Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस

बांदा में रक्षा बंधन पर यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करती कोतवाली पुलिस।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रोडवेज बसस्टेशन पर रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। पूरी तैयारियों के साथ बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने घरों से निकलीं। यूपी सरकार ने बसों में दो दिन बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी।

मुफ्त बस यात्रा से भी बढ़ा यात्रा का उत्साह

इसे लेकर भी बहनों में उत्साह देखा गया। बांदा रोडवेज बसस्टेशन पर महिलाओं की भीड़ दोपहर होते-होते बढ़ती गई। फिर कुछ ही देर में हालात इतने बेकाबू जैसे होने लगे। रोडवेज कर्मियों को पुलिस को बुलाना पड़ गया।

ये भी पढ़ें: बांदा: 12वीं की छात्रा के साथ बड़ा हादसा, NDRF तलाश में..वृद्ध की बची जान

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस भी बुलानी पड़ी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने फोर्स के साथ व्यवस्था संभाली। साथ में महिला पुलिस अधिकारी और सिपाही भी मौजूद रहीं। कुछ महिलाएं भीड़ में परेशान भी नजर आईं।

ये भी पढ़ें: बांदा जेल में उमड़ा भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर खास इंतजाम 

बांदा जेल में उमड़ा भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर खास इंतजाम