Monday, May 25सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में गोवंश का पूजन कर आश्रय स्थलों पर मनाई गई गोपष्टमी

बांदा में गोवंश का पूजन कर आश्रय स्थलों पर मनाई गई गोपष्टमी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गोपष्टमी पर्व शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक पहल पर गोवंश आश्रयस्थलों पर पूजन कर मनाया गया। इस मौके पर खप्टिहाकला में स्थित गोवंश आश्रय स्थल में गोपष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय ब्रजेश प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह शामिल हुए। विधायक ने योजनाओं की दी जानकारी कार्यक्रम के शुरू में दोनों अतिथियों ने सर्वप्रथम गौ पूजन करते हुए माल्यार्पण किया। गोवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि गौशाला का सुदृढीकरण किया जाए। साथ ही विधायक ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। जिलाधिकारी ने अन्ना गौवंश एवं संरक्षित गोवंश के लिए गौशालाओं की स्थापना और उनके संचालन से जुड़ी जानकारियां लोगों को दी। साथ ही शासन द्वारा ...
बांदा में एक और हत्याकांड, जीजा ने दिनदहाड़े साली का किया कत्ल

बांदा में एक और हत्याकांड, जीजा ने दिनदहाड़े साली का किया कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज शनिवार शाम को दिनदहाड़े एक और हत्याकांड सामने आया है। एक सिरफिर जीजा ने अपनी साली को कुल्हाड़ी से हमला करके मार डाला। हत्या की यह वारदात अतर्रा ग्रामीण के मजरा महदू का पुरवा में आज शनिवार शाम की है। बताते हैं कि वहां सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोरगवां के रहने वाले मुन्ना की बेटी मोनू (18) करीब एक महीने से अपनी बड़ी बहन काज की ससुराल में रह रही थी। पास में ही रिश्तेदार बाबूलाल का परिवार रहता है। हत्यारोपी की तलाश में दबिशें दे रही पुलिस बाबूलाल का बेटा नन्हे काजल का देवर लगता है। लिहाजा मोनू का जीजा लगा। बताते हैं आज शनिवार शाम को मोनू से उसका कुछ विवाद हो गया। इसके बाद नन्हें घर जाकर कुल्हाड़ी उठा लाया और मोनू के सिर पर प्रहार कर दिया। ये भी पढ़ें : Banda Triple Murder : चिढ़न-कुढ़न और झूठन, ये 3 वजह बनीं ट्रिपल मर्डर का कारण बताते हैं कि ...
Banda Triple Murder : चिढ़न-कुढ़न और झूठन, ये 3 वजह बनीं ट्रिपल मर्डर का कारण

Banda Triple Murder : चिढ़न-कुढ़न और झूठन, ये 3 वजह बनीं ट्रिपल मर्डर का कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो परिवारों में आपसी चिढ़न-कुढ़न और झूठन, ये 3 वजह एक बड़े तिहरे हत्याकांड का कारण बन गईं। इस हत्याकांड में एक परिवार के सिपाही बेटे, बीएड कर रही जवान 22 साल की बहन और उनकी मां की जान चली गई। फौरीतौर पर भले ही हत्या की वजह घर के सामने बचे खाने की झूठन डालना माना जा रहा हो। लेकिन इसके पीछे दो रिश्तेदारों के परिवारों के बीच लंबे समय से चिढ़न और कुढ़न भी वजह रही। दोनों परिवारों में आपसी विवाद था आम बात दरअसल, दोनों परिवारों में एक अभिजीत का परिवार तेजी से आगे बढ़ रहा था। परिवार के दो बेटे पुलिस की सरकारी नौकरी में थे। वहीं दूसरा परिवार आर्थिक रूप से इतना समर्थ नहीं है। इसके अलावा पारिवारिक खींचतान भी एक वजह थी। दिन में भी हुआ था दोनों पक्षों के बीच विवाद सबसे चौंकाने वाली बात इस हत्याकांड में जो खुलकर सामने आई है, वह ये है कि शुक्रवार को दोनों परिवारों के बीच आपसी विव...
बांदा में लवजेहाद जैसा बड़ा मामला, लखनऊ से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर और दरोगा सस्पैंड

बांदा में लवजेहाद जैसा बड़ा मामला, लखनऊ से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर और दरोगा सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में लवजेहाद जैसा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज करके रफा-दफा करने की कोशिश करने वाले नरैनी के इंस्पेक्टर और हल्का इंचार्ज दरोगा पर कार्रवाई की तगड़ी गाज गिरी है। सूत्रों की माने तो लखनऊ तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने इंस्पेक्टर राकेश सरोज और हल्का इंचार्ज दरोगा सुरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। क्षेत्र में घटना को लेकर जबरदस्त चर्चा है। नरैनी थाने से जुड़ा है पूरा मामला हालांकि, इस मामले में अधिकारियों ने खुलकर कुछ नहीं बोला है। अधिकारी यही बताने की कोशिश करते दिखाई दिए कि विवेचनाओं के निस्तारण में देरी के कारण यह कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि नरैनी के कबौला गांव में एक दूसरे समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़िता के परिवार ...
बांदा में रफ्तार की भेंट चढ़ा 7 साल का मासूम अजय

