Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की वरिष्ठ भाजपा नेता जिला मंत्री डाक्टर रागिनी शिवहरे ने जिला कारागार में महिला बंदियों और उनके बच्चों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने महिला जेल में बंद महिला बंदियों को स्वेटर का वितरण किया। इस मौके पर प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा नेत्री ने महिला बंदियों के बच्चों को खिलौने भी बांटे। खिलौनों को पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए। वहीं महिला बंदियों ने भी गरम कपड़े पाकर भाजपा नेता रागिनी शिवहरे को धन्यवाद दिया। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि रागिनी जी के सहयोग से करीब 46 महिला बंदियों को सर्दी के नए कपड़े मिले हैं। कुछ बच भी गए हैं, जो आगे महिला बंदियों को दिए जाएंगे। बच्चों को खिलौने बांटे गए हैं। उनका यह सहयोग सराहनीय है। जेल प्रशासन भी बंदियों को सर्दी से बचाने के उपाय कर रहा है। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज ...
Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद (बांदा) का चुनाव रविवार को सदर तहसील सभागार में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक पूर्व प्रांतीय महामंत्री कुंवर बिहारी निगम और चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष मधुराज प्रजापति रहे। दोनों की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से होरीलाल को जिलाध्यक्ष, बालकृष्ण शिवहरे को जिला मंत्री, कमलेश श्रीवास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इशहाक अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन साहू को उपमंत्री, छंगूराम वर्मा को कोषाध्यक्ष और गुलाब सिंह ऑडीटर चुने गए। इसके बाद पर्यवेक्षक कुंवर बिहारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज आफिस में ARTO से ओवरलोडिंग-ट्रैफिक रूल्स और एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खास खबर..   ...
बांदा की बेटी नेहा का धमाल, Actress भाग्यश्री ने दिया अवार्ड

बांदा की बेटी नेहा का धमाल, Actress भाग्यश्री ने दिया अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फिल्मी जगत में बांदा की बेटी नेहा कश्यप ने एक बार फिर अपनों का नाम रोशन किया है। कानपुर के पनकी में स्थित एक होटल में स्काई हिल फैशन वीक-2023 का आयोजन हुआ। मॉडल नेहा कश्यप ने स्पेशल वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। उन्हें बालीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री व आयोजक दीपक परवानी ने अवार्ड देते हुए सम्मानित किया। कई वेबसीरीज में काम कर रही हैं नेहा बताते हैं कि मैने प्यार किया फिल्म से अभिनय की दुनिया में नया रिकार्ड बनाने वालीं अभिनेत्री भाग्यश्री ने माडल नेहा कश्यप की सराहना की। नेहा का कहना है कि वह मॉडलिंग में कैरियर बना रही हैं। कुछ ही दिन में उनकी एक गानों की अल्बम भी आ रही है। इसमें उन्होंने अभिनय भी किया है। नेहा ने यह भी कहा कि वह कई वेबसीरीज मूवी में काम कर रही हैं। लगातार अभिनय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। नेहा की इस सफलता से उनके परिवार और परिचित लोग काफी...
समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  'समरनीति न्यूज आफिस' बांदा में आज चित्रकूटधाम मंडल के बांदा मुख्यालय के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) शंकरजी सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हमने एआरटीओ शंकरजी सिंह से ओवरलोडिंग, एक्सीडेंट और यातायात नियमों के टूटने जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। लगातार बढ़ते हादसों की चुनौतियों से निपटने और यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक्शन को लेकर भी सवाल पूछे। साहित्य के क्षेत्र में गहरी पकड़ रखने वाले एआरटीओ शंकरजी हाल में ही लखनऊ में वर्ष 2021 के श्रीधर पाठक पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। वह काफी सुलझे व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। ऐसे में उन्होंने सभी सवालों का बड़ी बेबाकी और शानदार ढंग से जवाब दिया। उनसे बातचीत के ये हैं प्रमुख अशं.. बांदा के आरटीओ दफ्तर में स्टाप की काफी किल्लत है, जबकि यह मंडल मुख्यालय का आरटीओ कार्यालय है। इतने कम स...
Banda : अस्पताल में मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा, जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम को रिपोर्ट

