Thursday, December 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

प्यार में खूनी खेल, शादीशुदा महिला ने 2 से लड़ाया इश्क, फिर एक के साथ किया दूसरे का कत्ल

प्यार में खूनी खेल, शादीशुदा महिला ने 2 से लड़ाया इश्क, फिर एक के साथ किया दूसरे का कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक शातिर दिमाग शादीशुदा महिला ने दो-दो लोगों से इश्क लड़ाया। चार बच्चों की मां इस महिला का पति दिल्ली में रहकर काम करता है। बांदा के गांव में वह चार बच्चों के साथ रहती थी। महिला ने एक प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या करा दी। मामला काफी चौंकाने वाला है। चार बच्चों की मां है आरोपी महिला, 20 साल का था प्रेमी हालांकि, पुलिस ने महिला और उसके हत्यारोपी प्रेमी दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, लेकिन हत्याकांड में शातिर महिला की भूमिका और उसके प्रेमी के किस्से चर्चा में हैं। दरअसल, बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के रहने वाले अर्जुन उर्फ छोटे (20) का शव घर के पास पशुबाड़े में पड़ा मिला था। पति दिल्ली में करता है काम, दूसरे व्यक्ति से भी संबंध उसकी कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या की गई थी। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फै...
Breaking : बांदा में अभी-अभी भीषण हादसा, दो की मौत-6 घायल

Breaking : बांदा में अभी-अभी भीषण हादसा, दो की मौत-6 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अभी-अभी हाइवे पर एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में एसयूपी गाड़ी और टेंपों की जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में तिंदवारी रोड पर बरगहनी गांव के पास हुआ है। मृतकों की पहचान शहर के खूंटा चौराहा निवासी संतू लाल (60) और सहमरा गांव के कालीचरण (55) के रूप में हुई है। अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ ...... समरनीति न्यूज  ये भी पढ़ें : बांदा में नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण, धर्म परिवर्तन-निकाह मामले में चला बुल्डोजर  ये भी पढ़ें : बांदा में अधिवक्ताओं ने उठाई मांगें, पीएम सम्मान निधि का मांगा लाभ   ...
नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण, धर्म परिवर्तन-निकाह मामले में चला बुल्डोजर 

नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण, धर्म परिवर्तन-निकाह मामले में चला बुल्डोजर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक हिंदू नाबालिग लड़की के अपहरण, उसका जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराने के मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य षणयंत्रकारी शब्बीर के घर का अवैध निर्माण ढहा दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि नाबालिग लड़की और अभियुक्त को बरामद किया जा चुका है। अब पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ और कठोर कार्रवाई करने जा रही है। पाॅस्को, ह्यूमेन ट्रेफिकिंग की धाराओं में होगी कार्रवाई वहीं अभियुक्तों के खिलाफ मानव तस्करी, पाॅस्को और धर्म परिवर्तन की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मामले में ऐसी कार्रवाई करेंगे कि दोबारा कोई इस तरह के महिला अपराध करने की न सोचे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली सी मच गई। ल...
Banda : लटकता मिला मंजू का शव, पति बोला-मोबाइल के लिए सुसाइड-पिता का यह आरोप..

Banda : लटकता मिला मंजू का शव, पति बोला-मोबाइल के लिए सुसाइड-पिता का यह आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 21 साल की विवाहिता के सुसाइड का संदिग्ध मामला सामने आया है। महिला का शव फांसी पर लटकता मिला है। पति का कहना है कि पत्नी मोबाइल मांग रही थी। नहीं दिलाया तो उसने सुसाइड कर ली है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा के रहने वाले भरत सिंह की पत्नी मंजू देवी का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस कर रही छानबीन परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति का कहना है कि पत्नी मोबाइल न दिलाने पर पत्नी ने सुसाइड की है। उधर मृतका के पिता राजा यादव निवासी गुमानगंज नरैनी का आरोप है कि उनकी बेटी गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में नगदी और सोने की जंजीर मांग रहे थे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि...
Breaking : गोरखनाथ मंदिर पर हमले के दोषी मुर्तजा को फांसी की सजा

