Thursday, September 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: accident

बड़ी खबरः लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पति-पत्नी, बेटी-दामाद की मौत

बड़ी खबरः लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पति-पत्नी, बेटी-दामाद की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज हुए एक भीषण हादसे में चार लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार से एक परिवार लखनऊ से गुरुग्राम जा रहा था। इसी बीच इटावा जिले में कार पीछे से ट्राला में जा घुसी। इससे चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की हालत बेहद गंभीर बताया जाता है कि कार सवार श्रीकान्त मैथी पुत्र भीमचरन मैथी निवासी सालगेरिया तामलुक इस्ट मदनापुर (पश्चिमी बंगाल) अपनी पत्नी कविता मैथी और बेटी अनन्या तथा दामाद अरिजीत के साथ कार से गुरुग्राम जा रहे थे। ये भी पढ़ेंः बारिश ने दिया साथ, पुलिस ने खोला राज, शाहीन के कत्ल में बाप और चाचा गिरफ्तार कार को उनका चालक उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के मधरायर का रहने वाला दीपक चला रहा था। बताते हैं कि कार...
ब्रेक्रिंग न्यूजः मंत्री के एस्कार्ट की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी लखनऊ रेफर

ब्रेक्रिंग न्यूजः मंत्री के एस्कार्ट की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी लखनऊ रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज हुए एक सड़क हादसे में राज्य सरकार के एक मंत्री के एस्कार्ट में चल रही जिप्सी में सवार 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। चारों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रदेश सरकार के मंत्री अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इसी बीच ट्रक ने उनकी जिप्सी में टक्कर मार दी। टक्कर से चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना हरदोई जिले में सुबह लगभग साढ़े 4 बजे हुई। बरेली से लखनऊ जा रहे थे मंत्री अजीत पाल बताया जाता है कि यूपी सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल आज तड़के सुबह बरेली से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान उनके एस्कार्ट में चल रही पुलिस जिप्सी को सुबह करीब साढ़े 4 बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा संडीला के बस स्टैंड चौराहे पर हुआ। ये भी पढ़ेंः अपडेटः थानाध्यक्ष न...
कानपुर के जूही में प्लास्टिक और फर्नीचर के कारखानों में आग लगी

कानपुर के जूही में प्लास्टिक और फर्नीचर के कारखानों में आग लगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शनिवार सुबह कानपुर के जूही में भीषण अग्निकांड हो गया। आग लगने से प्लास्टिक और फर्नीचर कारखानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के बीच उठते धुएं के गुब्बार देखकर वहां हड़कंप मच गया। कारखाने में काम करने वाले मजदूर बाहर निकलकर भागने लगे। प्लास्टिक कारखाने में आग के बाद पास में स्थित एक फर्नीचर के कारखाने में भी आग लग गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन के लोगों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। आग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि कारखाना प्लास्टिक बोरी बनाने का है। ये भी पढ़ेंः यूपी पुलिस की डायल-112 की गाड़ियां ड्रोन से होंगी लैस इसी कारखाने में आज सुबह आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां लेकर कर्मचारी आग को काबू में करन...
बांदा में हादसा, शादी के 7 दिन बाद जीजा-साले की मौत, कोहराम मचा

बांदा में हादसा, शादी के 7 दिन बाद जीजा-साले की मौत, कोहराम मचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें शादी के मात्र 7 दिन बाद ही एक युवक की मौत हो गई है। इतना ही नहीं उनका साला भी हादसे में मारा गया। दोनों जीजा-साले की मौत से दो-दो परिवारों में कोहराम मच गया है। नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ है। वहां बाइक सवार दोनों जीजा-साले की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। मृतकों में एक युवक चित्रकूट जिले के रहने वाले थे। हादसे से दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। खासकर नवविवाहिता बदहवास सी हो रही हैं। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी फूट-फूटकर रोए। दोनों परिवारों में मचा कोहराम बताया जाता है कि चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरद्वारा गांव के रहने वाले दीपू उर्फ जगदीश (26) पुत्र नत्थू अग्रहरि गल्ला व्यापारी थे। बुधवार को वह अपने बड़े भाई के साले दीपक (30) पुत...
बांदा में थाने के पास होमगार्ड के बेटे की दर्दनाक हादसे में मौत

बांदा में थाने के पास होमगार्ड के बेटे की दर्दनाक हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया। गिट्टी से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को इस तरह रौंदा कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। यह हादसा जिले के तिंदवारी थाना के पास हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम को भेजा। हालांकि, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव के रहने वाले नवरत्न यादव होमगार्ड हैं। पिता को लेने थाने जा रहा था युवक उनका बेटा नरेश यादव (21) शनिवार दोपहर बाइक से थाने के नजदीक खड़े अपने पिता को लेने जा रहा था। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिंदवारी थाने के पास फतेहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बाइक के भी परख...
फतेहपुरः बांदा-टांडा हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से कुचलकर दो की मौत

फतेहपुरः बांदा-टांडा हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से कुचलकर दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः तड़के सुबह बांदा-टांडा हाईवे पर कटका बाईपास के पास ट्रक का पंचर पहिया बदल रहे चालक और क्लीनर दूसरे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। एक ने मौके पर ही कुछ देर बाद दम तोड़ दिया, जबकि खलासी संदीप ने कानपुर रेफर होने के बाद रास्ते में दम तोड़ा। मौके पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा करने वाला ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक का पहिया बदलते वक्त दूसरे ट्रक ने रौंदा बताया जाता है कि रायबरेली जिले के लालगंज कस्बा निवासी मोहम्मद जानी पुत्र नौशाद (35) बांदा से ट्रक में बालू लेकर फतेहपुर जा रहे थे। कटका बाईपास पर ट्रक पंचर हो गया। ट्रक खड़ा करके वे लोग पहिया बदलने लगे। खलासी रवि...
यूपीः पीएसी (PAC) की गाड़ी-ट्रक की टक्कर, 1 जवान की मौत और कई गंभीर

यूपीः पीएसी (PAC) की गाड़ी-ट्रक की टक्कर, 1 जवान की मौत और कई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/चंदौलीः आज बुधवार को चंदौली में हुए सड़क हादसे में पीएसी (PAC) की गाड़ी और ट्रक की टक्कर से एक जवान की मौत हो गई। वहीं कई पीएसी जवान घायल हो गए हैं। इन जवानों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में गंभीर हालत वाले जवानों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि हादसा चंदौली की सदर कोतवाली के फुटिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। वहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर 36वीं वाहिनी पीएसी की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद पीएसी की गाड़ी पलट गई और जवान उसके नीचे दब गए। घटना के बाद जिला जज सौरभ श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने हादसे और घायलों के बारे में जानकारी ली है। बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए घायल जवान बताया जाता है कि नवीन मंडी समिति के कैंप से पीएसी के जवान आज सुबह न्याय...
बांदाः शहर में कुछ देर पहले बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

बांदाः शहर में कुछ देर पहले बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के कालू कुआं मुहल्ले में गल्ला मंडी के पास अभी कुछ देर पहले शाम करीब 6 एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बाइक और उसके चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। बताते हैं कि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां भी चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। कालूकुआं में गल्ला मंडी के सामने हादसा मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान बबली (35) पुत्र रामअवतार निवासी सेमरी, तिंदवारी के रूप में हुई है। बताते हैं कि बाइक सवार तिंदवारी की ओर जा रहा था। गल्ला मंडी के पास ट्रैक्टर ने टक्...
कानपुर में फ्लाईओवर पर हादसे में सिपाही की मौत, होमगार्ड गंभीर

कानपुर में फ्लाईओवर पर हादसे में सिपाही की मौत, होमगार्ड गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के जाजमऊ जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर गुरुवार को हुए हादसे में पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे बाइक सवार पुलिस के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक कुछ दूर आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुछ दूर आगे गाड़ी छोड़कर भागा चालक सूचना पर चकेरी थाना पुलिस के साथ एसपी क्राइम और एसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। मृतक सिपाही मेरठ के रहने वाले थे। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि मेरठ जिले के सुरूरपुर थाना क्षेत्र के पैथोली गांव के रहने वाले पंकज चौधरी (25) पुलिस में सिपाही थे और इस वक्त पीआरवी पर ड्यूटी कर रहे थे। वह 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे। अब उनकी पोस्टिंग जाजमऊ चौकी की प...
प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेत्री शबाना आजमी के हादसे पर दुख जताया 

प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेत्री शबाना आजमी के हादसे पर दुख जताया 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के हादसे में घायल होने की घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह 'उनके जल्‍द ठीक होने के लिए कामना करता हूं।' बताते चलें कि शनिवार शाम को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शबाना आजमी एक कार एक्‍सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद हालत स्थिर बताई जा रही यह हादसा मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस-वे पर हुआ था। हादसे के बाद रविवार को भी मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं बॅालीवुड के कई दिग्गज भी उनकी हालत को लेकर दुखी हैं। ट्रक में कार ने मारी थी पीछे से टक्कर उनका कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर जा मारी थी। इसके बाद उनको इलाज के लिए पनवेल के एमजीएम अस्‍पताल में लेकर जाकर भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ेंः बोल्डनेस में आमिर खान की बेटी इरा ने सबको पीछे छो...