Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: शिक्षक

मिलिए बांदा के नए बीएसए अव्यक्त राम तिवारी से..

मिलिए बांदा के नए बीएसए अव्यक्त राम तिवारी से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : समस्याविहीन शिक्षक और स्कूलों में बच्चों की सौ फीसदी अटैंडेंस, यही मेरी प्राथमिकता रहेगी। ये बातें बांदा के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी (पीईएस) ने कहीं। लगभग 10 दिन पहले उन्होंने बांदा के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया है। युवा होने के साथ-साथ श्री तिवारी में कुछ अच्छा करने की इच्छा शक्ति उन्हें दूसरे अधिकारियों से अलग दिखाती है। 'समरनीति न्यूज' ने उनसे बातचीत कर उनसे भविष्य की प्राथमिकताएं जानी। इससे पहले बहराइच में थे कार्यरत मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले बीएएस अव्यक्त राम इससे पहले बहराइच में बेसिक शिक्षा अधिकारी थे। तबादला होने पर बांदा में ज्वाइन किया है। ये भी पढ़ें : बांदा : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गुरु वंदन कार्यक्रम, जिला कमेटी का विस्तार भी बीएसए श्री तिवारी ने कहा कि बांदा में काफी-कुछ करने का मौका उ...
UP : स्थगित हुई शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था

UP : स्थगित हुई शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में शिक्षकों की समस्याओं और विरोध के चलते डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए एक कमेटी गठित होगी। इसके बाद आगे फैसला किया जाएगा। ये जानकारी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम की ओर से दी गई है। मुख्य सचिव से बातचीत के बाद फैसला बताते चलें कि मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बेसिक के शिक्षक संगठनों की बातचीत हुई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि शासन ने फिलहाल डिजिटल अटेंडेंस स्थगित करने का फैसला लिया है। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, लग्जरी कारों-लाखों के गांजे के साथ 5 हाई प्रोफाइल अंतरराज्यीय स्मगलर पकड़े ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IAS के तबादले, निधि श्रीवास्तव बनीं बदायूं ...
BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा बीएसए कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसे में एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय से एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, बांदा जिले में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लगातार एंटी करप्शन टीम ऐसे रिश्वतखोरों को गिरफ्तार भी कर रही है। अब नया मामला बांदा के बेसिक शिक्षा विभाग से सामने आया है। बीएसए आफिस से अधिकारी की गिरफ्तारी हालांकि, बीएसए दफ्तर का हाल वैसे ही खराब है। अब रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रिटायर शिक्षिक को नोटिस भेज मांगी रिश्वत जानकारी के अनुसार विकास खंड नरैनी क्षेत्र में तैनात रहे शिक्ष...
बांदा DIOS ने गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण..

बांदा DIOS ने गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकारी स्कूलों में शिक्षिकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने शासकीय व अशासकीय के माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्रवाई की है। साथ ही गैरहाजिर पांच शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इनसे मांगा गया स्पष्टीकरण जानकारी के अनुसार जीजीआईसी तिंदवारी के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज पचनेही की सहायक अध्यापक बसंत करन सिंह, वंदना व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करुणेश प्रसाद द्विवेदी बिना सूचना गैरहाजिर पाए गए। इन लोगों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट, यह है पूरा मामला.. साथ ही पठन-पाठन और सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सत...
यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्त: जिला स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे लेकर बुधवार को शासनादेश जारी हुआ है। स्थानांतरण या समायोजन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी। जारी हुए जरूरी दिशा-निर्देश परिषद के अधिकृत सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि अन्तः जिला स्थानांतरण/समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित साफ्टवेयर से ऑनलाइन पोर्टल पर होगी। पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (लखनऊ) से होगी। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा   ये भी पढ़ें : ...
Banda : स्कूल में शिक्षक की हालत बिगड़ी, कुछ देर बाद मौत

