Monday, February 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

MLC Election : एमएलसी की पांच में  4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

MLC Election : एमएलसी की पांच में 4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP MLC Election 2023 result उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। सपा ने टक्कर तो दी, लेकिन जीत नहीं सकी। पांच सीटों पर हुए चुनावों में 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीद ने बढ़त बनाई है। दरअसल, इन पांच सीटों पर यूपी विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है। कानपुर से बीजेपी के अरुण पाठक जीते 100 सदस्यों वाली भाजपा के 81 सदस्य हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य हैं। इन चुनावों में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने जीत दर्ज कराई है। वहीं उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के अरुण पाठक जीते हैं। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा के बाबूलाल तिवारी जीते हैं। इसी तरह गोरखपुर-फैजाब...
Banda : शादी की सालगिरह से चंद दिन पहले जहर खाकर दी जान

Banda : शादी की सालगिरह से चंद दिन पहले जहर खाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बैंक में प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के रहने वाले विवेक सिंह (29) पुत्र राकेश सिंह बुधवार शाम सल्फास खा ली। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। मृतक के छोटे भाई अभिषेक का कहना है कि मृतक की शादी को एक साल होने वाले थे। बीते वर्ष 18 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। वह स्टेट बैंक बबेरू में प्राइवेट डिलेवरी का काम करते थे। ये भी पढ़ें : शराब का लती बनाकर महिला ने नाबालिग से किया गंदा काम, अब गिरफ्तार  ये भी पढ़ें : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों...
Chitrakoot : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों

Chitrakoot : लग्जरी जिंदगी की चाह ने 6 छात्रों को बनाया चोर, मैनेजर के घर से उड़ाए लाखों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : लग्जरी लाइफ के शौक, महंगे कपड़े और महंगे फोन-बाइक की चाह में 2 नाबालिग समेत 6 छात्र शातिर चोर बन गया। सभी ने मिलकर राजापुर कस्बे में 3 दिन पहले कॉलेज प्रबंधक के घर में ग्रिल काटकर 36 लाख की नगदी व अन्य सामान चुरा लिया। हालांकि, पुलिस ने 72 घंटे में सभी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला ने इसका खुलासा किया है। दो दोस्तों की हत्या की थी योजना जानकारी के अनुसार पकड़े गए इन छात्रों के शातिरपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन लोगों ने चोरी में साथ न देने पर अपने ही दो साथियों के हत्या का भी योजना बना डाली थी। अच्छा रहा कि पुलिस ने जल्द ही इन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के माल समेत सहित 1 रिवॉल्वर, 2 जिंदा कारतूस, 4 तमंचा, बरामद किए हैं। पुलिस सभी के खिलाफ एक्शन ले रही है। पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ ...
अजीबो-गरीब : 500 लड़कियों में खुद को अकेला पाकर परीक्षा केंद्र में बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल में बोला..

अजीबो-गरीब : 500 लड़कियों में खुद को अकेला पाकर परीक्षा केंद्र में बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल में बोला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : Bihar Viral News बिहार के नालंदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक छात्र उस समय एग्जाम सेंटर पर बेहोश हो गया, जब उसने 500 छात्राओं के बीच खुद को अकेला पाया। दरअसल, एग्जाम सेंटर पर बाकी 499 परीक्षार्थी लड़कियां ही थीं। वह अकेला लड़का था जो वहां एग्जाम देने पहुंचा था। बात हैरान करने वाली है, लेकिन है सच। खुद बेहोश होने वाले छात्र ने अस्पताल में इस बात को स्वीकारा है। उसका कहना है कि इतनी सारी लड़कियों को देखकर वह नर्वस हो गया था। इसके बाद बेहोश हो गया। इतनी सारी लड़कियों को देखकर हुआ नर्वस फिलहाल, छात्र अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनी हुई है। बताया जाता है कि यह घटना उस वक्त हुई जब इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान नालंदा में बिहार बोर्ड का 12वीं का एग्जाम चल रहा था। छात्र खुद को ...
UP : सुहागरात से पहले दूल्हे ने फांसी लगाई, देखते ही दुल्हन बेहोश

UP : सुहागरात से पहले दूल्हे ने फांसी लगाई, देखते ही दुल्हन बेहोश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 20 साल के एक दूल्हे ने शादी के बाद सुहागराज से ठीक पहले फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन ने जैसे ही पति को फांसी पर झूलते देखा, वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। घटना प्रयागराज की है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। करमा बालापुर गांव के रहने वाले नरेश (20) घर के पास ही किराने की दुकान करते थे। घटना का कारण नहीं आया सामने सोमवार को नरेश की शादी घूरपुर की रहने वाली एक लड़की से हुई। वैवाहिक रस्मों को पूरा करके दुल्हन अपने दूल्हे के साथ ससुराल आई थी। सबकुछ अच्छे से हो रहा था। दुल्हन के स्वागत में सुहागरात से पहले घर की महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं। इसी बीच परिवार के एक व्यक्ति ने देखा कि दूल्...
Budget2023 : बजट से क्या महंगा और क्या हुआ सस्ता, पढ़िए पूरी खबर..

Budget2023 : बजट से क्या महंगा और क्या हुआ सस्ता, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : Budget2023 संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पांचवा बजट पेश किया। लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार के इस बजट पर सभी की नजर थी। बजट का नाम आते ही सबसे पहले सभी के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता। हम आपको बेहद आसान शब्दों में बताते हैं कि इस बार बजट में आपसे जुड़ी क्या चीजें महंगी हो गई हैं। क्या चीजें आपको सस्ते में मिल जाएंगी। पूरे बजट की खास बातें और सार ऐसे समझिए। बजट में यह सस्ता.. खिलौने सस्ते होंगे। बजट में खिलौनों पर सीमा शुल्क घटाया गया है। इसलिए इनके दाम घटेंगे। इलेक्ट्रानिक वाहन सस्ते होंगे। इनमें उपयोग में आने वाली बैट्री पर सीमा शुल्क घटना है। इसलिए इन वाहनों की कीमतें भी घटेंगी। मोबाइल सस्ते होंगे। मोबाइलों में उपयोग होने वाली लिथियम बैट्री पर भी शुल्क घटा है। इसी तरह टेलीविजन पैनल पर आय...
दर्दनाक हादसे, दो चाचाओं समेत मासूम की मौत से कोहराम, दो घायल

दर्दनाक हादसे, दो चाचाओं समेत मासूम की मौत से कोहराम, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे हुए। दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम भतीजे समेत दो चाचाओं की मौत हो गई। वहीं एक भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है। एक हादसा बुधवार शाम कुछ देर पहले मटौंध थाना क्षेत्र में हुआ। वहीं दूसरा हादसा भी मटौंध थाना क्षेत्र में ही आज सुबह हुआ। आज शाम हुआ एक हादसा जानकारी के अनुसार चमरहा गांव के पूर्व प्रधान बाबू रैकवार का 19 साल का बेटा अपने 5 साल के भतीजे रूद्र पुत्र शिवम को लेकर बाइक से जखौरा गांव मटौंध जा रहा था। बताते हैं कि मटौंध थाना क्षेत्र की रेलवे क्रासिंग व मंडी समिति के बीच सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग  वहीं बोलेरों में छतरपुर मध्य प्रद...
एक जरा सी वजह और छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम, युवती ने भी मौत को लगाया गले

एक जरा सी वजह और छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम, युवती ने भी मौत को लगाया गले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक जरा सी वजह से नाराज होकर एमकाॅम की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वजह भी ऐसी कि कोई भरोसा करने को तैयार नहीं है। स्नातक की इस छात्रा के इस खौफनाक कदम उठाने को लेकर सभी हैरान हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र के कमासिन रोड पर रहने वाले रामनारायण की बेटी रक्षा सोनी (24) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने कही यह बात परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी पर लटकता मिला। जवान बेटी की यह हालत देख घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में धक्का लगने से ट्रेन से नीचे आ गिरा यात्री, कानपुर रेफर जांच में पता चला कि छात्रा ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली। क्योंकि वह पिता से चार दिन से मोबाइल खरी...
Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग

Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में अभी ठंड थोड़ा और सताएगी है। सुबह-शाम ठंड सताने का काम करेगी। वहीं पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फवारी से पछुआ (हवा) की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इधर, कुछ दिन खिली धूप और खुले मौसम काफी राहत दी। बुधवार से फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पारा अभी और गिरेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन के पारे में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 जनवरी को लखनऊ में बूंदाबांदी हो चुकी है। ये भी पढ़ें : प्यार में खूनी खेल, श...
धक्का लगने से ट्रेन से नीचे आ गिरा यात्री, कानपुर रेफर

धक्का लगने से ट्रेन से नीचे आ गिरा यात्री, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन से चित्रकूट से बांदा आ रहा शहर के एक व्यक्ति दूसरे यात्री का धक्का लगने से ट्रेन से नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि शहर के किरन कालेज चौराहा के रहने वाले धीरज निगम (35) पुत्र भोजनारायण निगम सोमवार रात कर्वी से तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने किया कानपुर रेफर ट्रेन बांदा पहुंचने वाली थी। वह सामान लेकर गेट पर आकर खड़े हो गए। बताते हैं कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची गेट पर एक अन्य यात्री का उन्हें धक्का लग गया। धीरज सिर के बल ट्रेन से नीचे जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुर...