Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना भीती गांव की है। वहां रहने वाले स्व. हीरालाल का बेटा रोहित (22) रात में खाना खाने के बाद घर में सोया था। सुबह मां जागी तो उन्होंने देखा कि बेटे के शव घर के पास खेत में पड़ा है। सुबह मां को घर के पास पड़ा मिला शव उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के बाकी लोग भी वहां पहुंचे। मृतक के मां कल्ली ने बताया कि उनके बेटा मुंबई में रहता था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। उधर थानाध्यक्ष कमासिन का कहना है कि मामला संदिग्ध है। उसके गले में फांसी जैसे निशान है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। जांच की जा रही है। घटना को लेकर गांव में चर्चाएं हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में प्रेमी के साथ दिखी युवती, भाई के डाटने पर दी जान-दो युवकों ने भी की सुसाइड  https://samarneetinews.com/in...
UP: महिला से दरिंदगी-घर के बाहर से उठा ले गया दरिंदा-पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP: महिला से दरिंदगी-घर के बाहर से उठा ले गया दरिंदा-पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के बाहर सो रही महिला को नशे में धुत्त दरिंदा उठा ले गया। इसके बाद खेत में उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर बुरी तरह से मारापीटा। सुबह गांव के लोगों को महिला खेत में लहूलुहान नग्न हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी का कहना है कि पीड़िता के बेटे की तहरीर पर आरोपी कल्लू दुबे पुत्र बत्तन दुबे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह खेत पर लहूलुहान हाल में मिली पीड़िता जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला बीती रात अपने घर के बाहर सो रही थीं। बताते हैं कि वह मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर भी हैं। ये भी पढ़ें: Banda: प्यार-शादी और तलाक, पूर्व प...
बांदा में महिला आयोग सदस्या अर्चना पटेल, इन जगहों का किया निरीक्षण..

बांदा में महिला आयोग सदस्या अर्चना पटेल, इन जगहों का किया निरीक्षण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल आज बांदा पहुंचीं। यहां सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई की। घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कस्तूरबा विद्यालय में बच्चों से पूछी व्यवस्था कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं को पूछा। आंगनवाड़ी केंद्र महोखर में पोषण पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत नवजात शिशुओं और माताओं को गोदभराई एंव अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जे.रीभा भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें: बांदा: प्यार-शादी और तलाक, पूर्व पति के बुलाने पर गई रश्मि की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या.. https://samarneetinews.com/love-marriage-and-divorce-rashmi-went-to-her-ex-husbands-call-died-in-banda/  ...
Banda: प्यार-शादी और तलाक, पूर्व पति के बुलाने पर गई रश्मि की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या..

Banda: प्यार-शादी और तलाक, पूर्व पति के बुलाने पर गई रश्मि की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्यार, शादी और फिर तलाक। इसके बाद मुलाकात और संदिग्ध हालात में मौत। हत्या का आरोप। कुछ ऐसी उलझी हुई लव मैरिज की एक खबर सामने आई है। 22 साल की युवती रश्मी की संदिग्ध हालात में जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मां ने पूर्व पति पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, युवती ने दो साल पहले एक युवक से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों में तलाक हो गया। सोमवार को पूर्व पति ने मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद यह घटना हुई। दो साल पहले लव मैरिज, 8 महीने पहले तलाक जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरानी गांव के कल्लू गुप्ता की बेटी रश्मि शहर के आजाद नगर मोहल्ले में किराए पर रहती थीं। परिजनों का कहना है कि दो साल पहले उन्होंने ये भी पढ़ें: UP: मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता समेत 8 दरिंदे गिरफ्तार-पीड़िता के घर अधिकारी.. पड़ोस के युवक से लव मै...
बांदा जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर रोज हो रही लाखों की गुंडा टैक्स वसूली

बांदा जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर रोज हो रही लाखों की गुंडा टैक्स वसूली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिला पंचायत बांदा में भाजपा नेताओं की आपसी रार का फायदा कुछ माफिया गुंडा टैक्स वसूली के रूप में उठा रहे हैं। 31 मार्च की रात को तहबाजारी का ठेका खत्म हो चुका है। तभी खनिज तहबाजारी की वसूली बंद हो जानी चाहिए। मगर ऐसा नहीं है। सूत्रों की माने तो माफियाओं का गैंग सक्रिय हो गया है। ठेका खत्म होने पर कैसे हो रही वसूली? सूत्रों का कहना है कि ठेका खत्म होने के बाद नया टेंडर नहीं हुआ है। इसके बावजूद जिले में खुलेआम तहबाजारी के नाम पर कुछ लोग गुंडा टैक्स वसूली कर रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में रोज लाखों की गुंडा टैक्स की वसूली हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कही यह बात.. मगर सरकार के खाते में कुछ नहीं जा रहा। गुंडे पूरा फायदा उठा रहे हैं। उधर, एएमए न होने की वजह से जिला पंचायत में अभी यह ठेका नहीं हो पाया है। ये भी पढ़ें: UP : जिला पंचायत सदस्य...
बांदा नगर पालिका का कारनामा, सेल्फी प्वाइंट बना अवैध होर्डिंग्स का अड्डा

