Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में प्रयागराज ADG प्रेमप्रकाश ने अपराध नियंत्रण को कसे अधिनस्थों के पेंच 

prayagraj-adg-premprakash-said-in-banda-clamping-down-on-history-sheets

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश आज बुधवार को बांदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की अपराधियों, खासकर हिस्ट्रीशीटरों पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए। शिकंजा कसा रहना चाहिए, तभी अपराधों पर लगाम कस सकेगी। ये बातें उन्होंने अधिकारियों के साथ बांदा पुलिस लाइन सभागार में बैठक में कहीं। एडीजी ने महोबा में भी थाने का निरीक्षण किया।

थाने से लेकर मेस तक देखी, दिए जरूरी निर्देश

इस मौके पर एडीजी ने अधीनस्थों को क्राइम कंट्रोल के टिप्स भी दिए। पास्को एक्ट की लंबित विवेचनाओं में तेजी के निर्देश भी दिए।

prayagraj-adg-premprakash-said-in-banda-clamping-down-on-history-sheets

एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क का कुशल संचालन करने पर 2019 बैच की गिरवां थाने में तैनात महिला आरक्षी कंचन पाठक और मरका थाने में तैनात केतकी जादौन को नगद धनराशि देकर एडीजी ने सम्मानित किया। पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

prayagraj-adg-premprakash-said-in-banda-clamping-down-on-history-sheets

इसके अलावा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक राजीव यादव, खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर गौतम और परिवहन शाखा उप निरीक्षक देवी प्रसाद के निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर एडीजी ने उनके कंधों पर स्टार लगाए और बधाई दी।

मटौंध थाने का किया निरीक्षण

एडीजी ने मटौंध थाने का निरीक्षण भी किया। वहां की व्यवस्था को भी देखा। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि 7 में 6 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला आरक्षी आरती पटेल और नेहा शर्मा को एडीजी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें : देर रात हटे लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, डीके ठाकुर नए आयुक्त