से गुजर रहे छात्र ने जानलेवा कदम उठाते हुए फांसी लगाकर जीवनलीला ही समाप्त कर ली। मामला बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी रामाश्रय सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया छात्र द्वारा पीएचडी की पढ़ाई कर पाने पर आत्महत्या की बात सामने आई है। झांसी में कर रहा था पढ़ाई बताते हैं कि चिल्ला के पपरेंदा गांव में गुरुवार रात संत कुमार (24) ने घर के बाहर खेत में पेड़ के सहारे गमछा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह वह घर पर नहीं मिला। तलाश की गई तो गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका देख...
बांदा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी है पुलिस

बांदा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी है पुलिस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बाँदा : चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम बाबूराम वर्मा (40) बताया जा रहा है। बताते हैं कि बीती रात वह रोज की तरह मकान के उपरी हिस्से में सोने चला गया था। सुबह जब नीचे नहीं उतरा तो परिवार के लोगों ने  जाकर देखा। परिवार में कोहराम मचा वहां धन्नी में दुपट्टा से उनका शव लटक रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना में पहुंची चिल्ला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। ये भी पढ़े : बांदा पुलिस का दावा, बाइक चोर पकड़ कर निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद कीं ...
डा. एनडी शर्मा बने बांदा के सीएमओ, कार्यभार संभाला

डा. एनडी शर्मा बने बांदा के सीएमओ, कार्यभार संभाला

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी का तबादला होने के बाद नई नियुक्ति हो गई है। जिला मुख्यालय पर ही रहने वाले डा. एनडी शर्मा को बांदा का नया मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। आज सोमवार को उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी तरह जनता की पूरी सेवा की जाए। मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत न होने दी जाए। ये भी पढ़े :  बांदा में महिला डिग्री कालेज में छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण ये भी पढ़े : बांदा : लाॅकडाउन में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ीं पुलिस की नाक तले खुली दुकानें, FIR.. ...
बांंदा : ‘साहब की चौखट पर’ पालिका की लापरवाही, जनता परेशान

बांंदा : ‘साहब की चौखट पर’ पालिका की लापरवाही, जनता परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
रोशनी इसरानी, बांदा : सफाई के नाम पर अपनी खुद छाती पीट-पीटकर वाहवाही बटोरने में माहिर बांदा नगर पालिका का भगवान ही मालिका है। पालिका में बैठे जिम्मेदारों को जनता की सुविधाओं की कितनी चिंता है, यह किसी से छिपा नहीं है। पालिका की लापरवाही का एक नमूना सोमवार को देखने को मिला। व्यस्त समय में सफाई का काम वर्किंग आवर में सुबह 11 बजे शहर की वीवीआईपी रोड, डीएम कालोनी के नाले की सफाई का काम शुरू किया। सड़क पर कीचड़ फैला दिया गया। सड़क को बंद कर दिया। लोगों को जान खतरे में डालते हुए किसी तरह निकलना पड़ा। ये भी पढ़ें : बांदा नगर पालिका में बड़ा खेल, चौराहों पर सरकार को लाखों के राजस्व का चूना एक डर फिसलकर गिरने का और दूसरा कीचड़ गिरने का। जिलाधिकारी से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट तक सभी बड़े अधिकारी इस रोड से गुजरते हैं। यही काम अगर जल्द सुबह या रात के वक्त कर लिया जाए तो क्या दिक्कत है। कचेहरी के ...
बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना पर सेमिनार का आयोजन

बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना पर सेमिनार का आयोजन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज में आज शनिवार को प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक सेमिनार आयोजित हुआ। मेडिकल कालेज के काउंसलिंग रूम में आयोजित इस सेमिनार का विषय 'Medical Ethics-covid-19' रहा। इस सेमिनार के जरिए कोरोना यानि कोविड-19 पर गहन चर्चा हुई। डाक्टर्स ने साझा किए अपने विचार और अनुभव बताया जाता है कि सेमिनार में करीब 8 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। साथ ही अपने विचारों को कोविड-19 के मरीजों के साथ भी शेयर किया। ताकि उनको और ज्यादा जागरुक किया जा सके। उनके भीतर छिपे डर को निकाला जा सके। इन विचारों में उनके कुछ अच्छे अनुभव थे। साथ ही कुछ ऐसी बातें भी थीं जो उनको इस दौरान सीखने को मिलीं। काफी कुछ सीखने को भी था। कुछ अलग करने के अनुभव भी थे जोकि डाक्टरों ने covid-19 मरीजों के इलाज के दौरान हांसिल किए। ये भी पढ़े : बांदा में बढ़ते कोरोना के बीच मास्क-सोशल डिस्टे...