Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: महिला

कानपुरः पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन से 1 साल के मासूम को ले उड़ी चोरनी कैमरे में कैद..

कानपुरः पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन से 1 साल के मासूम को ले उड़ी चोरनी कैमरे में कैद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक बुरा अनुभव लोगों का भरोसा अच्छे इंसानों से भी उठा देता है। इसका उदाहरण आज कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जब एक महिला ने एक भोले-भाले परिवार को बेवकूफ बनाकर उनका बच्चा चोरी कर लिया। देखते ही देखते यह महिला बच्चे को ले उड़ी और मां-बाप कुछ नहीं कर पाए। लेकिन यह चालाक चोरनी कैमरे की नजर से नहीं बच पाई। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हो गई। फोटो में चोरनी साफतौर पर बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। पी़ड़ित मां-बाप की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोर महिला की तलाश शुरू कर दी है। कटिहार जाने को ट्रेन का इंतजार कर रहा था परिवार  बताया जा रहा है कि कानपुर के बिल्हौर का एक परिवार कटिहार जाने के लिए सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। पति का नाम आजम और पत्नी का नाम शायराबानो है। उनका 1 साल का मासूम बच्चा हसन भी उनके साथ था। दोनों प्ल...
कानपुर के बर्रा में महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या 

कानपुर के बर्रा में महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बर्रा इलाके में एक महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी हत्या हथोड़ा और साबड़ मारकर की है। हांलाकि पुलिस को किसी करीबी पर ही महिला की हत्या करने का शक है। पुलिस का कहना है कि भरी बस्ती में कोई अंजाम आदमी जल्दी किसी के घर में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता है। पुलिस हर बिंदु की करीब से जांच कर रही है। घटना के समय महिला के पति और बच्चे गए थे स्कूल, घर में अकेली महिला से हथौरा और साबड़ से किया प्रहार  घटना बर्रा थाना क्षेत्र के सी ब्लाक विश्व बैंक इलाके की है। महिला का नाम पुष्पा है और उनके पति संजय कुमार आर्डिनेंस कर्मी हैं जो घटना के समय अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। उनके दो बेटियां हैं और घटना के समय बेटियां भी स्कूल गई हुईं थीं। इसलिए पुष्पा उस वक्त अपने घर में बिल्कुल अकेली थीं। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने किसी अं...
गीता मित्तल बनीं कश्मीर की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

गीता मित्तल बनीं कश्मीर की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में पहली बार हाईकोर्ट की कमान एक महिला जस्टिस के हाथों में होगी। क्योंकि जस्टिस गीता मित्तल को शनिवार को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पहली बार जम्मू-कश्मीर राज्य की कमान किसी महिला के हाथों में .. इसके साथ ही वह राज्य के हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बन गईं हैं। हांलाकि, इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। बताते चलें कि केंद्र सरकार ने 4 अगस्त को उनका ट्रांसफर आदेश जारी किया था। ये भी पढ़ेंः क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट   ...
कानपुर में महिला की चैन झपटकर भागे लुटेरे, महिला ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि…

कानपुर में महिला की चैन झपटकर भागे लुटेरे, महिला ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि…

उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः यशोदानगर में सोमवार को चार बहादुर युवकों ने एक शातिर लुटेरे को दबोच लिया। लुटेरे ने रिटायर्ड एसडीएम की पत्नी की चेन लूटी थी। उसने बचने के लिए युवकों पर तमंचे से फायर भी किया, लेकिन युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और उन लोगों ने लुटेरे को दबोच लिया। युवकों ने उसको पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एक लुटेरा भाग निकला। अब पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। ऐसा हुआ मौके पर यशोदानगर के ब्लाक निवासी राम नारायण गौतम एडीएम रह चुके है। उनकी पत्नी उमा सुबह दवा खरीदने के लिए घर से निकली थी। वह मेडिकल स्टोर के पास पहुंची थी कि पल्सर सवार दो लुटेरों ने उनको रोक लिया। एक लुटेरे झपट्टा मारकर उनकी चेन लूटने की कोशिश की तो उमा शोर मचाते हुए उसका विरोध करने लगी। इसे देख लुटेरे ने तमंचे की बट से उसके सिर और हाथ पर वार कर चेन लूट ली। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः देखें-कैमर...
भारत की महिला हाकी टीम ने इटली को 3-0 से हराया

भारत की महिला हाकी टीम ने इटली को 3-0 से हराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः महिला हाकी विश्व कप के प्लेऑफ मुकाबले में भारत की टीम ने इटली को 3-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही अब भारतीय हाकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब 2 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला आयरलैंड की टीम के साथ होगा। इस मैच में वंदना कटारिया के 2 और लालरेमसियामी के 1 गोल की बदौलत भारत ने ये ऐतिहासिक जीत हासिल की है। मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने अच्छी ही की थई लेकिन भारतीय महिलाओं ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए नौवें मिनट में इटली के बॉक्स में जाकर पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। वो गोल नहीं कर पाई। भारत को तुरंत कॉर्नर मिला और लिलिमा मिज की मदद से लालरेमसियामी ने गोल कर दिया।  ...
बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः तमाम प्राकृतिक आपदाओं से जूझते बुंदेलखंड के पिछड़ेपन का कारण कहीं न कहीं यहां फैला अंधविश्वास भी है। ऐसे ही अंधविश्वास से जुड़ा एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। हमीरपुर जिले में भाजपा विधायक के मंदिर में कदम रखने पर पूरे मंदिर को गंगाजल से धुलवाया गया। इतना ही नहीं मंदिर में स्थापित प्रतिमा को इलाहाबाद ले जाकर गंगा में स्नान कराया गया। ग्रामीणों का कहना था कि महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश के बाद वह अपवित्र हो गया था। अगर उसे पवित्र न किया जाता तो बड़ी आपदा आ सकती थी। बताया जाता है कि बीती 12 जुली को राठ विकास खंड के मुस्करा खुर्द गांव में बीजेपी की महिला विधायक मनीषा अनुरागी एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसी दौरान पास में स्थित एक प्राचीन मंदिर के बारे में लोगों ने उनको बताया। धूम ऋषि के इस मंदिर के बारे में सुनकर विधायक मनीषा भी वहां...
बुंदेलखंड में सूदखोरों का विधवा को फरमान, बेच दो बेटियां-हमें तो बस पैसा दो

बुंदेलखंड में सूदखोरों का विधवा को फरमान, बेच दो बेटियां-हमें तो बस पैसा दो

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में सूदखोरों के एक गरीब परिवार पर अत्याचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में सूदखोरों ने एक विधवा महिला को फरमान सुनाया है कि अपनी बेटियों को बेच दो और बयाज की रकम लाकर दो। पीड़ित महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षिका शालिनी से मिलने पहुंची और मदद की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि महिला के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत भी इन्हीं सूदखोंरों की वजह से हुई है। कुछ दिन पहले पति को ले जाकर पीटा, शर्मिंदगी में जहर खाकर मरा तो पत्नी से शुरू कर दिया तकादा   चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की रहने वाली महिला किरन का आरोप है कि उसके पति ने लगभग एक साल पहले गांव के ही सूदखोर अजय सिंह व मोनू यादव से 10 हजार रूपए पत्नी के इलाज को लिए थे। सालभर में ब्याज का 42 हजार उसका पति सूदखोरों को दे ...
बांदा में धान की नर्सरी संभाल रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

बांदा में धान की नर्सरी संभाल रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना दुरईमाफी गांव में मंगलवार देर शाम की है। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर से खेत पर धान की नर्सरी की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला बिमला (30) पत्नी नत्थु एक महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गई। कुछ देर बाद तेज धमाके के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इससे महिला की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। गांव के लोगों के साथ परिजन जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे और महिला के शव को उठाकर घार लाए। उधर, घटना की सूचना पाकर बिसंडा के कानून-गो रामचरन कुशवाह और लेखपाल सिपाही लाल मौके पर पहुंचे और लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाद में सूचना पाकर बिसंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची।   ये भी पढ़िएः बुंदेलखंडः महोबा में य...
बांदा में संदिग्ध हालात में महिला की जहर से मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

बांदा में संदिग्ध हालात में महिला की जहर से मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के गांव सेमरी में संदिग्ध हालत के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी कमल सिंह की पत्नी संतोष कुमारी (40) ने संदिग्ध हालत में घर में जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव प्रभारी थाना इंचार्ज संजय सिंह ने बताया है कि मृतका संतोष कुमारी के पति कमल सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। इसके चलते ही उसने खुदकुशी की है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने उसे कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में प्रधान से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।  ...
बांदा में विवाहिता की सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत

बांदा में विवाहिता की सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पच्चू कुशवाहा की पत्नी रानी (20) बीती रात घर में सो रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान उसका हाथ पास रखे कूलर से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक 3 वर्षीय पुत्र छोड़ गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।      ...