Saturday, October 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: पिता से फोन पर बातचीत के 1 घंटे बाद ही बेटी की मौत, हत्या का आरोप

मृतका बबली की फाइल फोटो

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटकता मिला है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आज सुबह विवाहिता की अपने पिता से मोबाइल फोन पर बात हुई। इसके एक घंटे बाद ही बेटी की मौत की खबर पिता को दी गई। घटना को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

शादी के 8 महीने बाद ही बबली की मौत पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में आज 9 बजे बबली पत्नी राकेश का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जसपुरा के नंदादेव गांव निवासी मृतक के पिता राम कृपाल का कहना है कि उन्होंने लगभग 8 महीने पहले 20 फरवरी को बेटी की शादी की थी।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस  

उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। ससुराली 8 लाख कैश की मांग कर रहे थे। मृतका का पति पीएसी में सिपाही है, जो इस समय प्रयागराज में तैनात है। पिता का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस

वह बता रही थी कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। इसके एक ही घंटे बाद बेटी की मौत की खबर आ गई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को लटकाया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा में शर्मनाक घटना, घर आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा

बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह

UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज

बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई