Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ताजा खबर

मौसम अलर्ट: यूपी में आज इन 22 जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट

मौसम अलर्ट: यूपी में आज इन 22 जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा जमकर कहर ढा रहे हैं। कंपकंपा देने वाली ठंड और शीतलहर से प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले चार-पांच दिन ऐसी ही भीषण ठंड पड़ेगी। घना कोहरे-अत्यधिक ठंड का अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट किया है। इन इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें.. वहीं 15 ऐसे जिले भी हैं जिनमें अत्यंत भीषण ठंड पड़ेगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आने वाली पछुआ हवाओं के चलते मौसम में ठंड बढ़ी है। यूपी के इन जिलों में जारी हुई चेतावनी अयोध्या, सीतापुर, लख...
वीर बाल दिवस: बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित

वीर बाल दिवस: बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रीमती जे. रीभा की अध्यक्षता में शुकवार 26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को सम्मानित किया गया। वीर बाल दिवस सिखों के 10वें गुरू गोबिंद सिंह जी के बेटों, साहबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहबजादा बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में मनाया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ उनकी याद में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। पूरे देश की तरह बांदा में भी इस अवसर पर आयोजन हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। ये भी पढ़ें: लखनऊ: घोड़े का पता बताओ-ईनाम 50 हजार पाओ..पढ़ें पूरा मामला बांदा में 'वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 18 से 25 दिसंबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। अलग-अलग स्कूलों के 36 बच्चे सम्मानित वि...
Banda: अलग-अलग कुओं में छात्रा व युवक के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कही यह बात..

Banda: अलग-अलग कुओं में छात्रा व युवक के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा आज एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक ही गांव में दो अलग-अलग कुओं में एक छात्रा और युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटनाक्रम चिल्ला थाना क्षेत्र का है। हालांकि, चिल्ला थाने के इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि प्रारंभिक जांच और गांव वालों से पूछताछ की गई। दोनों मामले बिल्कुल अलग हैं। आपस में कोई संबंध नहीं है। घटना अतरहट गांव की है। पुलिस बोली, दोनों ही घटनाएं अलग-अलग जानकारी के अनुसार, चिल्ला क्षेत्र के अतरहट गांव में एक युवक और छात्रा के शव कुओं में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरहट में रज्जन वर्मा की बेटी कलावती (18) का शव गांव के बाहर कुए में देखा गया। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत-एक घायल सूचना पर कोतवाली प्रभारी चिल्ला इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ मौके पर ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत-एक घायल

बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। बताते हैं कि ट्रक के पास से गुजरते समय उनकी बाइक एक दूसरे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह दुर्घटना बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र में ओरन कस्बे के पास हुई। तेज रफ्तार में खड़े ट्रक में जा टकराई बाइक जानकारी के अनुसार, बिसंडा के कोर्रही गांव के शिवशरन वर्मा (21) अपने पड़ोसी दोस्त आकाश (19) के साथ बहन की ससुराल गए थे। रात में शिवशरन अपने बहनोई उमेश (25) को बाइक से लेकर गांव आ रहे थे। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन, यह मांग.. सामने से आ रहे ट्रक को पास करते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार में दूसरे खड़े ट्रक में जा टकराई। इससे शिवसरन की...
यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: राजधानी लखनऊ में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों के ब्राह्मण सहभोज के नाम पर जमघट से पार्टी कहीं न कहीं असहज हुई है। अब हिंदूत्व की राजनीति वाली भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता और नए नवेले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बयान देकर सबको जोड़ने की कोशिश की है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जाति विशेष के जनप्रतिनिधियों की बैठक को लेकर विधायकों को आगाह किया है। ऐसी बैठकों को भाजपा के संविधान व आदर्शों के विपरीत बताया नए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि नकारात्मक व जातिवादी राजनीति का शिकार न बनें। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनप्रतिनिधियों से स्पष्ट कहा है कि वे जातिवादी राजनीति का शिकार न हों। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि मीडिया में प्रसारि...
बांदा में ईओ को दोस्त बनकर साइबर ठगों ने लगाया 48 हजार का चूना, रिपोर्ट दर्ज 

बांदा में ईओ को दोस्त बनकर साइबर ठगों ने लगाया 48 हजार का चूना, रिपोर्ट दर्ज 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अभी चंद दिनों पहले ही बांदा मेडिकल कालेज में पुलिस ने साइबर ठगी के प्रति जागरुकता कार्याशाला की थी। इसमें प्रयागराज जोन के एडीजी संजीव गुप्ता और साइबर एक्सपर्ट्स ने साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए थे। शायद खुद अधिकारियों ने ही  इससे कुछ नहीं सीखा। दोस्त बनकर ईओ से 48 हजार ठगे बांदा में नरैनी के नगर पंचायत के ईओ यानी अधिशाषी अधिकारी से 48 हजार की ठगी हो गई है। अब पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच में जुटी है। बांदा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को साइबर ठग ने 48 हजार का चूना लगा दिया। दोस्त बनकर मोबाइल पर व्हाट्सअप मैसेज भेजा। फिर रुपए मंगा लिए। ठगी की जानकारी होने पर कराई FIR.. ईओ ने खुद के साथ ठगी होने का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नरैनी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह ने ...
UP: यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले-कानपुर देहात समेत 3 जिलों के CDO बदले