Banda : स्कूल में शिक्षक की हालत बिगड़ी, कुछ देर बाद मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :बांदा के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षक की आज ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूछताछ भी की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   चिल्ला के दोहतरा गांव का मामला जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के रहने वाले चंद्रभान गुप्ता (27) गांव के ही एक इंटर कालेज में अध्यापक है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। बताते हैं कि दोपहर में पढ़ाते समय उनकी तबियत खराब हो गई। साथी शिक्षक उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। बताते हैं कि वहां इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अरविंद गुप्ता ने जानकारी दी। मृतक तीन भाइयों में छोटे थे।  https://samarneetinews.com/11-ips-transferred-in-up-sp-of-many...
सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर

सिर्फ पिता-शिक्षक ही ऐसे, जो बच्चे को खुद से आगे देखना चाहते-उमा शंकर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा : समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने कर्तव्यों का बोध कराने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के तत्वाधान में 'कर्तव्य बोध दिवस' मनाया गया। यह कालूकुआं में स्थित एक संगीन विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद्मश्री से सम्मानित बुंदेलखंड के जलयोद्धा उमाशंकर पांडे रहे। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि डा. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत किया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर.....
Update-UP : शराब पीकर गंदा काम करने वाला सरकारी शिक्षक निलंबित

Update-UP : शराब पीकर गंदा काम करने वाला सरकारी शिक्षक निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्राथमिक विद्यालय में शराब पीकर गंदा काम करने वाले एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि वहां तैनात सहायक अध्यापक बृजेश कुमार को शिकायत पर निलंबित किया गया है। शिकायत थी कि सहायक शिक्षक बृजेंद्र शराब पीकर विद्यालय की महिला शिक्षकों व रसोइयों से छेड़छाड़ करने के साथ माहौल खराब करता था। मामला यूपी के चित्रकूट जिले के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर से जुड़ा है। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। मामले में जांच की जा रही है। स्कूल स्टाफ ने की शिकायत स्कूल के स्टाफ ने इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी। मामले की जांच कराई गई। साथ ही इस मामले में आरोपी शिक्षक का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। ये भी पढ़ें : Update-UP Big Breaking : जिला पंचायत के लिए नया आरक्षण ज...
बांदा में शिक्षकों ने दी माध्यमिक शिक्षक संघ के दिवंगत नेता ओपी शर्मा को श्रद्धांजलि

बांदा में शिक्षकों ने दी माध्यमिक शिक्षक संघ के दिवंगत नेता ओपी शर्मा को श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह शोकसभा डीएम कालोनी रोड स्थित शिक्षक रैनबसेरा में हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने अपने दिवंगत नेता के चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। मंडलीय मंत्री ने डाला व्यक्तित्व पर प्रकाश सभा को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश के लाखों शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मसीहा स्व. शर्मा जी का जीवन सदैव शिक्षक, शिक्षार्थी एवं शिक्षालयों के हितों के प्रति समर्पित रहा। कहा कि उनकी संगठन के प्रति निष्ठा का ही प्रमाण है कि अंतिम समय में वे मेरठ जिले के धरने पर बैठकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। शोकसभा में राजकिशोर चौबे, रामप्रताप सिंह, राजकिशोर, देशराज सिंह, रण...
Update-Banda Breaking : बांदा के तिंदवारी व कुलकुम्हरी में हादसे-युवक की मौत, शिक्षक कानपुर रेफर, भीड़ ने लगाया जाम

Update-Banda Breaking : बांदा के तिंदवारी व कुलकुम्हरी में हादसे-युवक की मौत, शिक्षक कानपुर रेफर, भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि तिंदवारी-बबेरू तिराहे के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक बिसंडा के भदेहदू गांव के रहने वाले पंकज कुमार सिंह घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  सुबह ड्यूटी पर स्कूल जाते समय हुआ हादसा   बताते हैं कि घटना के वक्त शिक्षक सुबह बाइक से तिंदवारी के छिरहुटा प्राथमिक विद्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तिंदवारी-बबेरू तिराहे के पास हादसे का शिकार हो गए। शिक्षक संघ अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर...