Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के स्टेशन रोड पर स्थित जैन लाज में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कर्वी में गेस्ट हाउस संचालक थे जितेंद्र जानकारी के अनुसार कर्वी के शत्रुघनपुरी मुहल्ले के रहने वाले जितेंद्र करवरिया (54) एक गेस्ट हाउस संचालक थे। बताते हैं कि बीती शाम घर से निकले थे। फिर बांदा आकर शहर के जैन लाज में कमरा बुक कराया। वह कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। आज सुबह कमरे में उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी उस समय हई जब सुबह होटल के सफाईकर्मी वहां सफाई को पहुंचे। ये भी पढ़ें : UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर.. दरवाजा काफी खटखटाने के...
बांदा में केदार स्मृति न्यास की मासिक गोष्ठी संपन्न

बांदा में केदार स्मृति न्यास की मासिक गोष्ठी संपन्न

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केदार स्मृति न्यास की मासिक गोष्ठी का आयोजन कथाकार के आवास पर हुआ। न्यास के सचिव नरेंद्र पुंडरीक ने नए सदस्यों की जानकारी दी। बताया कि आगामी 22 जून को बाबू केदारनाथ अग्रवाल की पुण्यतिथि का आयोजन महोबा में किया जाएगा। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. छाया सिंह ने अपनी नयी कहानी का पाठ किया। कहानी के शीर्षक के लिए राय मांगी। शिक्षाविद् आनंद किशोर लाल ने कहा कि यह कहानी हमें तीसरी दुनिया की यात्रा पर ले जाती है। प्रो सरला द्वारा अपनी पालक संतो दाई को दिया वचन निभाना परंपराओं का सुंदर निर्वहन है। शिक्षाविद् उमा पटेल ने कहा आज की नारी सक्षम है। डा. ललित ने कहा कि संक्षिप्त सारगर्भित वैचारिक गोष्ठी रही। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड मार्कशीट में सुधार के लिए लगाएगा 12 जून से कैंप   ...
सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली की अनुमति नहीं

सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली की अनुमति नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे और पार्टी के लिए गले की फांस बने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका लगा है। 5 जून को अयोध्या में रैली की तैयारी कर रहे भाजपा सांसद को प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। यह जानकारी खुद सांसद के बयान से मिली है।  सांसद ने जारी किया बयान दरअसल, अब सांसद ने रैली रद्द करने की घोषणा करते हुए बयान भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की इस प्रस्तावित रैली में अयोध्या के महंत पॉक्सो एक्ट में संशोधन की मांग उठाने वाले थे। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. हाल में इस रैली के विषय में हुई प्रेसवार्ता में संतों ने कहा था कि कुछ कानूनों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। 5 जून को संत समाज एकत्रित होकर संशोधन की मांग उठाएगा। अब प्रशासन द्वारा भाजपा सांसद को रै...
UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर..

UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। IAS यशोद त्रषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। वहीं IAS लोकेश एम कानपुर को कानपुर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। IAS राजशेखर सचिव कृषि के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह IAS प्रशांत द्विवेदी को ACS वित्त के पद से हटा दिया गया है। IAS दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। ये भी पढ़ें : खास खबर : हाई कोर्ट का फैसला, PWD के 95 एक्सईएन होंगे डिमोट  ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से..  ...
खास खबर : हाई कोर्ट का फैसला, PWD के 95 एक्सईएन होंगे डिमोट

खास खबर : हाई कोर्ट का फैसला, PWD के 95 एक्सईएन होंगे डिमोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में PWD महकमे के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। विभाग में पदोन्नति विवाद की लगभग एक महीने नियमित सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने सहायक अभियंता के पद पर प्रमोट 95 अवर अभियंता की पदोन्नति आदेश को निरस्त कर दिया है। ये सभी पदोन्नति 2008 में नियमों को दरकिनार कर पिछली तारीखों में रिक्तियां दिखाकर की गई थीं। डिप्लोमा इंजीनियंर्स संघ ने किया फैसले का स्वागत खास बात यह है कि ये सभी सहायक अभियंता अब अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) बन गए हैं। अब हाई कोर्ट के फैसले के बाद ये सभी पदावनत होंगे। इसके बाद दोबारा सहायक अभियंता बन जाएंगे। ये भी पढ़ें : करनी का फल : हमीरपुर में पूर्व प्रचारक को छात्र से कुकर्म-हत्या में उम्रकैद की सजा साथ ही हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिए हैं कि एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाते हुए पदोन्नति के 25 फीसदी कोट...
बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल

बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। एक हादसा रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत का है। वहीं दूसरे हादसे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुंबई से भाई के साथ घर लौट रहा था युवक, बस से गिरा जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के पलटूपुर गांव के अखिलेश (22) पुत्र रामस्वरूप मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। अपने भाई के साथ मुंबई से बांदा आए थे। बीती रात बस से घर जा रहे थे। रोडवेज बस में भीड़ ज्यादा थी। इसलिए दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। ये भी पढ़ें : तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर 4 महीने से महिला.. इसी दौरान रास्ते में नीचे गिरकर घायल हो गए। बस का पहिया उनके उपर से निकल गया। उनके भाई द...
करनी का फल : हमीरपुर में पूर्व प्रचारक को छात्र से कुकर्म-हत्या में उम्रकैद की सजा

करनी का फल : हमीरपुर में पूर्व प्रचारक को छात्र से कुकर्म-हत्या में उम्रकैद की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : हमीरपुर में छात्र से कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या के मामले में दोषी आरएसएस के पूर्व नगर प्रचारक को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बुधवार को विशेष न्यायाधीश (डकैती) कोर्ट ने नगर प्रचारक को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी। अदालत ने उसके उपर 1.10 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि से 1 लाख रुपए छात्र के पिता को दिए जाएंगे। विशेष न्यायाधीश (डकैती) पीके जयंत की अदालत ने यह सजा सुनाई। 2007 में अपहरण के बाद हुई थी कक्षा 9 के छात्र की हत्या अपर शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मणिकर्ण शुक्ला व सहायक शासकीय अधिवक्ता राजेश तिवारी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2007 को कक्षा 9 का छात्र, दोषी हरनाम सिंह सेंगर से पढ़ने पहुंचा था। हरनाम, रानी लक्ष्मीबाई नगर में रहता था। फिर छात्र वापस घर नहीं लौटा। घटना के 8 महीने बाद पुल...
गौरव यात्रा प्रकरण : सहारनपुर में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल

गौरव यात्रा प्रकरण : सहारनपुर में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : गौरव यात्रा प्रकरण के बाद सहारनपुर में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। पिछले करीब 36 घंटे से इंटरनेट सेवा बंद थी। आधी रात इन्हें बहाल कर दिया गया है। मंगलवार देर रात 12 बजे पूरे जिले की इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गईं। हालांकि, अधिकारी स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है। गौरव यात्रा के बाद फैलाई जा रही थीं अफवाहें बताते चलें कि बीते सोमवार को सहारनपुर में गौरव यात्रा को लेकर तनाव पैदा हो गया था। सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाह फैल रही थीं। डीएम ने सोमवार शाम लगभग 4 बजे जिले की इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए थे। सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवा रोक दी गई थीं। आधी रात करीब 36 घंटे बाद सेवाएं चालू कर दी गईं। स्थिति सामान्य होने के बाद इंटरनेट चालू कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : तहसीलदार के खिलाफ दुष्क...
प्यार का दुखद अंत : एक-दूसरे के पकड़े हाथ, फिर एक ही रस्सी से फांसी पर झूले

प्यार का दुखद अंत : एक-दूसरे के पकड़े हाथ, फिर एक ही रस्सी से फांसी पर झूले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। दोनों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई। शवों को देखकर गांव में खलबली मच गई। घटना नरैनी क्षेत्र के नेढ़ुवा बड़ैछा गांव में हुई। खास बात यह है कि दोनों सजातीय थे। फिर भी परिवार के लोगों को रिश्ता मंजूर नहीं था। यही बात दोनों की मौत की वजह बन गई। अब दोनों परिवारों में मातम छाया है। परिवार को पसंद नहीं था रिश्ता जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा (बड़ैछा) गांव की है। बताते हैं कि विकास राजपूत (21) और पड़ोस में रहने वाली ऊषा राजपूत (19) के बीच प्रेम प्रसंग था। वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। परिवार के लोग दोनों के रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे। इसलिए दोनों ने जिंदगी खत्म कर ली। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : लखनऊ में बेकाबू स्कार्पियो ने स्कूटी को रौंदा, मां-बाप और दो बेटों की मौत लोगों का ...
तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर 4 महीने से महिला..

तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर 4 महीने से महिला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के देवरिया में एक युवती कि शिकायत पर पुलिस ने रुद्रपुर के तहसीलदार अभयराज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखा है। साथ ही दवाई खिलाकर गर्भपात कराने का भी आरोप हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि तहसीलदार पर चार महीने से उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा रहा था। मामला काफी चर्चा में रहा। पहले तो पुलिस ने मामले में हीलाहवाली की। बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो एसपी के आदेश पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तत्काल मुकदमे के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिखने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा में BDA की मिलीभगत की पोल खोल...