Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda police

बांदा : केन नदी पुल से कूदा युवक, कूदने की बताई यह वजह..

बांदा : केन नदी पुल से कूदा युवक, कूदने की बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक युवक ने केन नदी पर बने रेलवे पुल से छलांग लगा दी। अच्छी बात यह रही कि समय रहते वहां मौजूद नाविकों ने नदी से उसे बाहर निकाल लिया। आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। नदी में कूदने का युवक ने कारण भी बताया। उधर, मटौंध थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विनोद ने बताई यह वजह.. जानकारी के अनुसार मटौंध के मोहनपुरवा निवासी विनोद वर्मा (35) ने आज भूरागढ़ में बने रेलवे पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि युवक शराब के नशे में था। नदी किनारे मौजूद सरवर निषाद नाम के नाविक ने नदी में कूदकर युवक को बचा लिया। ये भी पढ़ें : बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव.. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में जेल चौकी पुलिस के दो सिपाही मौके पर पह...
बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव..

बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे में दो व्यक्तियों की असमय मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों में बच्चे बेसहारा हो गए। दोनों व्यक्ति देखते ही देखते काल के गाल में समा गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक घटना में ट्रक से ईंट उतारते समय लोहे की राड हाईटेंशन तार छूने से मजदूरी की मौत की है। वहीं दूसरी घटना सर्पदंश की है। खेत पर काम कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिसंडा के मझीवांसानी के रहने वाले वासुदेव (35) देर शाम ओरन कमासिन रोड पर ट्रक में लदे ईंटे उतरवा रहे थे। बिसंडा और नरैनी में हुईं घटनाएं उनके हाथ में लोहे की एक राड थी। बताते हैं कि राड ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गए। ये भी पढ़ें : Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हा...
ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में आपरेशन मुस्कान के तहत स्कूली बेटियों को आज जागरुक किया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट, एसजेपीयू, महिला शक्ति केंद्र, महिला कल्याण अधिकारी व जन साहस संस्था की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। शहर के अलीगंज में स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को अहम जानकारियां दी गईं। कालेज की छात्राओं को बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, सरकारी हेल्पलाइन नंबर, मानव तस्करी की जानकारी दी गई। खतरे के समय कहां करें काॅल यह भी बताया साथ ही इससे बचाव के तौर-तरीके बताए गए। अभियान के दौरान थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला शक्ति केंद्र से कामिनी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, जनसाहस संस्था से सुशील कुमार, प्रधानाचार्या सविता साहू आदि मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें : बांदा DM ने किया निरीक्...
बांदा SP अभिनंदन ने 23 दरोगाओं के किए तबादले, लापरवाहों को दिखाया पुलिस लाइन्स का रास्ता और..

बांदा SP अभिनंदन ने 23 दरोगाओं के किए तबादले, लापरवाहों को दिखाया पुलिस लाइन्स का रास्ता और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिले के 23 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। एसपी ने लापरवाह दरोगाओं को पुलिस लाइन का रास्ता दिखाते हुए किनारे कर दिया है। वहीं तेज-तर्रार और जनता की समस्याएं निपटाने में तेजी दिखाने वालों को जिम्मेदारी वाले पद सौंपे हैं। तबादलों से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है लापरवाही कुछ थानेदार भी हटाए जा सकते हैं। इन दरोगाओं के हुए तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट.. ये भी पढ़ें : STF और बांदा पुलिस ने पकड़ा 1 कुंटल गांजा, उड़ीसा से आई थी सप्लाई, मेरठ के दो तस्कर गिरफ्तार और.. ये भी पढ़ें : खबर का असर : भद्द पिटवाकर बीडीए ने गुपचुप हटवाईं दुकानों की अवैध सीढ़ियां, पढ़िए-चौंकाने वाली खबर..  https://samarneetinews.com/effect-of-news-bda-secretly-removed...
Banda : चेयरमैन के बेटे समेत 3 के खिलाफ FIR, यह है पूरा मामला..

Banda : चेयरमैन के बेटे समेत 3 के खिलाफ FIR, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को कबाड़ में बेचने का आरोप लगा है। मामले में चेयरमैन के बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रकरण बांदा की बबेरू नगर पंचायत का है। जानकारी के अनुसार चेयरमैन अनूप यादव ने बबेरू नगर पंचायत का कूड़ादान, कूड़ा फेंकने वाली हाथ ट्राली, कूलर की टंकी और एक टूटे पलंग को कबाड़ में बेच दिया था। चेयरमैन पुत्र समेत 3 पर FIR.. इस मामले में नगर पंचायत में संबंद्ध बाबू दिनेश सिंह ने बबेरू कोतवाली में तहरीर देकर मामले में शिकायत की। पुलिस ने जांच करते हुए बेचा गया सभी सामान बरामद कर लिया। ये भी पढ़ें : STF और बांदा पुलिस ने पकड़ा 1 कुंटल गांजा, उड़ीसा से आई थी सप्लाई, मेरठ के दो तस्कर गिरफ्तार और.. पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे समेत ती...
STF और बांदा पुलिस ने पकड़ा 1 कुंटल गांजा, उड़ीसा से आई थी सप्लाई, मेरठ के दो तस्कर गिरफ्तार और..

