Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में गोवंश का पूजन कर आश्रय स्थलों पर मनाई गई गोपष्टमी

Gopashtami celebrated at shelter sites by worshiping cow dynasty in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : गोपष्टमी पर्व शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक पहल पर गोवंश आश्रयस्थलों पर पूजन कर मनाया गया। इस मौके पर खप्टिहाकला में स्थित गोवंश आश्रय स्थल में गोपष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय ब्रजेश प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह शामिल हुए।

विधायक ने योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के शुरू में दोनों अतिथियों ने सर्वप्रथम गौ पूजन करते हुए माल्यार्पण किया। गोवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि गौशाला का सुदृढीकरण किया जाए। साथ ही विधायक ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। जिलाधिकारी ने अन्ना गौवंश एवं संरक्षित गोवंश के लिए गौशालाओं की स्थापना और उनके संचालन से जुड़ी जानकारियां लोगों को दी। साथ ही शासन द्वारा पशुपालकों और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

Gopashtami celebrated at shelter sites by worshiping cow dynasty in Banda

डीएम की घोषणा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन लगातार शाससन की मंशानुरूप किसानों की समस्याओं और अन्ना पशुओं की समस्याओं के निस्तारण की दिशा में काम कर रहा है। साथ ही डीएम ने मौजूद लोगों के कोविड-19 के प्रति जागरूक रहने को भी कहा। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल खप्टिहाकला को विकसित करने के लिए 4 शेड, 4 चरही, 4 नांद एवं जल आपूर्ति के लिए ट्यूबबेल स्थापित करने की घोषणा की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की इस घोषणा का स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम और पशुचिकित्साधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय, गाइड लाइन जारी