
समरनीति न्यूज, बांदा: रक्षाबंधन का त्योहार बांदा जेल में भी धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने बांदा जेल में रक्षा बंधन पर बंदियों के लिए भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर विशेष इंतजाम किए। सुबह 9 बजे से राखी बांधने की व्यवस्था शुरू हुई। खराब मौसम के बावजूद बहनें बड़ी संख्या में भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंचीं।

12 पालियों में हुई बहनों की मुलाकात
जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह को भी एक बच्ची ने राखी बांधी। जेल प्रशासन ने बताया कि जेल में राखी बांधने के लिए पूजा की थाली, हल्दी, चावल व अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई। बंदियों की बहनों से कुल 12 पालियों में मुलाकात कराई गई।

इनमें 208 पुरुष बंदियों को 324 महिलाएं और 120 बच्चों ने मुलाकात की। कारागार में 6 महिला बंदियों से भी मिलने उनके रिश्तेदार पहुंचे। रक्षा बंधन पर जेल का पूरा माहौल खुशनुमा बनाने के लिए संगीत भी चलाया गया।

भाई-बहनों की मुलाकात के लिए अलग प्रबंध किए गए। सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया। बहनों को जेल में मिठाई ले जाने की छूट रही। मिठाइयों की जांच भी की गई।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, दो महिलाओं समेत तीन की डूबकर मौत
इस अवसर पर जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह, कारापाल संतोष रावत, उप कारापाल रंजीत यादव, श्रीमती रामरति, श्रीमती कृष्णा कुमारी, श्रीमती रेखा व अन्य स्टाॅफ मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें: बांदा में 12वीं की छात्रा नदी में कूदी, तलाश में जुटी NDRF-वृद्ध की बचाई जान
बांदा में 12वीं की छात्रा नदी में कूदी, तलाश में जुटी NDRF-वृद्ध की बचाई जान