STF और बांदा पुलिस ने पकड़ा 1 कुंटल गांजा, उड़ीसा से आई थी सप्लाई, मेरठ के दो तस्कर गिरफ्तार और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : यूपी एसटीएफ ने बांदा पुलिस की मदद से बड़ी मात्रा में अवैध 1 कुंटल गांजा पकड़ा है। इसे डीसीएम गाड़ी से उड़ीसा सेतस्करी करके बांदा लाया जा रहा था। दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए डीसीएम को भी बरामद किया गया है। आज शाम करीब साढ़े 4 बजे के आसपास बबेरू थाना क्षेत्र में बांदा-कमासिन रोड पर ग्राम मुरवल के पास से एसटीएफ और बांदा पुलिस ने तस्करों को पकड़ा। बांदा एसपी अभिनंदन ने इसकी जानकारी दी है। कबाड़ में छिपाया था 25 लाख का गांजा जानकारी के अनुसार एसटीएफ की प्रयागराज टीम के सीओ नवेन्दु कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस की मदद से बरहमपुर उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थों की खेप लेकर डीसीएम नंबर UP15ET2881 से बांदा आ रहे तस्करों को पकड़ा गया। ये भी पढ़ें : खबर का असर : भद्द पिटवाकर बीडीए ने गुपचुप हटवाईं दुकानों की अवैध सीढ़ियां, पढ़िए-चौंकाने वाली खबर.. बताते ह...
दिनदहाड़े व्यापारी के मासूम बेटे का अपहरण, फिर दुकानदारों की समझदारी से ऐसे बची जान..

दिनदहाड़े व्यापारी के मासूम बेटे का अपहरण, फिर दुकानदारों की समझदारी से ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। एक व्यापारी के बेटे का अपहरण कर ले जा रहे बदमाश को दुकानदारों ने शक होने पर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। अगर समय रहते दुकानदारों की नजर अपहरणकर्ता पर नहीं पड़ती तो बच्चे को बचा पाना संभव नहीं होता। उधर, पुलिस अपहरणकर्ता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। बहला-फुसलाकर रिक्शे से ले गया युवक जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं तिराहे पर फल व्यापारी हनुमान साहू का बेटा अभिनय साहू (7) शुक्रवार शाम दुकान से कुछ दूरी पर खेल रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा : पत्नी से कहा, स्टेशन से रिसिव करा लेना, मगर कुछ ही पल बाद मौत ने ऐसा झपटा कि फिर.. इसी दौरान एक अपहरणकर्ता युवक वहां पहुंचा और बच्चे को बहला-फुसलाकर अप...
बांदा : सगी बहनों को लेकर दूसरे संप्रदाय के दो युवक फरार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार..

बांदा : सगी बहनों को लेकर दूसरे संप्रदाय के दो युवक फरार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फतेहपुर में ईंट भट्टे पर काम करने वाले दूसरे संप्रदाय के दो युवक दो सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले भागे। हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी गिरफ्तार-लड़कियां बरामद लड़कियों का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे संप्रदाय के दो युवक वहां रहने वाली दो सगी बहनों को बहलाकर-फुसलाकर भगा ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों को भी बरामद कर लिया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में कार में फंसकर घिसटता गया बच्चा...
बच्चे को घर उठा ले जाकर दरिंदे ने किया कुकर्म, इस हाल में मिला..

बच्चे को घर उठा ले जाकर दरिंदे ने किया कुकर्म, इस हाल में मिला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बाल अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नया मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र में सामने आया है। तिंदवारी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 9 साल का बालक दुकान से सामान खरीदने गया था। बताते हैं लौटते समय पास के युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी बच्चे को उठाकर अपने घर में ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की वहां आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। उधर, जब बच्चा देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : सड़क हादसे में बांदा के चौकी प्रभारी की मौत, महकमे में शोक की लहर बालक को आरोपी के घर से बरामद किया गया। बच्चे की हालत ठीक नहीं थी। बालक ने परिजनों को आपबीती बताई। इस बीच मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे को डाक्टरी परीक्षण के ल...
चित्रकूट : सड़क हादसे में बांदा के चौकी प्रभारी की मौत, महकमे में शोक की लहर

चित्रकूट : सड़क हादसे में बांदा के चौकी प्रभारी की मौत, महकमे में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तैनात उप निरीक्षक की चित्रकूट में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि वह हाई कोर्ट (प्रयागराज) में सीए दाखिल करने प्रयागराज गए थे। वहां से आज वापस अपनी कार से बांदा लौट रहे थे। इसी दौरान चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए चित्रकूट जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2018 बैच के उप निरीक्षक श्याम प्रकाश मूलरूप से प्रयागराज जिले के रहने वाले थे। वह इस समय बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र की महुटा पुलिस चौकी के प्रभारी थे। ये भी पढ़ें : ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार ये भी पढ़ें : बांदा में हादसा, चित्रकूट की महिला समेत दो की मौत  ...