Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा : जीजा ने घर में अकेली साली को दबोचा-दुष्कर्म का किया प्रयास, आहत पीड़िता ने लगा ली फांसी 

बांदा : जीजा ने घर में अकेली साली को दबोचा-दुष्कर्म का किया प्रयास, आहत पीड़िता ने लगा ली फांसी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक वहसी जीजा की छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास से तंग आकर नाबालिग साली ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के पिता और भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पर बातचीत के दौरान गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लड़की के जीजा ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए  दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी से आहत होकर उनकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वहीं सीओ बबेरू राकेश सिंह ने वीडियो बाइट में कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगना आया है। परिजनों के गंभीर आरोप, पुलिस बोली-जांच के बाद कार्रवाई हालांकि, पुलिस अधिकारी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि किन हालत में लड़की ने फांसी लगाई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जल्द ही थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाएंगे। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की र...
बांदा : रजाई में आग लगाकर हत्या का प्रयास, बाप-बेटे बुरी तरह झुलसे

बांदा : रजाई में आग लगाकर हत्या का प्रयास, बाप-बेटे बुरी तरह झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में घर में सो रहे व्यक्ति की रजाई में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे दोनों झुलस गए। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई। बताते हैं कि रजाई में आग कमरे की खिड़की से लगाई गई। दोनों झुलसे हुए पिता-पुत्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के लालबाबू (35) चारपाई पर सो रहे थे। पीड़ित बोले, जान से मारने की कोशिश उनकी पत्नी अपने बेटे योगेंद्र के साथ सो रही थीं। बताते हैं कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिलड़ी से जलती हुई आग लालबाबू की रजाई पर फेंकी। थोड़ी से बाद उनको आग से झुलसे का आभास हुआ https://samarneetinews.com/pooja-died-under-suspicious-circumstances-in-banda-father-said-killed/ तो उन्होंने रजाई उठाकर फेंकी। जलती हुई रजाई पास में सो रही पत्नी-बेटे की रजाई पर गिरी। इससे उसमें भी आग लग गई। उनका 7 साल का बेट...
UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा की बबेरू तहसील में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र लिखकर तूफान ला दिया है। महिला जज ने बाराबंकी के जिला जज पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाते हुए सीजेआई से न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। बाराबंकी के जिला जज पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पत्र वायरल होते ही बांदा से लेकर लखनऊ-दिल्ली तक हड़कंप मच गया। बाराबंकी में तैनात रहीं हैं पीड़ित महिला जज, अब बांदा में.. हालांकि, जिस जिला जज पर आरोप लगाया गया है, वह बाराबंकी में तैनात है। मामला वहीं का है। आज बांदा की बबेरू और जिला अदालत परिसर में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं रहीं। जानकारी के अनुसार महिला जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला...
बांदा : अनहोनी को दावत देता खुला होल, कागजों में स्वच्छता अभियान और बेपरवाह नगर पालिका

बांदा : अनहोनी को दावत देता खुला होल, कागजों में स्वच्छता अभियान और बेपरवाह नगर पालिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में खुले होल अनहोनीको दावत दे रहे हैं। शहर में कई जगहों पर खुले होल और कूड़े के ढेर लगे मिल जाएंगे। इन हालात में स्वच्छता अभियान भी कागजों में सिमटा नजर आ रहा है। नगर पालिका की भूमिका दम तोड़ती दिख रही है। नगर पालिका के जिम्मेदार जनमानस से जुड़े ऐसे मामलों में चुप्पी साधे हैं। अनहोनी हुई तो जिम्मेदार होगा कौन..? बांदा में जेल रोड पर जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के घर के पास खुला होल अनहोनी को दावत दे रहा है। बताते हैं कि स्थानीय लोगों के बार-बार कहने पर भी नगर पालिका की आंखें नहीं खुल रही हैं। इतना ही नहीं ईओ से लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि तक को ध्यान दिलाया जा चुका है। फिर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। दरअसल, यह होल नाले के ऊपर की पटिया टूटने से हो गया है। कई महीनों से ऐसे ही हालात हैं।  जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के घर के ठीक सा...
बांदा : दो महिला मंत्रियों ने दीप जलाकर किया ‘नारी शक्ति समागम’ का शुभारंभ, अब बेटियां..

बांदा : दो महिला मंत्रियों ने दीप जलाकर किया ‘नारी शक्ति समागम’ का शुभारंभ, अब बेटियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस लाइन मैदान में आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंडलस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता ‘‘नारी शक्ति समागम’’ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग बेबी रानी मौर्य एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दीप जलाकर किया। मंडलीय प्रतियोगिताओं में बेटियों में होंगे मुकाबले इस मौके पर बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष और नरैनी विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मडंलस्तरीय बेटियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। जानकारी के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में मंडल के चारों जिलों की 641 बालिकाओं ने 13 विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रही हैं। दोनों मंत्रियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अं...
यूपी के बांदा में प्रेम-प्रसंग में गवाई जान, प्रेमिका से बात कर शादीशुदा ने लगाया मौत को गले..

