Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda police

बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव के दो मासूम भाइयों के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मामले में परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच की धुरी घूम गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अखिलेश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।   आरोपियों में एक जिलाबदर जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता भइयाराम राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बताया जाता है कि आरोपी महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू पहले भी डबल मर्डर में आरोपी रहा है। बाकी नामजद आरोपियों में जिला बदर अपराधी शेरा उर्फ ओमकार भी...
बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नवविवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाक व यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात मुकदमा लिखा है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी दिसंबर 2025 को चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी यूसुफ खान उर्फ गोलू से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी में यथासंभव दान-दहेज दिया गया था। चित्रकूट से हुई थी शादी, महिला के गंभीर आरोप आरोप है कि इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि पहली विदाई के बाद जब ससुराल पहुंची। वहां पति यूसुफ, सास शाहीन खातून, ससुर उल्फत खान बच्ची, देवर मोनू आदि ने ताने मारे। मायके में रह रही है पीड़ित महिला, जांच शुरू कार खरीदने और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए 10 लाख अतिरिक्त दहेज मांगा। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने जबरन नशीली दवा...
बांदा में बड़ी घटना, दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

बांदा में बड़ी घटना, दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। नरैनी थाना क्षेत्र में दो मासूम सगे भाइयों के शव घर के पास पानी से भरे गड्ढे में मिले हैं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ नरैनी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबे दोनों जानकारी के अनुसार, आज नरैनी थाने पर डायल यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नन्दवारा में दो सगे भाई दोपहर से लापता हैं। बताया जाता है कि गांव के भइयाराम राजपूत के बेटे 6 वर्षीय मनोज और 4 वर्षीय युवराज घर के पास ही खेल रहे थे। इसके बाद दोनों का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। ये ...
दुखद: बांदा पुलिस के उप निरीक्षक का निधन, विभाग में शोक की लहर

दुखद: बांदा पुलिस के उप निरीक्षक का निधन, विभाग में शोक की लहर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सुरेश कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया। 1989 में भर्ती उप निरीक्षक सुरेश कुमार किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। वह मेडिकल अवकाश पर थे। प्रयागराज के रहने वाले थे उप निरीक्षक उनका इलाज चल रहा था। प्रयागराज निवासी उप निरीक्षक सुरेश कुमार के निधन की खबर से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बांदा पुलिस परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रकट किया है। पुलिस अधिकारियों ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी 28 से आंदोलन की चेतावनी  https://samarneetinews.com/jalaun-rakesh-tikait-farmers-debt-statement/  ...
UPDATE: बांदा में पहले बाइक से गिराया, फिर हवाई फायरिंग-पुलिस बोली..

UPDATE: बांदा में पहले बाइक से गिराया, फिर हवाई फायरिंग-पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जारी निवासी महंतू यादव ने एक व्यक्ति पर बाइक से गिराने व फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह रविवार दोपहर गांव से बांदा जा रहे थे। आरटीओ कार्यालय के पास गांव के ही कल्लू सिंह ने उनकी बाइक पर लात मारकर गिरा दिया। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि मामला दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश का है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आपसी रंजिश की बात आई सामने फिर कहासुनी के बीच तमंचे से गोली चलाई। वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने हाथ ऊपर कर दिया। इसलिए गोली हवा में चली। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे का कहना है कि बाइक टकराने पर विवाद हुआ है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसे, संविदाकर्मी समेत दो लोगों की दुखद मृत्यु दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच...
बांदा में उफनाते नाले में डूबा 12 साल का शंकर, 24 घंटे बाद भी लापता

