Monday, September 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसे, संविदाकर्मी समेत दो लोगों की दुखद मृत्यु

बांदा हादसे में मृतक अब्दुल शाहिद और परिजनों की भीड़

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सोमवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों में वन विभाग का एक संविदा कर्मी भी शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक हादसा फतेहपुर हाइवे पर हुआ। वहीं दूसरा हादसा प्रयागराज हाइवे पर हुआ।

बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र में बांदा-प्रयागराज हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें: बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा सितारा बनकर

हादसे में बदौसा थाना क्षेत्र के माहुराई गांव के रिक्शा चालक अमरजीत पटेल (34) की मौत हो गई। कार चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फतेहपुर हाइवे पर डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की गई जान

उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र में मुंगुस गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार की पहचान तिंदवारी कस्बा के भगवती नगर निवासी अब्दुल शाहिद (40) पुत्र अब्दुल वारिस के रूप में हुई। वह वन विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम 

बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा सितारा बनकर