Tuesday, September 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: रक्षाबंधन

रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस

रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रोडवेज बसस्टेशन पर रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। पूरी तैयारियों के साथ बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने घरों से निकलीं। यूपी सरकार ने बसों में दो दिन बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। मुफ्त बस यात्रा से भी बढ़ा यात्रा का उत्साह इसे लेकर भी बहनों में उत्साह देखा गया। बांदा रोडवेज बसस्टेशन पर महिलाओं की भीड़ दोपहर होते-होते बढ़ती गई। फिर कुछ ही देर में हालात इतने बेकाबू जैसे होने लगे। रोडवेज कर्मियों को पुलिस को बुलाना पड़ गया। ये भी पढ़ें: बांदा: 12वीं की छात्रा के साथ बड़ा हादसा, NDRF तलाश में..वृद्ध की बची जान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस भी बुलानी पड़ी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने फोर्स के साथ व्यवस्था संभाली। साथ में महिला पुलिस अधिकारी...
बांदा जेल में उमड़ा भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर खास इंतजाम

बांदा जेल में उमड़ा भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर खास इंतजाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रक्षाबंधन का त्योहार बांदा जेल में भी धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने बांदा जेल में रक्षा बंधन पर बंदियों के लिए भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर विशेष इंतजाम किए। सुबह 9 बजे से राखी बांधने की व्यवस्था शुरू हुई। खराब मौसम के बावजूद बहनें बड़ी संख्या में भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंचीं। 12 पालियों में हुई बहनों की मुलाकात जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह को भी एक बच्ची ने राखी बांधी। जेल प्रशासन ने बताया कि जेल में राखी बांधने के लिए पूजा की थाली, हल्दी, चावल व अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई। बंदियों की बहनों से कुल 12 पालियों में मुलाकात कराई गई। इनमें 208 पुरुष बंदियों को 324 महिलाएं और 120 बच्चों ने मुलाकात की। कारागार में 6 महिला बंदियों से भी मिलने उनके रिश्तेदार पहुंचे। रक्षा बंधन पर जेल का पूरा माहौल खुशनुमा बनाने के लिए संगीत भी चलाया गया। भाई-ब...
Breaking : रक्षा बंधन मनाकर भाई संग बाइक से लौट रही महिला की हादसे में मौत

Breaking : रक्षा बंधन मनाकर भाई संग बाइक से लौट रही महिला की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रक्षा बंधन मनाकर भाई के घर से लौट रही महिला की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब भाई-बहन की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। महिला उछलकर ट्रैक्टर के नीचे गिरीं। ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के लोधनपुरवा के रामनारायण की पत्नी जुगरानी (43) रक्षा बंधन पर मायके गई थीं। वह बाइक से भाई गौरेलाल संग मायके बदौसा के देवखेर गांव से वापस घर लौट रही थीं। बताते हैं कि बिसंडा के खंजा बाबा देवस्थान के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। https://samarneetinews.com/girls-hadto-make-reel-licking-opium-twosisters-arrested-in-bikaner/ तेज टक्कर से महिला उछलकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे जा गिरी।...
Banda : बीपीएम एकेडमी में बच्चों ने हंसते-खेलते मनाई रक्षा बंधन

Banda : बीपीएम एकेडमी में बच्चों ने हंसते-खेलते मनाई रक्षा बंधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में रक्षाबंधन का त्योहार बच्चों ने हंसते-खेलते मनाया। सभी क्लास में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को पावन रक्षा बंधन त्योहार की महत्ता बताई। बच्चों को बताया कि विद्यालय भी उनके परिवार जैसा है। यहां सभी लोग मिल-जुलकर पढ़ते हैं। छात्राएं लहंगा-चुनरी एवं छात्र कुर्ता-पैजामा जैसी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों की रंग-बिरंगी ड्रेस ने लोगों का मनमोह लिया। संस्कृत दिवस की भी रही धूम वहीं दूसरी ओर कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों के बीच ‘संस्कृत दिवस’ की धूम रही। बच्चों ने संस्कृत गीत गाते हुए नाटक का मंचन किया। संस्कृत में अमृतवचनानि, भगवत गीता के श्लोकों को सुनाया। बच्चों ने संस्कृत कवियों के चित्र भी बनाए। कुछ छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन व संस्कृत कवियों पर निबंध लिखे। साथ ही भाषण भी दिए। ये भी प...
बसपा सुप्रीमो मायावती को मिला अभय के रूप में नया भाई !

बसपा सुप्रीमो मायावती को मिला अभय के रूप में नया भाई !

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भाई बनाने और बहन बनने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती कभी पीछे नहीं रहीं। बल्कि इस रिश्ते को लेकर बसपा सुप्रीमो ने अपनी ओर से कोई कमी भी नहीं छोड़ी। यही वजह है कि राजनीति में मायावती और उनके भाइयों को लेकर एक चर्चा हमेशा रही है। फिर चाहे बात लालजी टंडन की हो या मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को मायावती के राखी बांधने की। अब इस रक्षाबंधन पर बसपा सुप्रीमों को एक नया भाई मिल गया है। बताते हैं कि इस रक्षा बंधन बसपा प्रमुख मायावती ने हरियाणा पहुंचकर अभय चौटाला को राखी बांधी। मायावती के इस कदम से हर कोई हैरान रह गया। हरियाणा में माया ने इनैलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय को बांधी राखी  दरअसल, अभय चौटाला इंडियन नैशनल लोकदल (इनैलो) प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के बेटे हैं। मायावती ने ऐसा करके दूसरी पार्टियों के धुरंदरों को भी साफ संकेत दे दिया है कि हरियाणा में भी बसपा ...
फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत

फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः अपनी ससुराल में रक्षा बंधन मनाने गए युवक की हादसे में मामा समेत आज दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के  हुसेनगंज थाना क्षेत्र में छिवलहा गैस एजेंसी के सामने हुआ। वहां एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हुसेनगंज क्षेत्र में हादसा, बोलेरो का टायर फटने से बाइक में टकराई  बताते हैं कि तारापुल धर्मपुर सहिली गांव निवासी अनुज सिंह (28) बाइक पर मामा सुधीर सिंह (36) को बैठाकर ससुराल नौगांव से वापस ननिहाल पतारा मवई जा रहा था। सोमवार शाम लगभग 3 बजे बाइक सवार मामा-भांजे छिवलहा रोड स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचे। ये भी पढ़ेंः पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या तभी हथगाम कस्बे ...