Monday, May 25सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली

बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम लूट मची है। वाहनों चालकों को 200 की रसीद देकर 300 से 500 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। सवाल करने पर जवाब मिलता है कि 'क्या करें उपर तक जाता है।' दरअसल, जिला पंचायत से खनिज तहबाजारी का ठेका होता है। लाटरी से होने वाले इस ठेके की अलग ही कहानी है, जो काफी रौचक है। ये ऐसा धंधा है जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर जुड़े हैं। शायद ही कोई राजनीतिक दल ऐसा हो, जिसके रसूखदार इसमें शामिल न हों। ऐसे लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए अपने राजनीतिक सिद्धांतों की बलि चढ़ा रहे हैं। रातों-रात करोड़ों का हो रहा खेल बहरहाल, इसपर अगली खबर पर चर्चा करेंगे। फिलहाल, मुख्य बिंदु तहबाजारी के नाम पर रसीद से दुगनी-तिगुनी रकम वसूली के गड़बड़ झाले की बात पर आते हैं। जिला पंचायत के इस ठेके खनिज तहबाजारी के नाम पर रातों-रात करोड़ों का खेल हो रहा है। राजनीतिक पहुंच और रस...
बांदा सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

बांदा सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के डीएम कालोनी रोड स्थित आवास पर स्नातक निर्वाचन मतदाता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील सभी मतदाताओं से की। स्नातक निर्वाचन मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।...
बांदा में आयुक्त ने गैरहाजिर 3 BLO का वेतन रोका

बांदा में आयुक्त ने गैरहाजिर 3 BLO का वेतन रोका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त गौरव दयाल ने शनिवार को जीआईसी में उपस्थित 19 बीएलओ के कार्यों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में निरीक्षण किया। अनुपस्थित 3 बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कार्यों का निरीक्षण भी किया आयोग के बिंदुओं पर कार्यों को परखा गया। सुबह 11.20 बजे तक केवल 1 मतदाता ने अपना फार्म 6 जमा किया था। अपर जिलाधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इन अभियानों का लाभ ले सके। निरीक्षण में अपर आयुक्त चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, तहसीलदार सदर अवधेश निगम उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें : बांदा जिलाधिकारी बैंकों की हीलाहवाली पर नाराज, सख्त निर्देश...
बांदा महिला कालेज की प्राचार्य शिक्षिका और छात्राएं सम्मानित

बांदा महिला कालेज की प्राचार्य शिक्षिका और छात्राएं सम्मानित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। सम्मान समारोह और संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम समन्वयक बुंदेलखंड विवि झांसी प्रोफेसर मुन्ना तिवारी रहे।समारोह में प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता, डा. सबीहा रहमानी को कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कोरोना संकट काल में अच्छे काम की सराहना साथ ही कोरोना काल के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं प्रियंका गुप्ता, प्रीती यादव, कहकशा मंसूरी, आफरीन, निकहत, परवीन, मंतशा, राबिया, कुलसुम, सबीना बानो, नरसीन खातून को मास्क वितरण, निर्माण, कोरोना योद्धाओं के सम्मान, पाकेट मनी से सेनेटाइजर, साबुन, खाद्य सामग्री के वितरण के लिए सम्मानित ...
बांदा में हादसा : बबेरू के छात्र की मौत, मामा की हालत गंभीर

बांदा में हादसा : बबेरू के छात्र की मौत, मामा की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार दोपहर जिले में मामा के साथ चचेरी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे मामा-भांजे हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इससे युवा भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामा की हालत अस्पतात में इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई है। परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे थे दोनों बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव निवासी सुमित (17) पुत्र शिव प्रसाद गुरुवार दोपहर अपने मामा राजेश (30) पुत्र संतोष के साथ बाइक से देहात कोतवाली क्षेत्र के कमनौड़ी गांव चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा डीएम आनंद सिंह अचानक पहुंचे विकास भवन, लापरवाहों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज कमनौड़ी गांव के पास अंधे मोड़ पर फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बत...
बांदा पथरी खदान पर हत्या का मामला : ADG जोन ने ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का लिया संज्ञान