Banda : अस्पताल में मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा, जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम को रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। मरीजों की दुर्गती की अलग ही कहानी है। इसी बीच बांदा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 31 दिसंबर की शाम एक मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़कर बिस्कुट खा गया था। इसके अलावा आवारा मवेशी में वार्ड परिसर घूमता दिखाई दिया। दोनों का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। जिलाधिकारी को भेजी गई मामले की रिपोर्ट ड्यूटी पर तैनात डाक्टर समेत फार्मासिस्ट और वार्ड ब्याय से सवाल-जबाव किए। फिर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी है, जिस मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा था, उसका नाम बुजुर्ग भैरमदीन (90) है। वह अतर्रा के रहने वाले हैं। संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद डीएम दीपा रंजन ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा को जांच के लिए भेजा था। बताते हैं कि सिटी मजिस्ट्रेट ने डॉ. शिवचं...
बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : नेताओं के बेटों की करतूत किसी से छिपी नहीं है। बाप की सत्ता का नशा इनके सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। आज शनिवार को बुंदेलखंड के चित्रकूट-बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल के बेटे सुनील पटेल पर एक ढाबा संचालक और कर्मचारियों ने मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कार्रवाई न होने पर इन लोगों ने थाने में धरना दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच में सत्यता मिलने पर कार्रवाई होगी। बहरहाल, इस तरह की घटना ने एक बार फिर बुंदेलखंड की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र का है पूरा मामला पंजबटी ढाबा संचालक सुदीप गर्ग का कहना है कि शुक्रवार देर रात सासंद श्री पटेल का पुत्र सुनील पटेल अपने साथ प्राइवेट गनर और तीन दोस्तों को लेकर रात करीब 12 बजे पहुंचा। थाने में तिरंगा लेकर धरने पर बैठे ढाबा संचालक व समर्थक...
UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : एक साल पहले बांदा के जसपुरा प्रथम वार्ड-12 में शानदार जीत दर्ज कराने वाली भाजपा से यह सीट सपा ने उप चुनाव में छीन ली। सपा की महिला उम्मीदवार असरफुल निशां 1066 वोटों के अंतर से भारी जीत दर्ज कराई है। अब बीजेपी के लिए यह चिंतन का विषय है कि जिस क्षेत्र से जलशक्ति विभाग का राज्यमंत्री दिया, उसी में खाली हाथ क्यों रह गई। विधायक से लेकर मंत्री तक धरे के धरे रह गए। संगठन का फैसला भी गलत साबित हुआ। मैदान में उतरने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। बाद में रिकाउंटिंग को लेकर भी फजीहत हुई। 1066 वोटों से जीती सपा का रिकाउंटिंग के बाद 1 वोट और बढ़ गया। जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में खाली हाथ भाजपा प्रारंभिक सूचना के अनुसार सपा प्रत्याशी को 4264 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रितिका सिंह रही हैं। बताते चलें कि इससे पहले इसी सीट पर भाजपा की स्व. श्वेता सिंह गौर ने काफी शानदार...
Banda Breaking : बांदा में प्रेम-प्रसंग में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में कोहराम

Banda Breaking : बांदा में प्रेम-प्रसंग में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रेमिका से शादी न होने से क्षुब्ध होकर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने झांसी रेल मार्ग पर पटरियों के बीच उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस ने शव क कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनाक्रम जिले के मटौंध थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मटौंध कस्बा निवासी धीरेंद्र (22) पुत्र घनश्याम मंगलवार सुबह परिवार के लोगों को बिना कुछ बताए घर से निकल गए। लड़की के घर वाले नहीं थे शादी को राजी, पिता ने बताया इसके बाद घर से थोड़ी दूरी पर पहुंचकर मटौंध रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मृतक के पिता ने बताया कि धीरेंद्र मजदूरी करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी स्वजातीय युवती से पिछले दो साल से बेटे का प्रेम-प्रसं...
Breaking : बांदा में मोबाइल चार्ज करते वक्त युवक की करंट से मौत

Breaking : बांदा में मोबाइल चार्ज करते वक्त युवक की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मोबाइल का चार्जर लगाते वक्त करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि बोर्ड के पास तार कटा हुआ था। उससे हाथ छू जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया। जबतक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं। बाद में चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह हुआ हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राजेंद्र तिवारी (26) पुत्र कामता प्रसाद आज सुबह घर पर मोबाइल चार्ज कर रहे थे। इसी बीच चार्जर का प्लग लगाते समय स्विच बोर्ड के पास कटे तार से उनका हाथ छू गया। करंट से वह बुरी तरह चिपक गए। परिजनों ने किसी तरह उनको बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद उनको अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में पत्नी की मौत से तनाव में था युवक, ट्रेन के आगे कूदा.....
CoronaVirus : बांदा में 130 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप

CoronaVirus : बांदा में 130 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को बांदा में कोरोना जांच रिपोर्ट ने सभी को हिलाकर रख दिया। इसमें 130 कोरोना संक्रमित नए केस सामने आए हैं। बताते चलें कि बीते कई दिनों से लगातार 100 से ज्यादा कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन लगातार स्थिति को संभालने की कोशिश में कदम उठा रहा है। नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। लगातार 100 से ज्यादा संक्रमित आ रहे सामने मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में आज छनेहरा लालपुर गांव में 1, स्वराज कालोनी गली नंबर-1 में 1 केस, जिला अस्पताल में 1, डीएम कालोनी में 2, खिन्नीनाका में 1, कटरा में 2, महोखर गांव में 1, आवास विकास में 1, ज्योति नगर में 1, केन रोड क्योटरा में 1, धीरज नगर में 1, जारी गांव में दो, फिल्म सेट जारी में दो, राजपूत नगर तिंदवारी रोड में 2 पाॅजिटिव केस मिले हैं। ये भी पढ़ें : Coronavirus : अब पूरे बां...