बेटे और बेटी को जहर देने के बाद खुद भी फांसी पर झूला पिता, छानबीन में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः जिले के थाना सिहानीगेट से एक ह्रदयविदारक घटना प्रकाश में आई है। एक पिता ने कथिततौर पर पहले अपने बेटों को जहर खिलाया और बदा में खुद भी फांसी लगा ली। घटना की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि सिहानी नूरनगर के मोहन राम मंदिर के पास रहने वाले सुंदरपाल (42) ने पहले अपने दो बेटों को जहर खिलाया।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र में हुई ह्रदयविदारक घटना
इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में तुषार (15) तथा बेटी (12) शामिल है। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। तड़के करीब साढ़े 3 बजे पुलिस को 100 नंबर पर घटना की सूचना मिली थी। पुलिस को दोनों बच्चे बेड पर मृतावस्था में लेटे हुए मिले।
ये भी पढ़ेंः ट्रेन के आगे मासूम को लेकर कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकतौर पर पता चल रहा है कि द...








