
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसमी फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

पूरे प्रदेश में रद्द की गईं डाॅक्टरों की छुट्टियां
अस्पतालों में इलाज और जरूरी चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता तेज करने को कहा है। डिप्टी सीएम ने ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू), ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन मास्क और ब्रोंकोडायलेटर्स का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा है।
ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
सभी जिलों के अस्पतालों में संसाधनों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है घबराने की जरूरत नहीं है।
स्वाइन फ्लू से लखनऊ में महिला की मौत
सभी लोग अपने-अपने स्तर से सावधानी बरतें। लखनऊ में गुरुवार को एक महिला की स्वाइन फ्लू से जान जाने की पुष्टि हुई है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला है। डिप्टी सीएम के निर्देशों के बाद यूपी के सभी जिलों में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें
ये भी पढ़ें: कानपुर प्लेन क्रैश: DGCA टीम पहुंची, विमान का इंजन सील-उड़ानों पर रोक
Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें
कानपुर प्लेन क्रैश: DGCA टीम पहुंची, विमान का इंजन सील-उड़ानों पर रोक
