Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में संदिग्ध हालात में महिला की जहर से मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के गांव सेमरी में संदिग्ध हालत के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी कमल सिंह की पत्नी संतोष कुमारी (40) ने संदिग्ध हालत में घर में जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव

प्रभारी थाना इंचार्ज संजय सिंह ने बताया है कि मृतका संतोष कुमारी के पति कमल सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। इसके चलते ही उसने खुदकुशी की है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने उसे कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में प्रधान से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।