Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda police

बांदा: 15 साल की किशोरी ने मृत नवजात को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

बांदा: 15 साल की किशोरी ने मृत नवजात को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। बांदा में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और पीड़िता द्वारा एक मृत नवजात को जन्म देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मंजू उर्फ बंटा वर्मा के रूप में हुई है। सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतिज्ञा सिंह का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जेल भेजा गया है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता किशोरी गर्भवती थी। 8 अक्टूबर को पीड़िता ने बांदा महिला अस्पताल में मृत नवजात को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पैलानी पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस में हड़कंप, SP ने थाना प्रभारियों समेत 23 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले  https://samarneet...
बांदा पुलिस में हड़कंप, SP ने थाना प्रभारियों समेत 23 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले

बांदा पुलिस में हड़कंप, SP ने थाना प्रभारियों समेत 23 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने जिले की कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। कई थानों के प्रभारी समेत 23 इंस्पेक्टरों व सब-इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। तबादला सूची के अनुसार, नरैनी, जसपुरा और बदौसा के थाना प्रभारियों को बदला गया है। तबादलों से पुलिस महकमें में हलचल मची है। यहां पढ़िए तबादला सूची ये भी पढ़ें: बांदा: पिता से फोन पर बातचीत के 1 घंटे बाद ही बेटी की मौत, हत्या का आरोप  ये भी पढ़ें: बांदा: सौम्य व्यक्तित्व की धनी IPS मेविस टाक को पुलिस परिवार ने दी भावुक विदाई https://samarneetinews.com/banda-police-farewell-ips-officer-mavis-tak/ https://samarneetinews.com/banda-woman-death-dowry-murder-allegation/  ...
बांदा: पिता से फोन पर बातचीत के 1 घंटे बाद ही बेटी की मौत, हत्या का आरोप

बांदा: पिता से फोन पर बातचीत के 1 घंटे बाद ही बेटी की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटकता मिला है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आज सुबह विवाहिता की अपने पिता से मोबाइल फोन पर बात हुई। इसके एक घंटे बाद ही बेटी की मौत की खबर पिता को दी गई। घटना को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। शादी के 8 महीने बाद ही बबली की मौत पर उठे सवाल जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में आज 9 बजे बबली पत्नी राकेश का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जसपुरा के नंदादेव गांव निवासी मृतक के पिता राम कृपाल का कहना है कि उन्होंने लगभग 8 महीने पहले 20 फरवरी को बेटी की शादी की थी। ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-ज...
बांदा: दर्शन सिंह की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा-कई लोगों से पूछताछ

बांदा: दर्शन सिंह की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा-कई लोगों से पूछताछ

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्शन सिंह उर्फ भोला की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। बांदा देहात कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस प्रकरण में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महोखर गांव से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, महोखर गांव दर्शन सिंह (42) बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास गुमटी में दुकान चलाते थे। करीब 3 दिन पहले उनका शव गुमटी के अंदर मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। ये भी पढ़ें: बांदा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग-डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। कहा था कि पास में ढाबे के कुछ दुकानदार उन्हें परेशान कर रहे थे। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे का कहना है कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा ...
दुखद: बांदा में बाइक की टक्कर से घायल बालक ने कानपुर में तोड़ा दम 

दुखद: बांदा में बाइक की टक्कर से घायल बालक ने कानपुर में तोड़ा दम 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ननिहाल जाते समय बाइक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय मृतक धर्मेंद्र के भाई शशिकांत का कहना है कि उनका भाई पैदल ननिहाल मुंगुस गांव जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा में शर्मनाक घटना, घर आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा  वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग इलाज के लिए बांदा ले गए। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में बालक ने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। https://samarneetinews.com/banda-relative-rape-min...
बांदा में शर्मनाक घटना, घर आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा

बांदा में शर्मनाक घटना, घर आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर आए रिश्तेदार द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक रिश्तेदार ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी लड़की के घर रिश्तेदारी में आया था। बताया जाता है कि परिवार के लोग रात में जब सो गए तो आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग-डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन  किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामले की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदम...
बांदा: बेटे के जाने का गम सह नहीं पा रही मां संगीता-तिंदवारी बाइक हादसा

बांदा: बेटे के जाने का गम सह नहीं पा रही मां संगीता-तिंदवारी बाइक हादसा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार मां-बेटे को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में बेटे की मृत्यु हो गई। घायल मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, मां संगीता अपने बेटे के दुनिया से जाने का गम सह नहीं पा रही हैं। फतेहपुर से तिंदवारी जा रहे थे मां-बेटे जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के गांव गाजीपुर गढ़ी निवासी संगीता (50) अपने बेटे अमित सेंगर (25) के साथ बाइक से अपने मायके जा रही थीं। उनका मायका तिंदवारी थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव में है। बांदा-टांडा नेशनल हाइवे पर छापर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत दोनों मां-...
बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह

बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवाहिता ने पति से विवाद के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए सुसाइड कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की रहने वाली विवाहिता प्रीति तिवारी (27) का शव उनके घर में लटकता मिला। पति-पत्नी में झगड़े की बात आई सामने बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। बाद में घर पहुंचे पति अजय तिवारी ने देखा तो आनन-फानन में पत्नी को पड़ोसियों के साथ लेकर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। पहले भी आपसी विवाद का मामला पुल...
बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत

बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। महालक्ष्मी पूजन करके लौट रही 9 साल की बच्ची की रपटा नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। मां-दादी के देखते ही देखते घटना जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी अखिलेश का कहना है कि उनकी भतीजी वंदना (9) शनिवार सुबह अपनी मां संतोषी के साथ पूजा को गई थी। साथ में बुआ आरती और दादी शांति भी थीं। ये भी पढ़ें: बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा  बताया जाता है कि लौटते समय गांव के पास रपटा नाले की पुलिया पर बालिका और बालक नैतिक का पैर फिसल गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बालक को बाहर निकाल लिया। लेकिन बालिका को बाहर नहीं निकाल सके। ये भी प...
बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव के दो मासूम भाइयों के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मामले में परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच की धुरी घूम गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अखिलेश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।   आरोपियों में एक जिलाबदर जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता भइयाराम राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बताया जाता है कि आरोपी महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू पहले भी डबल मर्डर में आरोपी रहा है। बाकी नामजद आरोपियों में जिला बदर अपराधी शेरा उर्फ ओमकार भी...