Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपाइयों ने कराया सुंदरकांड और लोकमंगल यात्रा का आयोजन

भाजपा के तिंदवारी में सुंदरकांड व लोकमंगल यात्रा के दौरान भाजपा नेता व अन्य श्रद्धालु।

समरनीति न्यूज, बांदाः तिन्दवारी विधानसभा के ग्राम पलरा मे आयोजित बुंदेलखंड लोक मंगल यात्रा एवं सुंदरकांड का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री शिव शंकर द्वारा किया गया। इसमें सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की आराधना एवं सुंदरकांड का पाठ सैकड़ों लोगों द्वारा किया गया। फिर प्रसाद वितरण किया गया।

ये भी पढ़ेंः देश में किसानों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी भाजपा – प्रकाश दिवेदी

उसके बाद क्षेत्रीय मंत्री ने लोगों के समाने अपनी बात कही। प्रतिभाशाली छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य राजन दीक्षित, आशीष मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, दयानंद निषाद, अमितेश पटेल, प्रमोद तिवारी, संजय यादव, दुर्गा प्रसाद तिवारी, मंडल महामंत्री जगपत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष स्वतंत्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बदहाल बुंदेलखंड, बेहाल किसानः ”जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन सावन धूल उड़ाई”, अगर यह बुंदेली कहावत सच है तो..