बांदा में उफनाते नाले में डूबा 12 साल का शंकर, 24 घंटे बाद भी लापता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नयूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में 12 साल का बालक शंकर उफनाते नाले में डूब गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार गोताखोरों के साथ जुटी है। बालक के न मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के लहौरा गांव की है। पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी जानकारी के अनुसार, शाम को बालक शंकर यादव गहरे नाले में डूबकर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों के साथ तलाश कर रही है। 24 घंटे बाद भी बालक का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि बालक शुक्रवार शाम भैंसों को चराने निकला था। ये भी पढ़ें: बांदा में बारिश में ढहा जर्जर मकान, 70 वर्षीय वृद्ध की गई जान उसके साथ गांव के बड़कू और गौरीबाई थे। इसी दौरान नाले से भैंस वापस लाने के प्रयास में डूब गया। कालिंजर के थानाध्यक्ष दारा सिंह का कहना है कि पुलिस और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी है। ये भ...
बांदा में बारिश में ढहा जर्जर मकान, 70 वर्षीय वृद्ध की गई जान

बांदा में बारिश में ढहा जर्जर मकान, 70 वर्षीय वृद्ध की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते दो दिन से लगातार जारी बारिश में एक दुखद घटना हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शनिवार देर रात जर्जर कच्चा मकान ढहने से वृद्ध की मौत हो गई। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय चुन्नी वर्मा बीती रात अपने कच्चे घर में सो रहे थे। देर रात कच्चा मकान मूसलाधार बारिश से ढह गया। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे का कहना है कि पिता इस उम्र में भी मजदूरी किया करते थे। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में 6 बेटे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते DM ने छुट्टी के दिए आदेश  https://samarneetinews.com/banda-school-closed-heavy-rain/  ...
बांदा में छोटे भाई ने बड़े के पेट में मारा चाकू, कानपुर रेफर

बांदा में छोटे भाई ने बड़े के पेट में मारा चाकू, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे में अपने भाई को चाकू मार दिया। आपसी विवाद में हुई घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पेट में चाकू मारने से घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आपसी कहासुनी में हुई घटना जानकारी के अनुसार, थाना-कस्बा जसपुरा के रहने वाले पप्पू सिंह का कहना है कि उनका छोटा भाई युवराज नशेबाज है। रात में वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बीच किसी बात को लेकर उसका अपने बड़े भाई 32 वर्षीय इतराज से विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम बात इतनी बढ़ गई कि युवराज ने भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर पुलिस ने नष्ट कर...
बांदा: सौम्य व्यक्तित्व की धनी IPS मेविस टाक को पुलिस परिवार ने दी भावुक विदाई

बांदा: सौम्य व्यक्तित्व की धनी IPS मेविस टाक को पुलिस परिवार ने दी भावुक विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तैनात आईपीएस अधिकारी सुश्री मेविस टॉक का सोनभद्र स्थानांतरण हो गया है। सोमवार को उन्हें पुलिस परिवार ने भावुक विदाई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ प्रवीण कुमार, सीओ सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। विदाई में भावुक दिखा पुलिस परिवार शांत-सरल स्वभाव की धनी आईपीएस मेविस टाक लगभग एक साल दो माह बांदा जिले में तैनात रहीं। सुश्री मेविस टाक बरेली से 27 जुलाई 2025 को बरेली से बांदा स्थानांतरित होकर आई थीं। तैनाती के दौरान उन्होंने सीओ सिटी, सीओ लाइन्स, सीओ साइबर क्राइम और सीओ यातायात जैसे दायित्वों को बखूबी संभाला। अब उनका स्थानांतरण सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है। पुलिस लाइन के नवीन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी में ATS ने ढेर किया 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर, पढ़ें पूरी खबर..  https:/...
बांदा में दर्दनाक हादसे, संविदाकर्मी समेत दो लोगों की दुखद मृत्यु

बांदा में दर्दनाक हादसे, संविदाकर्मी समेत दो लोगों की दुखद मृत्यु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सोमवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों में वन विभाग का एक संविदा कर्मी भी शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक हादसा फतेहपुर हाइवे पर हुआ। वहीं दूसरा हादसा प्रयागराज हाइवे पर हुआ। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र में बांदा-प्रयागराज हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा सितारा बनकर हादसे में बदौसा थाना क्षेत्र के माहुराई गांव के रिक्शा चालक अमरजीत पटेल (34) की मौत हो गई। कार चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर हाइवे पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सव...