अच्छी खबरः 10032 फ्लैट्स के लिए टेंडर प्रॉसेस पूरा, गरीबों को मिलेेंगे अपने घर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः आवास योजना के अंतर्गत शहर में बनने वाले पीएमएवाई फ्लैट्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से करेंगे. इसके लिए 29 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर केडीए ऑफिसर्स ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. शिलान्यास के लिए महावीर नगर एक्सटेंशन हाउसिंग स्कीम में बनने वाले इन फ्लैट्स का मॉडल भी रखा जाएगा. इसके लिए दिल्ली से कंसलटेंट बुलाए गए हैं.
कुछ इस इस क्रम में बनेंगे फ्लैट्स
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केडीए 10032 फ्लैट्स के लिए टेंडर प्रॉसेस पूरा हो चुका है. इनमें महावीर नगर एक्सटेंशन में 5040 फ्लैट हैं. इसके अलावा जाह्नवी-भागीरथी व सकरापुर में 2208-2208 फ्लैट बनाए जाने है. रामगंगा इंक्लेव पनकी में 576 फ्लैट बनाए जा रहे हैं. सकरापुर के अलावा अन्य सभी हाउसिंग स्कीम्स में जमीन की कोई बाधा नहीं रह गई है. इसमें जमीनों के म...









