Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सड़क हादसा

उरई : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

उरई : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, उरई : उरई जिले के एट थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी नेशनल हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान जालौन के रहने वाले संतोष और कोंच के रमाशंकर के रूप में हुई है। दोनों बाइक से ग्वालियर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिरोना के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह का कहना है कि चालक की पहचान कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। https://samarneetinews.com/wife-of-former-ministers-doctors-grandson-got-friend-killed-illegal-love-affair-became-reason/ ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में एनकाउंटर, माफिया डाॅन अतीक के ईनामी शूटर को लगी गोली, गिरफ्तार  ये भी पढ़ें : Kanpur : पत्नी के प्यार में डाक्टर पति की हत्या, द...
Banda : सड़क हादसों में मासूम और वृद्ध की मौत, परिवारों में कोहराम

Banda : सड़क हादसों में मासूम और वृद्ध की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे में हुए दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम समेत दो लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। होली से पहले हुए इन हादसों ने त्यौहार की खुशी मातम में बदल दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। वृद्ध को टक्कर मारने के बाद टेंपो भी पलटा वहां जौरही गांव के शिवगोपाल सिंह उर्फ चुन्नू (70) की आज सुबह हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शिवगोपाल खेत से लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर, उमेश पाल हत्याकांड का एक और बदमाश मारा गया, उमेश को मारी थी पहली गोली   इसी दौरान बस स्टैंड के पास बबेरू की ओर जा रहे टेंपो ने उनको टक्कर मार दी। टेंपो भी पलट गया। मृतक के भतीजे निरंजन सिंह का कहना है कि शिवगोपाल अविवाहित थे। भाई-भतीजे ही उनका पालन-पोषण करते थे। बबेरू में ट्रैक्टर ट्राली से गिरा...
UP : दर्दनाक सड़क हादसों में 6 दोस्तों की मौत, दो लोग घायल

UP : दर्दनाक सड़क हादसों में 6 दोस्तों की मौत, दो लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 6 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक हादसा पीलीभीत में और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में हुआ है। पहले हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी है। शादी से लौटते समय रात में हादसा शादी समारोह में देर रात घर लौट रहे बाइक सवार 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान टिकरी गांव के कुलदीप, गांव रुरिया के सूर्य प्रताप और बरखेड़ा क्षेत्र के कटक बारा गांव के दीपक के रूप में हुई है। बताते हैं तीनों रात में बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दूसरी घटना में डंपर से टकराई कार उधर, दूसरी घटना उत्तर प्रद...
बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल

बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी कस्बे में आज रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर गुटखा बेचने वाले की गुमटी में घुस गया। इससे एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। एक बच्चे की मौके पर ही मौत जानकारी के अनुसार अतर्रा की तरफ से आ रहा डंपर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के एक गुटखा बेचने वाले की गुमटी में जा घुसा। उस समय गुटमी में कई बच्चे भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत बताते हैं कि एक बच्चे 5 साल के बक्कू पुत्र अवध बिहारी निवासी पड़मई की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजाया गया। घायल बच्चों मे...
बांदा : दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत-दो घायल

बांदा : दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी वजह से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती देर शाम एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बाप और बच्ची की मौत का दर्दनाक हादसा लोग भूले भी नहीं थे कि आज रविवार सुबह एक अन्य हादसे में देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को कानपुर रेफर करना पड़ा। तीसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पारा गांव के रहने वाले दीपक (20) पुत्र छोटेलाल कुशवाह अपने साथी अंकित व एक अन्य के साथ महोखर गांव से घर लौट रहे थे...
दुखद : एक्सप्रेसवे पर हादसा, ADJ पूनम त्यागी की मौत

दुखद : एक्सप्रेसवे पर हादसा, ADJ पूनम त्यागी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक हादसा हो गया। एक कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार में सवार मैनपुरी की एडीजे पूमन त्यागी की मौत हो गई। एडीजे पूमन त्यागी मूलरूप से गाजियाबाद के मोदीनगर के राजेंद्रनगर की रहने वाली थीं और इस समय मैनपुरी में एडीजे के पद पर तैनात थीं। जानकारी के अनुसार यह हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के पास हुआ। मैनपुरी में तैनात थीं पूनम त्यागी दरअसल, कार सवार मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। दोनों को सैफई पीजीआई भेजा गया। वहां डाक्टरों ने एडीजे पूनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद एडीजे (पाक्सो) पूनम अपनी कार से ...
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : बांदा में कानपुर के युवक की चित्रकूट से लौटते समय हादसे में मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : बांदा में कानपुर के युवक की चित्रकूट से लौटते समय हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में दर्शन करके बाइक से लौट रहे कानपुर के एक युवक की बांदा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक की बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक एंगल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेज टक्कर से मौके पर ही तोड़ा दम जानकारी के अनुसार कानपुर के गोपालनगर के रहने वाले अमृतेंद्र (29) पुत्र दिनेश सिंह तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा के पास रहकर क्लीनिक चलाता था। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम थानाध्यक्ष देहात कोतवाली का कहना है कि युवक बाइक से अपनी मौसी को छोड़ने अतर्रा गया था। वहां से चित्रकूट दर्शन करने चला गया। फिर वापस लौटते समय रास्ते में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दोहा गांव के पास उस...
Breaking : बांदा में हादसा, एक दोस्त की मौत, दूसरा..

Breaking : बांदा में हादसा, एक दोस्त की मौत, दूसरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क हादसे ने दो दोस्तों में एक की जान ले ली। दूसरा दोस्त घायल हो गया। ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में ।कामयाब रहा। हादसे के समय दोनों दोस्त हेलमेट नहीं लगाए थे। जानकारी के अनुसार चित्रकूट के शोभा सिंह का पुरवा के रहने वाले गोविंद प्रसाद का बेटा अंकित (29) अपने दोस्त के बाइक से जा रहा था। ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा उसके साथ बांदा के बिसंडा के ग्राम कोर्रा भी था। रात में दोनों लौट रहे थे। सुनील बाइक चला रहा था। कोर्रा गांव में कर्वी की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। एंबुलेंस से अंकित को अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में इकलौता और अविवाहित था। बिसंडा थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली है। घटना करने वाले ट्रक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। https://samarneetinews.com/sens...
UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव में दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इससे 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा घुसी। वहां मथुरा जा रही कार को टक्कर मार दी। डिवाइडर तोड़ने वाली कार में पांच लोग सवार थे। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बाराबंकी का था परिवार बताते हैं कि मरने वालों में बाराबंकी जिले के चित्रगुप्त नगर निवासी दिनेश राजपूत (39) उनकी पत्नी अनीता सिंह (34), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9), बेटों में आर्यन ( 16) व लक्ष्यवीर (13) और उनकी सास कांती देवी (52), साली प्रीती (15) और प्र...
UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के साथ आज हादसा हो गया। उनके काफिले में चल रहीं छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय सपा मुखिया अखिलेश यादव की फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। यह हादसा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में हुआ। हरदोई के मल्लावा क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए निकले थे। शुक्रवार दोपहर कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। बताते हैं कि ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। इसी दौरान पीछे काफिले में चल रहीं कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा र...