Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कोरोना से 3 की मौत, 12 नए पाॅजिटिव केस

14 more corona positives including innocent in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना से जिले में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नए संक्रमितों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों में दो लोग शहर के हैं। वहीं एक व्यक्ति मटौंध का रहने वाला है।

मरने वालों में दो शहर के रहने वाले

बताया जाता है कि खिन्नीनाका के रहने वाले एक 60 साल के ज्योतिषाचार्य को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट लगभग 4 दिन पहले पाॅजिटिव आई थी। उनको घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया था। सोमवार शाम को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए उनको मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पाॅजिटिव मिले लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल

इसी तरह शहर के अलीगंज के रहने वाले 81 वर्षीय एक वृद्धध की भी कोरोना से मौत हो गई। तीन दिन पहले वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। उनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में महिला डाक्टर, पति समेत 5 पर रेप, ब्लैकमेलिंग की FIR

वहां उनको आईसीयू में रखा गया था। उनकी भी मौत हो गई है। इसी तरह मटौंध में एक 58 साल के वृद्ध को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उनको घर में ही क्वारंटाइन करने के बाद दवाएं दी जा रही थीं। तीनों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में 3 महिलाओं समेत कुल 12 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा DM ने जेल अफसरों को फटकारा, बंदियों के पास मिला था ये सामान..