Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदाः रेलवे स्टेशन पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, आग से झुलसे महंत

बांदाः रेलवे स्टेशन पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, आग से झुलसे महंत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर रविवार शाम को एक वृद्ध का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक बीपी वर्मा ने मेमो भरकर जीआरपी को जानकारी दी। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि पहचान कराने के प्रयास के क्रम में 72 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। छानबीन में जुटी जीआरपी, 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि वृद्ध की उम्र तकरीबन 70 वर्ष के आसपास है। वह मटमेले रंग की धोती और कुर्ता पहने हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठंड लगने से उनकी मृत्यु हो गई है। जीआरपी ने आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। कुटिया में आग लगने से मंदिर के महंत झुलसे, भर्ती उधर, जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में ग्राम कोर...
बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। डीआईजी दीपक कुमार को प्लेटिनम पदक से सम्मानित किया गया है। परिक्षेत्रीय कार्यलय में डीआईजी दीपक कुमार ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। प्लैटिनम पदक से सम्मानित हुए DIG दीपक कुमार इस मौके पर डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत और लगन से काम करने व कर्तव्य निर्वहन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि डीआईजी दीपक कुमार सन 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा उनको बुंदे...
बांदाः शहर में कुछ देर पहले बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

बांदाः शहर में कुछ देर पहले बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के कालू कुआं मुहल्ले में गल्ला मंडी के पास अभी कुछ देर पहले शाम करीब 6 एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बाइक और उसके चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। बताते हैं कि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां भी चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। कालूकुआं में गल्ला मंडी के सामने हादसा मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान बबली (35) पुत्र रामअवतार निवासी सेमरी, तिंदवारी के रूप में हुई है। बताते हैं कि बाइक सवार तिंदवारी की ओर जा रहा था। गल्ला मंडी के पास ट्रैक्टर ने टक्...
बांदाः जल शक्ति मंत्री बोले, बुंदेलखंड का विकास देखने आएगी दुनिया

बांदाः जल शक्ति मंत्री बोले, बुंदेलखंड का विकास देखने आएगी दुनिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री डा महेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास होगा। दुनिया के लोग बुंदेलखंड देखने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर को नल से शुद्ध जल की आपूर्ति संबंधी नौ हजार करोड़ की योजना फरवरी से शुरू हो जाएगी। प्रत्येक घर को शुद्ध जल प्राप्त हो सकेगा। ये बातें कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुंदेलखंड विकास इश्यूज, विषय पर आयोजित सेमिनार में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहीं। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा अगले वर्ष तक नई परियोजनाओं को पूरा करके बुंदेलखंड क्षेत्र की दो लाख हेक्टेयर भूमि और सिंचित की जाएगी। कहा, हर क्षेत्र पर ध्यान दे रही है सरकार इससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण तथा पौधरोपण जैसे प्रभावी प्रयास ...
बड़ी कार्रवाईः नोएडा के SSP वैभव कृष्ण सस्पैंड, बांदा-सुल्तानपुर समेत 5 जिलों के एसपी हटे, जांच शुरू

बड़ी कार्रवाईः नोएडा के SSP वैभव कृष्ण सस्पैंड, बांदा-सुल्तानपुर समेत 5 जिलों के एसपी हटे, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः वीडियो वायरल के तथाकथित मामले में गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण को सरकार ने सस्पैंड कर दिया है। वहीं इस मामले में आरोपों से जुड़े 5 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी उनके पदों से हटा दिया गया है। इनमें बांदा और रामपुर के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। बताया जाता है कि नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के एसएसपी वैभव कृष्णा को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुजरात की लैब में वीडियो की फारेंसिक जांच में यह सही पाया गया। जांच में पता चला कि इस वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। बताते हैं वीडियो के सत्यापित होने के साथ ही सरकार को भेजा गोपनीय पत्र मीडिया में वायरल करने के कारण एसएसपी वैभव कृष्ण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आरोपों से जुड़े 5 जिलों के एसपी भी हटाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की इस तगड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में ह...
बांदाः स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई कांटे की टक्कर

बांदाः स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई कांटे की टक्कर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खिलाड़ी नीरज सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांबेश्वर ट्रैकर्स ने सैंड डायमंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए वह मैन आफ दी मैच चुने गए। उधर, शुक्रवार को नवाब टैंक वेब्स और भूरागढ़ राइडर्स के बीच लीग मैच खेला जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित बांदा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के 9वें लीग मैच में सैंड डायमंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। नीरज की घातक गेंदबाजी ने उड़ाए होश इसके बाद निर्धारित 20 ओवर में 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। मोहित सिंह ने 30 और मनोज रैकवार ने 28 रनों का योगदान दिया। बांबेश्वर ट्रैकर्स के बालर नीरज सिंह ने चार ओवर में 22 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया। बीपीएल सीजन-3 में पांच विकेट प्राप्त करने वाले वह एक मात्र ग...
बांदा में लेखपालों ने बुलंद की हक की आवाज, आंदोलन जारी

बांदा में लेखपालों ने बुलंद की हक की आवाज, आंदोलन जारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला लेखपाल संघ भवन तहसील परिसर में अब्दुल सलीम की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार में जिले के समस्त लेखपाल शामिल रहे। सभा का संचालन बालकृष्ण शिवहरे तहसील अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर जिलेभर के लेखपाल इकट्ठा हुए। 17वें दिन धरना-प्रदर्शन में शिवचंद्र यादव जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सरकार व अधिकारी चाहते हैं कि लेखपाल अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन भी करें और मांगे भी रखें, जो संभव नहीं है। कहा कि जबतक मांगें पूरी नहीं होंगी, काम नहीं होगा। कहा, सरकार की सख्ती के आगे झुकेंगे नहीं उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। आज गुरुवार के धरना-प्रदर्शन में राकेश कुमार बुंदेला जिला मंत्री ने कहा कि हमारा आंदोलन प्रांती...
बारिश की बूंदों से बांदा-चित्रकूट समेत बुंदेलखंड में बढ़ी ठंड

बारिश की बूंदों से बांदा-चित्रकूट समेत बुंदेलखंड में बढ़ी ठंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दिसंबर माह की आखिरी दिनों में ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है मंगलवार सुबह जब लोगों को नींद खुली तो आसमान कोहरे की आगोश में था। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा तो साफ हो गया लेकिन बारिश की रफ्ता-रफ्ता गिर रहीं बूंदों ने ठंड में एक बार फिर इजाफा कर दिया। अति व्यस्त रहने वाले मार्ग भी सन्नाटे में नजर आए। यहां वहां लोग अलाव जलाते नजर आए। चौराहों पर ठंड से अपना बचाव करते नजर आए लोगों को देखकर ठंड का एहसास किया जा सकता था। जिला अस्पताल परिसर, रोडवेज रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर लोग अलाव के सहारे खड़े नजर आए। बूंदा-बांदी ने बढ़ाई गलन वहीं दिनभर धूप लगभग न के बराबर ही निकली। बीच में एक आध बार सूर्य देवता ने दर्शन दिए, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं दी। ऐसे में शाम होते-होते गलन और बढ़ गई। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। वरना ज्यादातर लोग घरों में ही कंबल ...
बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर खुद की बैठक

बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर खुद की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भले ही पूरे प्रदेश में एनआरसी और कैब को लेकर राजधानी लखनऊ तक  में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए हों, लेकिन बांदा में खासकर पूरे चित्रकूटधाम मंडल में माहौल शांतिपूर्ण ही रहा। इसकी वजह यहां पुलिस अधिकारियों की समझबूझ रही। गुरुवार को जिस वक्त प्रदेश के दूसरे हिस्सों से हिंसक विरोध की खबरें आ रही थीं, ठीक उसी वक्त बांदा में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) दीपक कुमार ने खुद शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके मर्दननाका मुहल्ले में समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। डीआईजी समझा रहे थे अफवाहों से बचें सभी उनको बड़े ध्यान से सुन और समझ भी रहे थे। इस दौरान वे लोगों से अपील कर रहे थे कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। साथ ही डीआईजी दीपक कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भी लोगों को जानकारी दी और फैली हुईं भ्रांतियों को दूर भी किया। डीआईजी ने कहा कि कुछ लोग आपसी भाईचारा खराब करने के...
बांदा में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक से कुचलकर जीजा-साली समेत तीन मरे

बांदा में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक से कुचलकर जीजा-साली समेत तीन मरे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार शाम बांदा शहर से सटे मवई गांव में हाइवे पर बेकाबू ट्रक बाइक सवार तीन लोगों को कुचलता हुआ एक घर में जा घुसा। इससे बाइक सवार जीजा-साली समेत तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-चिल्ला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे बाद पुलिस लोगों को शांत करके जाम खुलवा सकी। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार करके जल्द ही जेल भेजा जाएगा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मवई में बेकाबू हुआ तेज रफ्तार ट्रक बताया जाता है कि शाम करीब साढ़े 6 बजे एक ट्रक बालू लेकर चिल्ला की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार जा रहा यह ट्रक मवई गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और हाइवे की सड़क छोड़कर...