Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर के बर्रा में महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या 

बर्रा की विश्वबैंक इलाके में हत्या के बाद लगी पड़ोसियों की भीड़।

समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बर्रा इलाके में एक महिला की दिनदहाड़े घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी हत्या हथोड़ा और साबड़ मारकर की है। हांलाकि पुलिस को किसी करीबी पर ही महिला की हत्या करने का शक है। पुलिस का कहना है कि भरी बस्ती में कोई अंजाम आदमी जल्दी किसी के घर में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता है। पुलिस हर बिंदु की करीब से जांच कर रही है।

घटना के समय महिला के पति और बच्चे गए थे स्कूल, घर में अकेली महिला से हथौरा और साबड़ से किया प्रहार 

घटना बर्रा थाना क्षेत्र के सी ब्लाक विश्व बैंक इलाके की है। महिला का नाम पुष्पा है और उनके पति संजय कुमार आर्डिनेंस कर्मी हैं जो घटना के समय अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। उनके दो बेटियां हैं और घटना के समय बेटियां भी स्कूल गई हुईं थीं। इसलिए पुष्पा उस वक्त अपने घर में बिल्कुल अकेली थीं। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने किसी अंजान आदमी को घर में आते-जाते नहीं देखा है।

दो से मोहब्बत, तीसरे से शादी की तैयारी में रच डाला हत्याकांड, गिरफ्तार

हत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की घटना कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारे लूट के इरादे से घर में घुसे या फिर हत्या करना ही उनका मकसद था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि उनको इस घटना के बाद खुद की सुरक्षा को लेकर डर भी लग रहा है।