Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कल्याणपुर के मसवानपुर में पंकज गौतम (32) नाम के व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा (27) को शुक्रवार शाम घर में गोली मार दी। तमंचे से पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने बाद में घर की छत पर जाकर खुद को भी गोली मार ली। परिजन दोनों को हैलट लेकर पहुंचे। तबतक दोनों दम तोड़ चुके थे। फरवरी महीने में हुई थी दोनों की शादी बताते हैं कि शहर के ही घंटाघर के स्वरूप नगर की रहने वाली नेहा की शादी फरवरी में ही कपड़ों की सिलाई का ठेका लेने वाले मसवानपुर के पंकज से हुई थी। बताते हैं कि बीते दिवस नेहा ने मायके जाने को लेकर कुछ कहा तो घर में विवाद शुरू हो गया। दोनों में मारपीट हुई फिर पंकज ने घर में रखा तमंचा निकाला और नेहा की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद वह छत की ओर भागा, वहां जाकर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम अनिल कुमार...
बांदा में हिंदू युवा वाहिनी लिखी स्कार्पियो की टक्कर से व्यवसाई की मौत

बांदा में हिंदू युवा वाहिनी लिखी स्कार्पियो की टक्कर से व्यवसाई की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार की शाम को बबेरू कस्बे से बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक स्कार्पियों छोड़कर मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पुलिस और परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि हादसे करने वाली गाड़ी पर हिंदू युवा वाहिनी लिखा हुआ था। पुलिस पता कर रही है कि गाड़ी किसकी है। बबेरू में हादसा, पुलिस के कब्जे में स्कार्पियो बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के गांव छिलोलर निवासी विनय त्रिपाठी (31) पुत्र स्व. ओमकार नाथ त्रिपाठी कमासिन कस्बे में ऑटो पार्ट्स की दुकान करते थे। रविवार शाम वह किसी काम से बबेरू आए थे। वहां से काम निपटाकर बा...
कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां रविवार को यूनियन बैंक के कैशियर की गोविंदनगर स्थित रीजेंसी नर्सिंग होम में मौत हो गई। इसके बाद यूनियन बैंक के कर्मचारियों और मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में रिशेप्सन पर रखा कंप्यूटर भी तोड़ डाला। मृतक के परिजनों और साथियों का आरोप है कि नर्सिंग होम ने मरीज को भर्ती करने से तीन दिन पहले का डेथ सर्टिफिकेट बनाकर दिया। साथ ही कुछ घंटे में ही अस्पताल का बिल 5 से 7 लाख बढ़ा दिया गया। बताया जाता है कि प्रेम चंद्र शुक्ला (35) परमट में यूनियन बैंक में कैशियर पद पर तैनात थे, उनके एक दो माह की बेटी है और लगभग तीन साल पहले ही शादी हुई थी। घटना को लेकर कई घंटे बवाल बना रहा। मौत से 5 घंटे पहले तक 5 लाख था बिल, बाद में 7 लाख उनको डेंगू होने के कारण 10 दिन पहले ही गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पातल में इलाज के लिए भर्...
बांदा में हार्ट अटैक से किसान की मौत, कर्ज का था तनाव

बांदा में हार्ट अटैक से किसान की मौत, कर्ज का था तनाव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कर्ज के दलदल में फंसे किसानों का हाल बहुत ही खराब है। बुंदेलखंड में आए दिन कर्ज की परेशानी किसानों की जान ले रही है। ताजा मामले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव में रविवार सुबह का है। आहार गांव निवासी 5 बीघे का काश्तकार शिव भूषण (65) खेती किसानी करते थे। रविवार सुबह वह अपने घर में लकड़ी काट रहे थे। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान सीने में तेज दर्द बताते हुए नीचे गिर पड़े। किसान को परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। परिजन पोस्टमार्टम को नहीं हुए राजी वहां से उनको रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहां मौजूद मृतक के नाती विनोद कुमार ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनके बाबा की मौत हुई है। बताया कि 5 वर्ष पहले किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए उन्होंने 70 हजार कर्जा लिया था। ब्याज सम...
बांदा में पति गया था रामलीला देखने, इसी बीच पत्नी की जहर से हुई मौत, ये हैं आरोप

