Sunday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बड़ी खबर

गौरव यात्रा प्रकरण : सहारनपुर में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल

गौरव यात्रा प्रकरण : सहारनपुर में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : गौरव यात्रा प्रकरण के बाद सहारनपुर में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। पिछले करीब 36 घंटे से इंटरनेट सेवा बंद थी। आधी रात इन्हें बहाल कर दिया गया है। मंगलवार देर रात 12 बजे पूरे जिले की इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गईं। हालांकि, अधिकारी स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है। गौरव यात्रा के बाद फैलाई जा रही थीं अफवाहें बताते चलें कि बीते सोमवार को सहारनपुर में गौरव यात्रा को लेकर तनाव पैदा हो गया था। सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाह फैल रही थीं। डीएम ने सोमवार शाम लगभग 4 बजे जिले की इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए थे। सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवा रोक दी गई थीं। आधी रात करीब 36 घंटे बाद सेवाएं चालू कर दी गईं। स्थिति सामान्य होने के बाद इंटरनेट चालू कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : तहसीलदार के खिलाफ दुष्क...
प्यार का दुखद अंत : एक-दूसरे के पकड़े हाथ, फिर एक ही रस्सी से फांसी पर झूले

प्यार का दुखद अंत : एक-दूसरे के पकड़े हाथ, फिर एक ही रस्सी से फांसी पर झूले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। दोनों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई। शवों को देखकर गांव में खलबली मच गई। घटना नरैनी क्षेत्र के नेढ़ुवा बड़ैछा गांव में हुई। खास बात यह है कि दोनों सजातीय थे। फिर भी परिवार के लोगों को रिश्ता मंजूर नहीं था। यही बात दोनों की मौत की वजह बन गई। अब दोनों परिवारों में मातम छाया है। परिवार को पसंद नहीं था रिश्ता जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा (बड़ैछा) गांव की है। बताते हैं कि विकास राजपूत (21) और पड़ोस में रहने वाली ऊषा राजपूत (19) के बीच प्रेम प्रसंग था। वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। परिवार के लोग दोनों के रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे। इसलिए दोनों ने जिंदगी खत्म कर ली। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : लखनऊ में बेकाबू स्कार्पियो ने स्कूटी को रौंदा, मां-बाप और दो बेटों की मौत लोगों का ...
पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में छाया मातम

पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में छाया मातम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Harishankar Tiwari Passed Away उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का आज मंगलवार शाम निधन हो गया। इससे उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके घर और गोरखपुर हाता पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। बताते चलें कि लोकतांत्रिक कांग्रेस के संस्‍थापक और प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी पूर्वांचल का बड़ा नाम था। पूर्वांचल का बड़ा नाम थे हरिशंकर तिवारी मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे उनके निधन की खबर आई। वह 85 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। गोरखपुर के धर्मशाला बाजार में तिवारी हाता में आज उन्‍होंने अंतिम सांसें लीं। गोरखपुर के बड़हलगंज के टांड़ा गांव में जन्‍मे हरिशंकर चिल्लूपार से छह बार विधायक चुने गए। कल्‍याण सिंह से लेकर मुलायम सिंह यादव की सरकारों में अलग-अलग व...
बांदा निकाय रिजल्ट : 4 पर बीजेपी, दो पर सपा, 1-1 पर कांग्रेस-निर्दलीय जीते

बांदा निकाय रिजल्ट : 4 पर बीजेपी, दो पर सपा, 1-1 पर कांग्रेस-निर्दलीय जीते

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज आ गए। बांदा नगर पालिका में बीजेपी की मालती गुप्ता बासू ने अपनी जीत दर्ज कराई। वहीं अतर्रा और मटौंध और बिसंडा में भी बीजेपी ने बाजी मारी है। इस तरह चार सीटों पर बीजेपी जीती है। वहीं बांदा की बबेरू और नरैनी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। तिंदवारी में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। तिंदवारी में भाजपा हारी जिले की ओरन नगर पंचायत में कांग्रेस जीती है। सभी दलों के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिले में आज चार जगहों पर मतगणना हुई। बांदा मंडी समिति के अलावा बबेरू, नरैनी, अतर्रा में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मतगणना स्थल का दौरा करते रहे। ये भी पढ़ें : कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार कांग्रेसियों में जश्न....
UP : अग्निकांड में मां और चार मासूम बेटियों की जलकर मौत