यूपी के बांदा में प्रेम-प्रसंग में गवाई जान, प्रेमिका से बात कर शादीशुदा ने लगाया मौत को गले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला ही खत्म कर ली। युवक के परिवार के सदस्य का कहना है कि वह शादीशुदा था, लेकिन पास की एक युवती से प्रेम प्रसंग भी था। आखिरी बार उसी युवती से बात कर उसने जहर खा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पता कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, कि युवक ने मौत को गले लगा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चिल्ला कस्बे का मामला जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बा निवासी जसवंत (28) पेशे से राजमिस्त्री थे। उनकी शादी हो चुकी थी। शहर से काम निपटाने के बाद वह अपने घर पहुंचे और किसी से https://samarneetinews.com/in-banda-young-man-stabbed-in-stomach-attacker-arrested/ फोन पर बात की। परिवार में भी इस बात को लेकर विवाद रहता था। इसके बाद जहर खा लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौत हो गई। मृतक के भतीजे अनुज ने कहा कि आखिरी ...
बांदा हार्पर क्लब में संगीत संध्या, मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता इलेवन ने मारी बाजी

बांदा हार्पर क्लब में संगीत संध्या, मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता इलेवन ने मारी बाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस लाइन में रविवार को न्यायाधीश इलेवन और अधिवक्ता इलेवन क्रिकेट मैच हुआ। इस मैत्री मैच का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। इस मैच में अधिवक्ता इलेवन ने जीत दर्ज कराई। साथ ही न्यायाधीश इलेवन के कप्तान हेमंत कुमार एडीजे ने टास जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। मैच के बाद हार्पर क्लब में जिला अधिवक्ता संघ की ओर से संगीत संध्या का भी आयोजन हुआ। इसमें दोनों टीम के लोग मौजूद रहे। साथ ही कई गणमान्य लोग भी रहे। अधिवक्ता इलेवन ने 155 रन का स्कोर बनाया मैच में जोरदार मुकाबला रहा। बल्लेबाजी करने उतरी अधिवक्ता इलेवन के कप्तान राजेश दुबे के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 155 रन का स्कोर खड़ा किया। अधिवक्ता इलेवन की ओर से हर्षित ने 112 , राजेश दुबे 22 अजय प्रजापति 15 रनों का योगदान दिया। वहीं न्यायाधीश इलेवन के कप्तान एडीजे ने तीन, हमीद बाबू ने दो विकट लिए। 75 रन से अधि...
हत्या का प्रयास : बांदा में युवक के पेट में चाकू घोंपा, हमलावर गिरफ्तार

हत्या का प्रयास : बांदा में युवक के पेट में चाकू घोंपा, हमलावर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दोस्त के घर से लौट रहे एक युवक पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। उसने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। उसे बचाने आए चचेरे भाई को भी युवक ने पीटकर घायल कर दिया। चाकू लगने के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बबेरू के अनौसा गांव का मामला जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा गांव के अनस (18) गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में पड़ोसी युवक अनीस ने उसे रोक लिया। मारपीट करते हुए उसके पेट में https://samarneetinews.com/truck-crushed-woman-and-boy-near-kalukuan-intersection-in-banda-both-died/#google_vignette चाकू घोंप दिया। चीख-पुकार सुनकर अनस का चचेरा भाई मुसाहिद (18) उसे बचाने दौड़ा। आरोपी ने उसपर भी हमला करते हुए उसे भी पीटकर घायल कर दिया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। ...
बांदा में ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, पल्हरी के युवक की मौत

बांदा में ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, पल्हरी के युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट से बांदा आते समय खुरहंड के पास एक ट्रक ने पीछे से आकर पिकअप में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पलट गई। पिकअप सवार बांदा के पल्हरी गांव के शारदा की मौत हो गई। गाड़ी चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चित्रकूट-बांदा मार्ग पर खुरहंड के पास हादसा जानकारी के अनुसार बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव के शारदा यादव (30) खुद ट्रक चालक थे। वह पिकअप गाड़ी से चित्रकूट से बांदा आ रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने https://samarneetinews.com/truck-crushed-woman-and-boy-near-kalukuan-intersection-in-banda-both-died/ पिकअप में टक्कर मार दी। बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी नहीं संभाल और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार शारदा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बबलू को भी चोटें लगी हैं। मृतक ...
दर्दनाक : बांदा में कालूकुआं चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, युवक-महिला की मौत

दर्दनाक : बांदा में कालूकुआं चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, युवक-महिला की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से बनारस जाने के लिए महिला और उनके बेटे के दोस्त को बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। यह हादसा बांदा शहर के कालूकुआं चौराहे के पास ओवरब्रिज के नजदीक हुआ। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्कूटी से स्टेशन से लौट रहे दोनों जानकारी के अनुसार फैजाबाद जिले के गोदरी बाजार चौक इकदारा बोहर की रहने वाली माधुरी साहू (55) के बेटे अंकित बांदा रेलवे स्टेशन में सहायक लोको पायलट हैं। बताते हैं कि वह शहर के कालूकुंआ मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। बीते करीब डेढ़ माह से उनकी मां माधुरी भी बेटे के साथ रह रही थीं। बताते हैं कि बीती रात मां https://samarneetinews.com/14-year-old-girl-sukhsena-hanged-herself-in-banda/ को बनारस जाना था। बेटा ड्यूटी पर चला गया। इसलिए उन...