UP: यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले-कानपुर देहात समेत 3 जिलों के CDO बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सुल्तानपुर के सीडीओ अंकुर कौशिक को सीईओ यूपीआरआरडीए बना दिया गया है। विधान जायसवाल बने कानपुर देहात के सीडीओ वहीं देवरिया के सीडीओ प्रत्यूष पांडेय को विशेष सचिव समन्वय विभाग और अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प के पद पर भेजा या है।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह को देवरिया का सीडीओ बनाया गया है। विनय कुमार सिंह होंगे सुल्तानपुर के नए CDO एडीएम (प्रशासन) बिजनौर विनय कुमार सिंह को सीडीओ सुल्तानपुर के पद पर तैनाती दी गई है। श्याम बहादुर सिंह उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को विशेष सचिव सिंचाई तथा लक्ष्मी एन. सीडीओ कानपुर देहात को उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बनाया गया है। विधान जायसवाल कानपुर देहात का सीडीओ बनाया गया...
सोनेलाल पटेल की हत्या की CBI जांच की मांग, पल्‍लवी पटेल ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

सोनेलाल पटेल की हत्या की CBI जांच की मांग, पल्‍लवी पटेल ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अपना दल कमेरावादी की नेता एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने फिर अपने पिता सोने लाल पटेल की कथित हत्या की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। पल्लवी पटेल के नेतृत्व में आज अपना दल कमेरावादी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला। साजिशन हत्या का लगाया आरोप उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की कथित हत्या की सीबीआई जांच की मांग की। बताते चलें कि डॉ. पटेल का 17 अक्टूबर 2009 को एक हादसे में निधन हो गया था। ये भी पढ़ें: UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस अपना दल कमेरावादी का आरोप है कि एक साजिश के तहत उनकी हत्या की गई थी। घटना की सीबीआई जांच की मांग पार्टी लंबे समय से कर रही है। पल्लवी पटेल ने कहा कि जब सरकार सोनेलाल पटेल के नाम पर जयंती मनाती है। ...
अमरोहा: ज्यादा फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में मौत

अमरोहा: ज्यादा फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फास्ट फूड हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। पिज्जा, बर्गर, मैगी और चाउमीन जैसे जंक फूड धीरे-धीरे हमारी सेहत को बर्बाद कर देते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं। मगर बहुत कम लोग हैं जो इनसे दूरी बनाकर चलते हैं। इससे जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।  डाॅक्टरों ने मौत की मुख्य वजह बताई फास्ट फूड का ज्यादा सेवन अमरोहा जिले में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा अहाना की दिल्ली एम्स में बीमारी के कारण मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी मौत की मुख्य वजह लंबे समय से फास्टफूड का ज्यादा सेवन बताया है। उनका पाचन तंत्र बुरी तरह से खराब हो गया था। आंतें आपस में चिपक गई थीं। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग की चेतावनी, लखनऊ समेत 25 जिलों में रहेगा घना कोहरा, 25 से बढ़ेगी ठंड.. जानकारी के अनुसार, फास्टफूड खाने का शौक 11वीं की छात्रा अहाना (16) को भारी पड़ा। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्...
दुखद: बांदा में कोहरे में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत-युवक की हादसे में..

दुखद: बांदा में कोहरे में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत-युवक की हादसे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कोहरे के कारण पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त है। बांदा में एक रेलकर्मी की कोहरे के चलते ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बांदा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बिहार के रहने वाले एक गेटमैन की कोहरे के चलते संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार युवक की ऑटो की टक्कर से जान चली गई। बिहार के रहने वाले थे रेलवे कर्मी नागेंद्र जानकारी के अनुसार, बिहार के जहानाबाद जिले के शैदपुर घोसी के रहने वाले नागेंद्र कुमार (30) रेलवे में गेटमैन थे। वह परिवार के साथ अतर्रा में रहते थे। लगभग ढाई साल पहले उनकी नौकरी लगी थी। 8 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। आज सुबह कोहरे के चलते हुआ हादसा बताया जाता है कि अतर्रा के सेमरिया मिर्दहा के पास रेलवे गेट नंबर-471 पर तैनात थे। आज सोमवार सुबह लगभग 10 बजे रेलवे पटरी में लाल झंड...