UP : अग्निकांड में मां और चार मासूम बेटियों की जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अग्निकांड के तांडव में आज एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 4 बच्चियों और उनकी मां की जिंदा जलकर हुई मौत ने सभी को रुला दिया। अग्निकांड की यह घटना कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर को हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि शेर मोहम्मद का पूरा परिवार एक ही झटके में खत्म हो गया। एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार बताते हैं कि शेर मोहम्मद आटो चालक हैं। मरने वालों में उनकी पत्नी फातिमा (30), बेटियां कुलसुम (8), रोकई (6), आयशा (2), अमीना (4), खतीजा (2 महीने), दादा शफीक (70) व दादी मोतीरानी (68) मौजूद थीं। आग से बाकी लोग बच निकले। लेकिन मां और पांच बच्चियों की मौत हो गई। जिस समय आग लगी, घर के सभी लोग सो रहे थे। जानकारी होने पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि ...
बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : ट्रिपल इंजन सरकार के जोश से लवरेज भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में इस कदर ताकत झोंक रही है कि परंपराओं को भी तोड़ने में परहेज नहीं कर रही। हालांकि, बुंदेलखंड में स्थानीय नेताओं के दम पर निकाय चुनाव में जीत का सपना इतना आसान नहीं है, यह बात पार्टी बहुत अच्छे से समझ चुकी है। यही वजह है कि इस बार बुंदेलखंड में निकाय चुनाव भी सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसे लड़ा जा रहा है। प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी कानपुर के बाद बुंदेलखंड के बांदा और चित्रकूट में जनसभाएं करेंगे। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री 45-45 मिनट की जनसभाएं करने वाले हैं। स्थानीय नेताओं के भरोसे जीत संभव नहीं इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्टी मान चुकी है कि स्थानीय नेताओं के भरोसे यह चुनाव नहीं जीता जा सकता है। स्थिति को समझते हुए पार्टी ने मुख्यमंत्री को प्रचार के ठीक आखिरी दिन मैदान में उतारकर दूसरे...
यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कैंटर और टाटा मैजिक गाड़ी में ट्ककर हो गई। टाटा मैजिक में सवार सभी लोग अपनी बुआ की बेटी की शादी में जा रहे थे। मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसा मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार को हुआ। भगतपुर क्षेत्र में कैंटर और टाटा मैजिक में टक्कर जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर रोड पर आज दोपहर करीब डेढ़ बजे खैरखाता गांव के पास ओवरटेकिंग में सामने से आ रहे टाटा मैजिक ने कैंटर को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : Breaking : बारातियों की बस पलटने से 5 की मौत, 17 लोग घायल हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की जान चली गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ही वाहन स...
यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है पूरा मामला…

यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है पूरा मामला…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : वोटरों को लुभाने के लिए बसपा प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया। मामला में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसपा प्रत्याशी महोबा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मस्जिद निर्माण के लिए 51 हजार रुपए देने का ऐलान किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराया मुकदमा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाली में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मस्जिद के पेश इमाम माइक से बसपा प्रत्याशी द्वारा 51 हजार रुपए देने की बात बता रहे हैं। वहीं पालिका के निर्दलीय प्रत्याशी मो. यासीन की ओर से भी आरोप लगाया गया है। बताते हैं कि प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए 51 हजार रुपए दिए हैं। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच हो ...
बांदा में दरिंदे ने 11 साल के बच्चे को ऐसे बनाया शिकार, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां

बांदा में दरिंदे ने 11 साल के बच्चे को ऐसे बनाया शिकार, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपने बच्चों को लेकर हर माता-पिता को सजग रहने की बेहद जरूरत है। दरिंदे किसी भी रूप में आ सकते हैं। बांदा में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 11 साल के बच्चे के साथ उसी के पड़ोसी युवक ने कुकर्म कर डाला। हालांकि, आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं बच्चे का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा बताते हैं कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान दरिंदा युवक बहाने से बच्चे को पास की दुकान में ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती की। बच्चे ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। रोते-बिलखते बच्चे ने घर पहुंचकर बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई। बच्चे की बात सुनकर परिवार में खलबली मच गई। परिजनों ने किसी तरह बच्चे को संभाला। ये भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को उम्रकैद, दिनदहाड़े...
Good News : बांदा में औगासी पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Good News : बांदा में औगासी पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशों पर यमुना नदी के औगासी घाट पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों का बड़ी राहत मिलेगी। वह कम समय में कम दूरी पार कर सीधे फतेहपुर और कानपुर तक जा सकेंगे। दरअसल, यमुना नदी के औगासी घाट पुल से परिवहन विभाग की बसों के संचालन का लोगों को काफी इंतजार था। क्षेत्रीय लोगों ने जताई खुशी अब इसके लिए संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से परमिट जारी कर दिया गया है। अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने भी एनओसी प्रदान कर दी है। सबकुछ ठीक मिलने पर डीएम के निर्देशों पर बबेरू-औगासी-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसपर खुशी जताई है। ये भी पढ़ें : DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित  ...