Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

दिल्ली में मैंगो पार्टी में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का स्वागत करते वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी।

समरनीति न्यूज, लखनऊ/बुंदेलखंडः हाल ही में दिल्ली के नेशनल मीडिया क्लब में हुए एक भव्य मैंगो फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, विधायकों का भारी हुजूम देखने को मिला। मैंगो पार्टी भले ही दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई हो लेकिन इसकी खुशबू राजधानी और बुंदेलखंड में भी महसूस की गई। लखनऊ और बुंदेलखंड के लोग बड़ी संख्या में इस मैंगो पार्टी में शामिल हुए। वहीं यूपी के सांसद और विधायकों से लेकर केंद्रीय मंत्री भी बड़ी संख्या में थे। महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने फीता काटकर ने किया। इस आयोजन में बुंदेलखंड खासकर बांदा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यह वजह रही कि भाजपा के 16 केंद्रीय मंत्रियों और देशभर के 80 से ज्यादा सांसदों ने अपनी आमद इस मैंगो फेस्टिवल में दर्ज कराई। इस मैंगो फेस्टिवल के राजनीतिक गलियारों में भी कई मतलब निकाले जा रहे हैं जिनका असर 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की राजनीति में खासतौर से बुंदेलखंड में साफतौर पर दिखाई देगा।

16 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा  80 से ज्यादा सांसदों व नामचीन हस्तियों ने की फेस्टिवल में शिरकत 

मीडिया मैंगो फेस्टिवल 2018 के नाम से हुए इस महोत्सव में मुख्य आकर्षण आम की प्रदर्शनी रही। इसमे 250 से अधिक प्रजातियों के आमों को प्रदर्शित किया गया। महोत्सव में बृज के कलाकारों ने राधा-कृष्ण को लेकर मनमोहक भजन सुनाए। फूलों की होली  ने आये हुए अतिथियों का मन मोह लिया इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी द्वारा आयोजित इस महोत्सव के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला रहे। उन्होंने  कहा कि मैंगो पार्टी का यह आयोजन देश मे अकेला है जो अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है।

बुंदेलखंड के नेता और आम लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे दिल्ली, मैंगो फेस्टिवल का उठाया लुत्फ  

क्लब के संस्थापक रमेश अवस्थी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव में केंद्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री राम विलास पासवान, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव , केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोधगिकी मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, राज्यमंत्री संजीव बाल्यान, महिला एवं विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज, केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे , केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला, राज्य मंत्री निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री अलफोन्स, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेगवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोशियारी, पूर्व मंत्री व अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा के अलावा मध्य प्रदेश , राजस्थान , बिहार , गुजरात , उत्तराखंड , दिल्ली सहित कई राज्यो के 80 से अधिक सांसदों मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेषरूप से आये कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम की सराहना की।