
समरनीति नयूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में 12 साल का बालक शंकर उफनाते नाले में डूब गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार गोताखोरों के साथ जुटी है। बालक के न मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के लहौरा गांव की है।

पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
जानकारी के अनुसार, शाम को बालक शंकर यादव गहरे नाले में डूबकर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों के साथ तलाश कर रही है। 24 घंटे बाद भी बालक का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि बालक शुक्रवार शाम भैंसों को चराने निकला था।
ये भी पढ़ें: बांदा में बारिश में ढहा जर्जर मकान, 70 वर्षीय वृद्ध की गई जान
उसके साथ गांव के बड़कू और गौरीबाई थे। इसी दौरान नाले से भैंस वापस लाने के प्रयास में डूब गया। कालिंजर के थानाध्यक्ष दारा सिंह का कहना है कि पुलिस और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें: बांदा में छोटे भाई ने बड़े के पेट में मारा चाकू, कानपुर रेफर
बांदा में स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते DM ने छुट्टी के दिए आदेश
बांदा: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी 28 से आंदोलन की चेतावनी
बांदा में बारिश में ढहा जर्जर मकान, 70 वर्षीय वृद्ध की गई जान
