
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ननिहाल जाते समय बाइक ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय मृतक धर्मेंद्र के भाई शशिकांत का कहना है कि उनका भाई पैदल ननिहाल मुंगुस गांव जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें: बांदा में शर्मनाक घटना, घर आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग इलाज के लिए बांदा ले गए। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में बालक ने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
बांदा में शर्मनाक घटना, घर आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा
