Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपाई

आज बुंदेलखंड पहुंचेंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के अस्थि कलश

आज बुंदेलखंड पहुंचेंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के अस्थि कलश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के अस्थि कलश आज शुक्रवार शाम को बुंदेलखंड की धरती पर आएगा। अस्थिकलश को केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति लेकर आएंगी। हांलाकि जिले की सीमा में प्रवेश करते ही बुंदेलखंड के भाजपा नेता भी इसमें शामिल हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री साध्वी दोपहर लगभग 12 बजे फतेहपुर होते हुए बांदा पहुंचेंगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण के बाद अस्थि कलश को रामलीला मैदान में रखा जाएगा। ताकि लोग पुष्पांजलि दे सके। शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में लोगों के दर्शन को रखे जाएंगे अस्थिकलश  भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने बताया है कि तिंदवारी, महोखर होते हुए यह कलश यात्रा बांदा में प्रवेश करेगी। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक, रेलवे ओवर ब्रिज, अलीगंज चौकी चौराहा होते हुए रायफल क्लब ग्राउंड में पहुंचेगी। वहां सभी ...
दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बुंदेलखंडः हाल ही में दिल्ली के नेशनल मीडिया क्लब में हुए एक भव्य मैंगो फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, विधायकों का भारी हुजूम देखने को मिला। मैंगो पार्टी भले ही दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई हो लेकिन इसकी खुशबू राजधानी और बुंदेलखंड में भी महसूस की गई। लखनऊ और बुंदेलखंड के लोग बड़ी संख्या में इस मैंगो पार्टी में शामिल हुए। वहीं यूपी के सांसद और विधायकों से लेकर केंद्रीय मंत्री भी बड़ी संख्या में थे। महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने फीता काटकर ने किया। इस आयोजन में बुंदेलखंड खासकर बांदा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यह वजह रही कि भाजपा के 16 केंद्रीय मंत्रियों और देशभर के 80 से ज्यादा सांसदों ने अपनी आमद इस मैंगो फेस्टिवल मे...
बांदा में भाजपाइयों ने कराया सुंदरकांड और लोकमंगल यात्रा का आयोजन

बांदा में भाजपाइयों ने कराया सुंदरकांड और लोकमंगल यात्रा का आयोजन

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिन्दवारी विधानसभा के ग्राम पलरा मे आयोजित बुंदेलखंड लोक मंगल यात्रा एवं सुंदरकांड का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री शिव शंकर द्वारा किया गया। इसमें सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की आराधना एवं सुंदरकांड का पाठ सैकड़ों लोगों द्वारा किया गया। फिर प्रसाद वितरण किया गया। ये भी पढ़ेंः देश में किसानों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी भाजपा – प्रकाश दिवेदी उसके बाद क्षेत्रीय मंत्री ने लोगों के समाने अपनी बात कही। प्रतिभाशाली छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य राजन दीक्षित, आशीष मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, दयानंद निषाद, अमितेश पटेल, प्रमोद तिवारी, संजय यादव, दुर्गा प्रसाद तिवारी, मंडल महामंत्री जगपत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष स्वतंत्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बदहाल बुंदेलखंड, बेहाल किसानः ”जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन सावन धूल उड...
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने भाजपाइयों की दी जोश से काम की नसीहत

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने भाजपाइयों की दी जोश से काम की नसीहत

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल का जिले में आगमन पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग पूरे जोश के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने इस दौरान श्रम विभाग में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने की बात की बात कही। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, जालौन विधायक गौरीशंकर वर्मा, तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति, बालमुकुंद शुक्ला, प्रेमनारायाण दिवेदी, आनंद स्वरूप दिवेदी आदि मौजूद रहे।      ...
भाजपाइयों ने कसी कमर, राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जोरदार ढंग से मनाने की तैयारी 

भाजपाइयों ने कसी कमर, राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जोरदार ढंग से मनाने की तैयारी 

बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिले में पहली बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान नए जिलाध्यक्ष लवकेश सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीते 1 जून से 15 जून तक कुल 110 स्थानों पर हुए रात्रि चौपाल कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही 23, 24, 25 जून को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। साथ ही इनको पहले से ज्यादा जोरदार ढंग से मनाने की बात कही गई।  इस दौरान प्रत्येक बूथ में सोशल मीडिया प्रमुख बनाने को भी कहा। इस मौके पर, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्त, आनंद स्वरूप अवस्थी  आदि मौजूद रहे।...
भाजपा पदाधिकारियों ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पर मंथन

भाजपा पदाधिकारियों ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पर मंथन

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को तिंदवारी विधानसभा के तीनों मंडलों बड़ोखर, जसपुरा व तिंदवारी के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित हुई। इसका शुभारंभ ब्लाक मीटिंग हाल में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव ने किया। तिंदवारी ब्लाक के मीटिंग हाल में विधायक और क्षेत्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं की दी जानकारी  विवेकानंद गुप्त ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला। विधानसंभा संजोयक रामकेश निषाद ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की कार्यविधि बताई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ब्रेजश प्रजापति ने कहा कि सभी की मेहनत से आज भाजपा देश की सत्ता में है। कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। 16 जून से 22 जून तक बूथ अध्यक्षों का सत्यापन...
चौपाल में भाजपा नेताओं ने सुनीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन

चौपाल में भाजपा नेताओं ने सुनीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिन्दवारी ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पलरा सेक्टर के ग्राम गजनी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रहीं लोक कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी ली गई। वहीं योजनाओं को रफ्तार देने के निर्देशों के साथ-साथ क्रियान्वयन में  लेटलतीफी के चलते जनता को हो रही परेशानियों के लिए नाराजगी व्यक्त की गई। तिंदवारी के गजनी गांव में हुआ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, जनता से पूछा योजनाओं का हाल  ग्राम गजनी में आयोजित चौपाल के मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी भाजपा आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने शौचालय निर्माण व अन्य योजनाओं में लेटलतीफी पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशासनिक शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं को अटकाने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। चौपाल के दौरान जनमानस द्वारा गांव में लो वोल्टेज की समस...