Breaking : गोरखनाथ मंदिर पर हमले के दोषी मुर्तजा को फांसी की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले के दोषी अहमद मुर्तजा अब्बासी को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। एनआईए कोर्ट ने मुर्तजा को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा दी है। बताते चलें कि मुर्तजा ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी सिपाहियों पर बांके से हमला बोला था।   एटीएस/एनआईए की विशेष कोर्ट ने सुनाई सजा अदालत ने सजा सुनाने के दौरान उसके इस कृत्य को देश के खिलाफ जंग छेड़ने का मामला माना है। घटना 4 अप्रैल 2022 को हुई थी। आज 30 जनवरी 2023 को विशेष कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। बताते हैं कि मुर्तजा हर सवाल के जवाब में खुद को मानसिक रूप से बीमार बताता रहा, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं दे सका। एटीएस/एनआई की विशेष कोर्ट के जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। ये भी पढ़ें : Planes crash : वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग...
बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा पुलिस ने पिता के सामने बेटी से अश्लील हरकत करने वाले शोहदे के घर पर चलाया बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशों पर पेट्रोल पंप पर पिता के सामने बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले दबंग शोहदे संदीप दीक्षित को बांदा पुलिस ने तगड़ा सबक सिखाया है। मिशन शक्ति के तहत इस दबंग गुंडे किस्म के मनचले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं पुलिस ने एंटी रोमियो स्कवायड की ओर से खुद इस मामले में रिपोर्ट लिखी और अब सख्त एक्शन ले रही है। SP ने लिया सख्त एक्शन, कहीं ये बातें.. इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि पुलिस का मकसद सिर्फ इतना है कि दोबारा कोई शोहदा या मनचला ऐसा करने का दुस्साहस न कर सके।  एसपी ने कहा कि इस शोहदे को जेल भेजा जा चुका है। अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी। नरैनी और कालिंजर पुलिस ने की कार्रवाई कालिंजर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के रहने वाले मनचले राजन...
बांदा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, बुंदेलखंड के लिए वरदान हो सकता है मोटा अनाज

बांदा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, बुंदेलखंड के लिए वरदान हो सकता है मोटा अनाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित 8वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को मोटे अनाज की पैदावार बढ़ानी चाहिए। विश्ववद्यालय में 8वां दीक्षांत समारोह आयोजित मोटा अनाज बुंदेलखंड के लिए वरदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में मोटे अनाज की मांग तेजी से बढ़ रही है। विदेशों में मोटे अनाज उत्पादन वाले किसानों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मोटे अनाज का उपयोग विभिन्न व्यंजनों में ज्यादा करना चाहिए। राज्यपाल ने 8वें दीक्षांत समारोह में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए कामदगिरि नंदी-नंदिनी अभ्यारण्य का उद्घाटन भी किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाकृअप, नई दिल्ली के पूर्व महानि...
Banda : अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

Banda : अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बांदा के राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में छात्र-छात्राओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। स्कूल में छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र की आत्मा ‘मतदान’ की मोहर की आकृति बनाई। इसके बाद अनिवार्य रूप से मतदान की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। यह हमारा राष्ट्रीय धर्म है। देश के प्रति हम सभी का कर्तव्य भी है। इस मौके पर शिक्षिका नीलम ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अलग-अलग ढंग से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में राखी प्रथम, कोमल द्वितीय, वैष्णवी ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में राखी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, अभि...
Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक और आटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर गांव के रहने वाले राकेश मोहन (25) अपने दो साथियों के साथ विद्यासागर (25) और कमल सिंह (26) के साथ सोमवार देर शाम गिरवां से घर लौट रहे थे। आटो सवार पांच लोग घायल वह गांव के पास पहुंचे ही थे, कि तभी नरैनी की ओर जा रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राकेश मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे विद्यासागर और कमल घायल हो गए। ऑटो सवार नरेंद्र पाल (30) निवासी पतरहा, श्रीकांत (44) निवासी राजनगर, नरैनी, मधु (22) निवासी रिसौरा, सियालाल (50) निवासी मुरवां, प्रभावती निवासी रिसौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। https://samarneetinews....
बांदा में विवेकानंद संदेश यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत

बांदा में विवेकानंद संदेश यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर सांस्कृति मंत्रालय की ओर से निकाली गई विवेकानंद संदेश यात्रा आज बांदा पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के 50 साल पूरे होने पर स्वामी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई है। साथ ही भाजपा की महिला नेताओं ने भी इस यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया। एक-दूसरे को बधाई दी। लखनऊ से शुरू हुई यात्रा 21 जिलों में पहुंचेगी बताते चलें कि इस यात्रा का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को लखनऊ से हुआ था। यह यात्रा 21 जिलों और 7 मंडलों से होकर गुजरेगी। फिर सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को लखनऊ वापस पहुंचेगी। यात्रा लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, पड़रौना, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, काशी, भदोही, प्रयागराज, चित्रकूट से गुजरेगी। आज बांदा ...