Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया ने की शादी, 2 माह पहले मारा गया था 6 लाख का ईनामी

डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया ने की शादी, 2 माह पहले मारा गया था 6 लाख का ईनामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए छह लाख से ज्यादा के ईनामी डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया देवी अपना नया जीवनसाथी चुना है। किसी तरह मजदूरी करके जीवनयापन कर रही गुड़िया के लिए अब जिंदगी आसान हो सकेगी। बताते हैं कि गुड़िया ने हालात से समझौता करते हुए रींवा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले एक 59 साल के व्यापारी से मंदिर में शादी की है। गुड़िया की उम्र लगभग 33 साल है। दोनों ही अपने इस रिश्ते से खुश हैं। शादी के दौरान वर पक्ष के लोग ज्यादा संख्या में रहे। गुपचुप ढंग से पूरी हुईं शादी की सभी रश्में हालांकि, जानकार बताते हैं कि शादी का प्रोग्राम गुपचुप ढंग से किया गया है। इसमें कम ही लोगों को बुलाया गया। बस दोनों पक्ष के बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहे। इसमें वर पक्ष के ही ज्यादातर परिवार के लोग थे। उधर, मामले में पुलिस भी जानकारी करती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दोनों ब...
बांदा में आईटीआई छात्र की हादसे में मौत, बाल-बाल बचा चाचा

बांदा में आईटीआई छात्र की हादसे में मौत, बाल-बाल बचा चाचा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तेज रफ्तार वाहन प्रयागराज से आईटीआई कर रहे छात्र की मौत का कारण बन गया। बताया जाता है कि छात्र अपने चाचा के साथ घर जा रहा था, तभी पीछे से आई बोलेरो ने छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरुआ सेवड़ा गांव निवासी विजय कुमार (20) पुत्र नाथूराम वर्मा प्रयागराज में रहकर आईटीआई कर रहा था। बताया जाता है अभी कुछ दिन पूर्व ही छात्र अपने घर आया था। पैदल चल रहे छात्र को जीप ने मारी टक्कर शनिवार की शाम को वह किसी काम से चाचा के साथ नरैनी आया। नरैनी से शाम को चाचा और भतीजे बांदा रोड पर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो जीप में विजय कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय उसका चाचा माता प्रसाद सड़क किनारे लघुशंका के लिए गया था। इसके चलते ह...
एक ही परिवार के 3 बच्चों की नदी में डूबकर मौत से कोहराम

एक ही परिवार के 3 बच्चों की नदी में डूबकर मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/ललितपुरः शुक्रवार को हुए एक हिला देने वाले घटनाक्रम में तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे एक ही परिवार के थे। इनके माता-पिता बच्चों को दादा-दादी के पास छोड़कर दिल्ली रोजगार के लिए गए थे। बताते हैं कि बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा डूबा। उसे बचाने के लिए दो बच्चे और नदी में घुसे, इसके बाद तीनों डूब गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से निकलवाया। बच्चों की मौत से परिवार भारी सदमे में है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। नदी में नहाते वक्त हुए हादसा बताया जाता है कि ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा के ग्राम सौरई में शुक्रवार को गांव के तीन बच्चे नदी में नहाने गए। वहां रोहणी नदी के आम घाट पर गांव के गोकुल का पुत्र रवि (8), राकेश का पुत्र मान (7) तथा सुनील का पुत्र अमित (10) डूब गए। बताते हैं कि पहले मान नाम का बच्चा डूबा तो उसे बचाने ...
बांदा में बालू के अवैध खेल ने ली घर के बाहर खड़ी वृद्धा की जान

बांदा में बालू के अवैध खेल ने ली घर के बाहर खड़ी वृद्धा की जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक वृद्धा की नरैनी क्षेत्र में बालू लदे वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोगों का कहना है कि वाहन पर बालू लदा था। बताया जाता है कि अवैध रूप से बालू खनन करने वाले वाहन तेजी से टक्कर पूरा करने के लिए सड़क पर काल बनकर दौड़ते हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट पाड़ादेव गांव में अपने घर के बाहर खड़ीं वृद्धा प्रेमा देवी (60) को वहां से अनियंत्रित गति से गुजरे बालू लदे डग्गा वाहन (जुगाड़) ने रौंद दिया। जबतक लोग मौके पर पहुंचे, वाहन चालक वहां से फरार हो गया। परिजन गंभीर हालात में उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ देर बाद ...
कन्नौज में झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद बच्चे की हालत और बिगड़ी, मौत

कन्नौज में झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद बच्चे की हालत और बिगड़ी, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में झोलाछाप के इलाज के बाद एक पांच वर्षीय बच्चे की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने परिजन बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि अभी तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बताया जाता है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पांच वर्षीय लड़का शशांक बीते तीन दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में था। बुखार से बिगड़ी थी बच्चे की हालत गुरुवार को शशांक को तेज बुखार होने के चलते उसके पिता सुबह हसेरन स्थित एक झोलाछाप की दुकान पर उपचार के लिए पहुंचे। बच्चे का तेज बुखार देखकर झोलाछाप ने उसे एक इंजेक्शन लगा दिया, इंजेक्शन लगते ही बच्चा अचानक बेहोश हो गया। शशांक की हालत ज्यादा बिगड़ने पर छोलाछाप ने ...
इधर बहन की पहुंची बारात, उधर हादसे में भाई की मौत, रातभर दर्द छिपाए रहा पिता..