बांदा पथरी खदान पर हत्या का मामला : ADG जोन ने ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का लिया संज्ञान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
 समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर बदनाम रही जिले की पथरी खदान पर एक कर्मचारी की हत्या के मामले का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान ले लिया है। दरअसल, 'समरनीति न्यूज' द्वारा प्रकाशित खबर का एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने संज्ञान लिया है। साथ ही बांदा पुलिस से ट्वीट करते हुए मामले में हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी तलब की है। उधर, बांदा पुलिस ने जवाब देते हुए कहा है कि देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच की जा रही है। यह था पूरा मामला बताते चलें कि जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव के शिवाकांत सिंह (36) पुत्र संतोष सिंह जिले की पथरी खदान में काम करते थे। वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी माया और उनके बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाया था। ये भी पढ़ें : Samarneeti Special : बांदा DM आनंद सिंह बोले, विकास को गति और कोरोना का सफाया ही प्राथमि...
बांदा में खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व विधायक-भतीजों व संचालक पर हत्या का मुकदमा

बांदा में खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व विधायक-भतीजों व संचालक पर हत्या का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन और ओवरलोडिंग के लिए जिले की सबसे बदनाम खदान पथरी में एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व तिंदवारी विधायक, उनके भतीजे-भांजों समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि खदान संचालक का उनके पति से विवाद हुआ और बहस भी हुई। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई है। इस मामले को लेकर दिनभर खींचतान मची रही। विधायक के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा बाद में तिंदवारी के क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश प्रजापति ने मामले में हस्तक्षेप किया। तब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तिंदवारी विधायक का कहना है कि वह पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बताया जाता है जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी शिवाकांत सिंह (36) पुत्र संतोष सिंह पथरी खदान में काम करते थे। ...
बांदा में CBI को मिली बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE की रिमांड

बांदा में CBI को मिली बच्चों के यौन शोषण के आरोपी JE की रिमांड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : चित्रकूट से गिरफ्तार लगभग 50 बच्चों के यौन शोषण और इंटरनेट पर उनका अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी सिंचाई विभाग के जेई की सीबीआई को कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिल गई है। हालांकि, आरोपी जेई के कोरोना संक्रमित होने के कारण सीबीआई को पांच बिंदुओं पर गाइड लाईन भी जारी की गई है। इन पांच नियमों का पालन करते हुए ही सीबीआई आरोपी जेई से पूछताछ करेगी। बताते चलें कि चित्रकूट कर्वी में सिंचाई विभाग में कार्यरत जेई रामभवन को सीबीआई ने हाल ही में बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली से एक और जेई हो चुका गिरफ्तार जेई पर करीब 50 बच्चों के यौन शोषण और उनका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने जैसे आरोप हैं। आरोपी जेई को गिरफ्तार करने के बाद 16 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद उसे बांदा मंडल कारागार भेजा गया था। सीबीआई ने अदालत में जेई की रिमांड के ल...
बांदा में कोरोना से 3 की मौत, 12 नए पाॅजिटिव केस

बांदा में कोरोना से 3 की मौत, 12 नए पाॅजिटिव केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना से जिले में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नए संक्रमितों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों में दो लोग शहर के हैं। वहीं एक व्यक्ति मटौंध का रहने वाला है। मरने वालों में दो शहर के रहने वाले बताया जाता है कि खिन्नीनाका के रहने वाले एक 60 साल के ज्योतिषाचार्य को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट लगभग 4 दिन पहले पाॅजिटिव आई थी। उनको घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया था। सोमवार शाम को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए उनको मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पाॅजिटिव मिले लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल इसी तरह शहर के अलीगंज के रहने वाले 81 वर्षीय एक वृद्धध की भी कोरोना से मौत हो गई। तीन दिन पहले वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। उनको इलाज के लिए मेडिकल का...
बांदा में रोडवेज के आरएम 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बांदा में रोडवेज के आरएम 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के परिवहन विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यालय के बाबू से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को उनके कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उनको शहर कोतवाली ले गई। वहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताते हैं कि अब बुधवार को उन्हें लखनऊ स्थित एंटी करप्शन अदालत में पेश किया जाएगा। झांसी से आई 5 सदस्यीय टीम ने कार्यालय में छापा मारा दरअसल, मंगलवार दोपहर झांसी से आई 5 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम रोडवेज परिसर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंची। पूरी योजना से आई टीम ने विभागीय कामकाज निपटा रहे क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी तलाशी लेकर रिश्वत के 10 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। टीम ने आरएम के हाथ धुलवाए तो नोट में लगे पाउडर से गुलाबी हो गए। इस...