बांदा में रफ्तार की भेंट चढ़ा 7 साल का मासूम अजय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के आसपास तेज अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ने वाले डग्गामार वाहन काल बन रहे हैं। ऐसे ही एक वाहन की चपेट में आकर एक 7 साल का मासूम रफ्तार की भेंट चढ़ गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि हमीरपुर के मौदहा के घीहा डेरा निवासी जवाहर लाल का बेटा अजय (7) अपनी ननिहाल, पैलानी डेरा आया हुआ था। मौके से भाग निकला वाहन चालक आज शुक्रवार को चौराहे के पास खेलते वक्त बांदा की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घायल बच्चे को परिवार व आसपास के लोग लेकर जसपुरा स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मासूम की मां रीना बेटे की मौत से बदहवास हालत में हैं। ये भी पढ़ें : बांदा की ऊंची छलांग : कमासिन-बिसंडा स्वास्थ केंद्रों को ‘...
बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा कोर्ट में बच्चों का यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करने वाले आरोपी जेई की वर्चुअल पेशी हुई। बताते हैं कि सीबीआई की ओर से आरोपी की रिमांड लेने के लिए अर्जी पेश की गई। इसपर बचाव पक्ष के वकील ने आपत्ति दावा पेश किया। इसपर अदालत ने सीबीआई को मामले में दावा पेश करने के लिए वक्त देते हुए 24 तारीख बहस के लिए निर्धारित कर दी। साथ ही आरोपी जेई को कोर्ट ने 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने चित्रकूट से किया था गिरफ्तार बताते चलें कि सीबीआई ने लंबे समय से इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले सिंचाई विभाग के जेई को चित्रकूट से गिरफ्तार किया था। ये भी पढ़ें : Corona Virus: पोर्न फिल्म एक्ट्रेस मियां खलीफा का इमोशनल मैसेज, ‘मर जाऊं तो इन कपड़ों में दफनाना’ बताते हैं कि सीबीआई ने...
बांदा में प्रयागराज ADG प्रेमप्रकाश ने अपराध नियंत्रण को कसे अधिनस्थों के पेंच 

बांदा में प्रयागराज ADG प्रेमप्रकाश ने अपराध नियंत्रण को कसे अधिनस्थों के पेंच 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश आज बुधवार को बांदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की अपराधियों, खासकर हिस्ट्रीशीटरों पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए। शिकंजा कसा रहना चाहिए, तभी अपराधों पर लगाम कस सकेगी। ये बातें उन्होंने अधिकारियों के साथ बांदा पुलिस लाइन सभागार में बैठक में कहीं। एडीजी ने महोबा में भी थाने का निरीक्षण किया। थाने से लेकर मेस तक देखी, दिए जरूरी निर्देश इस मौके पर एडीजी ने अधीनस्थों को क्राइम कंट्रोल के टिप्स भी दिए। पास्को एक्ट की लंबित विवेचनाओं में तेजी के निर्देश भी दिए। एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क का कुशल संचालन करने पर 2019 बैच की गिरवां थाने में तैनात महिला आरक्षी कंचन पाठक और मरका थाने में तैनात केतकी जादौन को नगद धनराशि देकर एडीजी ने सम्मानित किया। पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा कोतवाली म...
बांदा में रामकथा से पहले शहर में निकली कलश यात्रा

बांदा में रामकथा से पहले शहर में निकली कलश यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार को यहां विश्व कल्याण की कामना को लेकर आठ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ स्टेशन रोड स्थित रामलीला मैदान में हुआ। कथा के प्रारंभ में महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्तिभाव से चलीं। बग्घी में विराजमान भगवान के स्वरूप भव्य कलश यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। कलश यात्रा का जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया। छोटी बाजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली कलश यात्रा छोटी बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं व बेटियां पीले वस्त्र में चल रही थीं। बेटियों ने सिर पर पीली पगड़ी बांधे थीं। महिलाएं सिर पर पीला कलश लेकर चल रही थीं। एक बग्घी में राधा-कृष्ण तो दूसरी में शंकर-पार्वती के स्वरूप बैठे थे। लक्ष्मी प्रसाद सोनी ने बताया कि आठ दिनों तक कथा व्यास हेमलता शास्...
बांदा : जीआईसी के छात्र ने मां की साड़ी से लगाई फांसी, एक और ने जान दी

बांदा : जीआईसी के छात्र ने मां की साड़ी से लगाई फांसी, एक और ने जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बिजलीखेड़ा मुहल्ले एक किशोर ने घर के अंदर सोमवार दोपहर फांसी लगा ली। बिजलीखेड़ा मुहल्ला निवासी दीपू विश्वकर्मा (17) पुत्र पवन विश्वकर्मा पढ़ाई करने के साथ ही बिजली की वायरिंग का भी काम करता था। उसके पिता पवन फर्नीचर का काम करते हैं। बताते हैं कि आज दोपहर बाद दीपू ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने देखा फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने देखते ही दीपू को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना भी कोतवाली क्षेत्र की मृतक दो भाइयों में बड़ा था। परिवार के लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। उधर, एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा ब्रह्माडेरा निवासी अमित निषाद (17) पुत्र चुनुवा ने रविवार रात छत पर बने कमरे में मां की साड़ी से फांसी लगा ली। देर रात खाना देने कमरे आई मां विद्या ने उ...
बांदा : हादसे में पत्रकार के पिता का निधन, एक घायल

बांदा : हादसे में पत्रकार के पिता का निधन, एक घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दर्दनाक हादसे में पत्रकार के पिता एवं बुजुर्ग किसान का निधन हो गया। पीछे बैठे मृतक के बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोडवेज बस की टक्कर से हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज निवासी पत्रकार हरदेव त्रिपाठी के पिता कृष्णदेव त्रिपाठी (58) पुत्र देवीदयाल सोमवार को दोपहर अपने बड़े भाई संतोष त्रिपाठी (60) के साथ बाइक पर तिंदवारी होकर बबेरू निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के नजदीक फतेहपुर से बांदा की ओर आ रही तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ...