Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा सड़क हादसा

बांदा में बड़ा हादसा, दो भाईयों की मौत-कार और बाइक की टक्कर से घटना

बांदा में बड़ा हादसा, दो भाईयों की मौत-कार और बाइक की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नवरात्रि पर चित्रकूट दर्शन को निकले भाईयों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। दोनों की बाइक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक महोबा जिले के रहने वाले थे। महोबा जिले के रहने वाले थे दोनों जानकारी के अनुसार महोबा जिले के गांधीनगर निवासी बाबू (40) अपने चचेरे भाई राम प्रकाश (35) के साथ बाइक से चित्रकूट दर्शन करने निकले थे। कबरई थाना क्षेत्र के राजीव नगर के रामबाबू ने बताया कि खुरहंड गांव के पास कार से बाइक की भीषण टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में सौंपा ज्ञापन-22 से लखनऊ में धरना, कर्मचारियों ने उठाई आवाज दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को बांदा मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। वहा...
दुखद: बांदा में बाइक की टक्कर से घायल बालक ने कानपुर में तोड़ा दम 

दुखद: बांदा में बाइक की टक्कर से घायल बालक ने कानपुर में तोड़ा दम 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ननिहाल जाते समय बाइक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय मृतक धर्मेंद्र के भाई शशिकांत का कहना है कि उनका भाई पैदल ननिहाल मुंगुस गांव जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा में शर्मनाक घटना, घर आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा  वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग इलाज के लिए बांदा ले गए। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में बालक ने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। https://samarneetinews.com/banda-relative-rape-min...
बांदा में दर्दनाक हादसे, संविदाकर्मी समेत दो लोगों की दुखद मृत्यु

बांदा में दर्दनाक हादसे, संविदाकर्मी समेत दो लोगों की दुखद मृत्यु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सोमवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों में वन विभाग का एक संविदा कर्मी भी शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक हादसा फतेहपुर हाइवे पर हुआ। वहीं दूसरा हादसा प्रयागराज हाइवे पर हुआ। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र में बांदा-प्रयागराज हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा सितारा बनकर हादसे में बदौसा थाना क्षेत्र के माहुराई गांव के रिक्शा चालक अमरजीत पटेल (34) की मौत हो गई। कार चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर हाइवे पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सव...
बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम

बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाविद्यालय के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को डंपर ने रौंद डाला। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया। इसके बाद जाम खुला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला है। ब्रेकर न होने की वजह से नाराज थे ग्रामीण जानकारी के अनुसार, जसईपुर गांव के महेश पटेल (70) को डंपर ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। तिंदवारी कस्बे में शिवदर्शन डिग्री काॅलेज के पास हुआ यह हादसा इतना दर्दनाक था कि वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर पुलिस ने नष्ट कराए 7 मुकदमों से संबंधित असलहे और..  लोगों ने ब्रेकर की मांग को लेकर जाम लगा दिया। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर लंबा जाम लगने से लोगों को काफी दिक्क...
Banda : बेकाबू कार ने छात्रों समेत 12 लोगों को टक्कर मारी, दो गंभीर, सड़क जाम-हंगामा

Banda : बेकाबू कार ने छात्रों समेत 12 लोगों को टक्कर मारी, दो गंभीर, सड़क जाम-हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बांदा के ओरन कस्बे में छात्रों समेत कुल 12 लोगों को चपेट में ले लिया। दो छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद गुस्साए छात्रों और ग्रामीणों की भीड़ ने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़, सड़क पर पलटी जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ओरन कस्बे में स्थित इंटर कालेज की छुटटी हुई थी। बताते हैं कि सभी छात्र स्कूल से निकलकर अपने घरों को जा रहे थे। ये भी पढ़ें : Banda : बीटीसी Exam पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान तभी अतर्रा की ओर से एक तेज रफ्तार कार छात्रों, आटो रिक्शा, बाइकों को टक्कर मारते हुए मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में राहगीर और ...