इधर बहन की पहुंची बारात, उधर हादसे में भाई की मौत, रातभर दर्द छिपाए रहा पिता..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः कानपुर देहात में बुधवार की देर रात बहन की शादी वाली रात में उसके बड़े भाई की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गेस्टहाउस में बहन की शादी रस्म अदायगी चलती रही, जबकि पिता ने बेटी की शादी की खुशी में कोई खलल न आए तो बेटे की मौत की सूचना सभी परिजनों को नहीं दी। हालांकि हादसे की जानकारी परिवार के कुछ सदस्यों को थी। बताया जाता है कि हादसा किशोरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था। बताया जाता है कि करियाझाला, मंगलपुर निवासी रामनरेश की पुत्री अंजू का विवाह की तैयारी बुधवार को किशौरा के मुरारी गार्डन गेस्ट हाउस में थी। बुधवार रात बारात के वक्त हुआ हादसा गेस्ट हाउस में देर शाम सिंधी कालोनी, भरथना से पहुंची थी। दुल्हन के परिजन बरातियों के स्वागत में जुटे हुए थे। इसी बीच जरूरी सामान लाने के लिए परिजनों ने दुल्हन के बड़े भाई भाई हिमांशु (19) ...
उन्नाव में टेनरी के केमिकल टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा

उन्नाव में टेनरी के केमिकल टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित किंग्स इंटरनेशनल टेनरी में काम के दौरान दो मजदूरों की केमिकल टैंक में गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलि ने शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान मृतकों के परिवार वालों ने टेनरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही हंगामा भी किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों को शांत किया। पुलिस ने टैंक से निकलवाए शव बताया जाता है कि किंग्स इंटरनेशनल टेनरी में काम करने वाले मजदूर माखी के गांव पवई निवासी अनिल रावत और अजगैन के दौलतखेड़ा निवासी अनिल कठेरिया केमिकल टैंक के पास काम करते वक्त उसमें जा गिरे। केमिकल के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सभी मजदूर वहां इकट्ठा हो गए, लेकिन केमिकल के कारण कोई भी साथी मजदूरों की...
बांदा में बुखार पीड़ित की मौत, डाक्टर बोले- डेंगू के संदिग्ध मरीज का इलाज जारी

बांदा में बुखार पीड़ित की मौत, डाक्टर बोले- डेंगू के संदिग्ध मरीज का इलाज जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अस्पताल में मंगलवार की देर रात को वायरल फीवर की चपेट में आने से उपचार के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं अस्पताल में आधा दर्जन से ज्यादा वायरल से पीड़ित मरीज भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि शहर का मढ़िया नाका मोहल्ला निवासी राजकुमार (50) को बीते कई दिनों से वायरल फीवर की चपेट में थे। बीते देर रात हुई मौत परिजनों ने उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही मंगलवार की देर रात अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बताया जा रहा है कि वायरल फीवर की चपेट में आए विकास (27) पुत्र प्रह्लाद, रवि (20) पुत्र रामदेव निवासी शांति नगर, राजरानी (55) पत्नी...
कानपुर जेल में 22 साल के बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कानपुर जेल में 22 साल के बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लगभग तीन माह पहले जेल भेज गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का नाम मो. आदिल (22) है और कानपुर के बेकनगंज का रहने वाला था। बताते हैं कि लगभग तीन माह पहले 8 अगस्त को उसे बेकनगंज पुलिस ने तलाक महल के पास करंट से मुन्ने खां नाम के व्यक्ति के मौत के बाद हुए बवाल में पकड़ा था। इसके बाद उसे जेल भेजा गया था। आज रविवार को जेल में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों के लोगों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। लगभग 3 महीने पहले पुलिस ने भेजा था जेल मृतक के बड़े भाई मोहम्मद तौफीक ने बताया है कि सुबह करीब 10 बजे आदिल से मिलाई करने गया था, लेकिन उसका नंबर नहीं आ पाया। इसी बीच घर से फोन आ गया कि जेल में आदिल की मौत हो गई है। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि उसने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसे उर्सला अस्पताल पह...
उन्नाव में ट्रक-लोडर की सीधी टक्कर में चालक-खलासी की मौत 

उन्नाव में ट्रक-लोडर की सीधी टक्कर में चालक-खलासी की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले की पुरवा कोतवाली क्षेत्र में दही चौकी-पुरवा मार्ग पर हुए हादसे में एक ट्रक और लोडर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें लोडर के चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को यह हादसा बिछिया गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर जाकर ट्रक के नीचे जा घुसा और उसपर सवार चालक व खलासी के शव उसमें बुरी तरह से फंस गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को क्रेन मंगवाकर बाहर निकाला। तेज रफ्तार हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़े मृतकों की पहचान पुरवा कोतवाली के पीरजादी गढ़ी गांव निवासी अमर लाल (45) तथा खलासी अजय (28) के रूप में हुई है। बताते हैं कि अमर लाल चालक था और अजय खलासी। हादसे के बाद लोडर के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक भी सड़क किनारे जाकर पलट गया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भ...