बांदा में पति गया था रामलीला देखने, इसी बीच पत्नी की जहर से हुई मौत, ये हैं आरोप

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्यौजा गांव में रहने वाले लवलेश यादव की शादी 3 साल पहले सुनीला से हुई थी। वह बाहर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। इस बीच पत्नी मायके ग्राम परसौरा (तिंदवारी) में आकर रहती थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप शुक्रवार की शाम को गांव में आयोजित होने वाली रामलीला को देखने लवलेश गया हुआ था। इस बीच सुनीला की हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पति उसे बबेरू स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रे...
बांदा में दर्दनाक हादसा, दुकान में करंट से किशोर की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, दुकान में करंट से किशोर की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा कस्बे में बर्तन की दुकान में काम करने वाले किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने दुकान में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी रोड स्थित एक दुकान बर्तन भंडार में सुलक थोक (अतर्रा) निवासी रोहित (16) पुत्र रामबहोरी यादव पिछले 6 महीने से काम कर रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह रोहित सुबह दुकान पर पहुंचा और काम पर जुट गया। इस दौरान दुकान के दूसरे माले में रखे बर्तन उठाते वक्त उसे करंट लग गया। परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाला 15 मिनट बीत जाने पर वह वापस नहीं लौटा तो दुकानदार ने ऊपर जाकर देखा। वहां रोहित बर्तनों की अलमारी में दौड रहे करंट की चपेट में आकर चिपका पड़ा था। सूचना पर परिजन ...
बांदा में घायल हालत में मिले बाइक सवार की अस्पताल में मौत

बांदा में घायल हालत में मिले बाइक सवार की अस्पताल में मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार देर शाम महोबा रोड पर भूरागढ़ के पास स्थित गवाइन नाले के पास एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हालत में पड़ा मिला। उसकी उम्र लगभग 45 साल के आसपास है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव पुलिस कर्मियों का कहना है कि हेलमेट मृतक की बाइक में फंसा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ होगा। बाद में उसकी मौत हो गई है। हालांकि, सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से चलेगा। मामले में दूसरी आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर भी मृतक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर से पता किया जा रहा है कि मृतक कहां का...
बांदा में बस्ती में घुसा लकड़बग्घा, बाद में ट्रक से कुचलकर मौत

बांदा में बस्ती में घुसा लकड़बग्घा, बाद में ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को बांदा के रिहायशी इलाके में लकड़बग्घा दिखाई देने से सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद लकड़बग्घे की एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर लकड़बग्घे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव का है।बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के सुबह एक लकड़बग्घा मवई बुजुर्ग गांव के आवादीय इलाके में देखा गया। पहले बस्ती में घुसा था लकड़बग्घा इससे गांव के लोग बुरी तरह से डर से गए। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बस्ती से ललकारते हुए बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद हाइवे पर लकड़बग्घे की खल्ली कुआं के पास ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उसे देखने वालों का मजमा लग गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुटी। आने-जाने वाले वाहन भी रुक गए। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। उधर, वन विभाग के ...
बांदा में अहमदाबाद से लौटते वक्त छतरपुर के शख्स की मौत

बांदा में अहमदाबाद से लौटते वक्त छतरपुर के शख्स की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अहमदाबाद से लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने घर मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के देवलपुर गांव निवासी अनिल त्रिवेदी (45) पुत्र साधूराम त्रिवेदी ने यहां जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह बांदा के नरैनी चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे और पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जाता है कि लगभग पांच महीने पहले वह रोजी-रोटी के लिए अहमदाबाद गए थे। वहां फैक्ट्री में काम करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। बांदा में बेहोश मिले थे अनिल बताते हैं कि बीते अक्टूबर माह की 31 तारीख को अनिल त्रिवेदी अहमदाबाद से अपने घर (देवलपुर गांव) जाने के लिए ट्रेन से निकले थे। उन्होंने अपने मोबाइल से पत्नी नीलम को इसकी जानकारी दी थी। वहां से रवाना होने के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। न ही उनका मोबाइल मिला। ये भी पढ़ेंः बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दो लेखपालों...
हाइवे पर भीषण हादसा, तीन दोस्तों की दर्दनाक ढंग से मौत

हाइवे पर भीषण हादसा, तीन दोस्तों की दर्दनाक ढंग से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/हरदोईः बुधवार देर रात तीन दोस्त उन्नाव जिले के गंज मुरादाबाद की तरफ से मल्लावां की ओर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गौरी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां पहुंचकर दोनों ने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मल्लावां कस्बा के बांदा टोला गंगारामपुर निवासी सनी शर्मा अपने दोस्त कटरा गंगारामपुर निवासी अंकित और अजय के साथ बीती देर रात बाइक से गंज मुरादाबाद (उन्नाव) की ओर से घर लौट रहे थे। उन्नाव से लौटते वक्त देर रात हादसा कटरा बिल्हौर हाइवे पर गौरी चौराहा के पास सामने से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इससे युवक सनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक अंकि...