बांदा नगर पालिका का कारनामा, सेल्फी प्वाइंट बना अवैध होर्डिंग्स का अड्डा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नगर पालिका की लापरवाही किसी से छिपे नहीं है। अवैध होर्डिंग्स शहर के प्रमुख चौराहों की खूबसूरती बर्बाद कर रहे हैं। महाराणा प्रताप चौराहा हो या कालूकुआं चौराहा। या फिर अशोक लाट तिराहा। सभी जगह अवैध होर्डिंग्स से शहर पटा पड़ा है। नगर पालिका को लेकर आम जनता के मन में नाखुशी बढ़ रही है। कुछ महीने पहले नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू के वार्ड में ही बीजेपी के चिह्न पर लड़ा सभासद प्रत्याशी चुनाव हार गया। नगर पालिका नहीं हटवा रही अवैध होर्डिंग्स यह हार सभासद से ज्यादा अध्यक्ष की हार मानी जा रही है। इसके बावजूद कामकाज में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा। बांदा के महाराणा प्रताप चौराहे पर अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। प्रशासन ने इस चौराहे पर एक सेल्फी प्वाइंड बनाया था। ये भी पढ़ें: Banda: कवि केदारनाथ अग्रवाल के जन्मोत्सव पर जुटे साहित्यकार, पुस्...
गोली मारकर सर्राफ बाप-बेटे से लाखों के जेवर-नगदी लूटी, DIG और SP मौके पर पहुंचे

गोली मारकर सर्राफ बाप-बेटे से लाखों के जेवर-नगदी लूटी, DIG और SP मौके पर पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ पिता-पुत्र से लाखों रुपए के जेवर और नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली सर्राफ की टांग को चीरती हुई निकल गई। पीड़ित का कहना है कि बदमाश लगभग 5 लाख रुपए के जेवर और नगदी लेकर भागे हैं। दुकान बंद करके घर जा रहे थे दोनों लूट की यह वारदात गिरवां थाना क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। डीआईजी राजेश एस और एसपी अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुही रहुसत के रहने वाले सर्रा पंकज सोनी उर्फ उमा शंकर की बहेरी गांव में सोने-चांदी की दुकान हैं। बताया कि शनिवार देर शाम वह अपने बेटे पंकज के साथ रोज की तरह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। गांव से निकलते ही दो बाइकों पर स...
Breaking: बांदा में बड़ी वारदात, गोली मारकर बाप-बेटे से लूट, DIG और SP मौके पर..

Breaking: बांदा में बड़ी वारदात, गोली मारकर बाप-बेटे से लूट, DIG और SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से बड़ी खबर आ रही है। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में दो बाइकों सवार चार बदमाशों ने बाप-बेटों पर गोली चलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। डीआईजी राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। दोनों उच्चाधिकारी मौके पर काफी देर तक रहे। बताते हैं कि बदमाशों की गोली बेटे के पैर को चीरती हुई पार निकल गई। SP  ने किया मौका मुआयना-कई टीमें तलाश में जुटीं इसके बाद बदमाश पिता से रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि युवक के पिता सुरक्षित हैं। घायल युवक को इलाज को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने खुद दी है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने एसओजी और थाना पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीमों को बदमाशों के पीछे लगाया है। इलाके सीसीटीवी फुटैज ...
भाजपा ब्लाक प्रमुख के पति पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट-अभद्रता के गंभीर आरोप, तहरीर

भाजपा ब्लाक प्रमुख के पति पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट-अभद्रता के गंभीर आरोप, तहरीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा नेता आपस में ही दो-दो हाथ करने में जुटे हैं। इससे पार्टी की किरकिरी हो रही है और वहीं विपक्षी पार्टी जमकर चुटकियां ले रही हैं। अब बांदा में भाजपा की ब्लाक प्रमुख के पति पर भाजयुमो नेता ने मारपीट और घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता के आरोप लगाए हैं। भाजयुमो नेता ने तिंदवारी थाने में दी तहरीर पार्टी नेता ने ब्लाक प्रमुख के पति के खिलाफ तिंदवारी थाने में एक तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि है जांच की जा रही है। बताते हैं कि सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ। तिंदवारी ब्लाक प्रमुख के पति हैं अजय सिंह जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के बेंदाघाट के लाहा डेरा के रहने वाले भाजपा नेता आशीष सिंह ने थाने में दी तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते मंगलवार रात तिंदवारी ब्लॉक प्रमुख के पति ये भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुर...
यूपी में व्यवसाई से 1 लाख की लूट, बाइक से गिराकर वारदात-पुलिस तलाश में जुटी

यूपी में व्यवसाई से 1 लाख की लूट, बाइक से गिराकर वारदात-पुलिस तलाश में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बाइक सवार व्यवसाई से बदमाशों ने एक लाख से ज्यादा की नगदी लूट ली। लूट की यह वारदात उस समय हुई जब व्यवसाई बाइक से पेमेंट लेकर घर लौट रहे थे। बताते हैं कि बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर पहले व्यवसाई को गिरा दिया। इसके बाद रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। सीओ अतर्रा का कहना है कि जल्द से जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। ओवरटेक कर पहले बाइक से गिराया फिर.. जानकारी के अनुसार, कस्बे के नरैनी रोड के कैलाश चंद्र गुप्ता नमकीन का थोक व्यापारी हैं। बताते हैं कि गुरुवार को वह बदौसा में उन दुकानदारों से पेमेंट लेकर लौट रहे थे, जिनके यहां ये भी पढ़ें: ‘बाॅडीबिल्डिंग से पति नपुंसक’, मायावती की भतीजी के ससुरालियों पर विस्फोटक आरोप-7 पर मुकदमा उनका माल जाता है। ...