Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ताजा खबर

बांद में उत्खनन के खिलाफ अधिवक्ता संघ का ज्ञापन-हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू

बांद में उत्खनन के खिलाफ अधिवक्ता संघ का ज्ञापन-हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्ता संघ ने उत्खनन के खिलाफ की मांगों को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। दरअसल, बांदा अधिवक्ता संघ आज बांदा-बुंदेलखंड में व्यापक पैमाने पर हो रहे उत्खनन को लेकर आयुक्त अजीत कुमार से मिला। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि उत्खनन से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। तापमान अप्रैल में ही 47 डिग्री के पार जा चुका है। अधिवक्ता संघ ने कहा कि जल्द ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान की बात कही यह बेहद चिंता की बात है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पहाड़ों को मिटाया जा रहा है। इससे बुंदेलखंड का भौगोलिक स्वरूप बदलता जा रहा है। साथ ही मांग उठाई कि बांदा व बुंदेलखंड में उत्खनन पर रोक लगाई जानी चाहिए। ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप कहा कि बांदा के साथ ही महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में...
बांदा: घर में बेटी पायल ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम

बांदा: घर में बेटी पायल ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अकेली बेटी पायल (19) ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग यह नहीं बता सके कि आखिर बेटी पायल ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की है। परिजन भी नहीं बता सके घटना का कारण जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के खड़ग़ ताला गांव के शिवऔतार की बेटी पायल (19) ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि घटना के समय बेटी घर में अकेली थी। ये भी पढ़ें: बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों.. पिता और मां मजदूरी करके घर लौटे तब उनको घटना की जानकारी हुई। मां सहेरा देवी...
दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..

दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बांदा शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी में नहाने गए दो बच्चे केन नदी में डूब गए। बांदा शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कराई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश में बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दोनों की ही दुखद मौत हो गई है। दोनों क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले थे। क्योटरा के रहने वाले थे दोनों ही बच्चे जानकारी के अनुसार, बबलू अनुरागी अपने परिवार के साथ शहर के क्योटरा मोहल्ले में अविनाश कुमार के मकान में किराए पर रहते हैं। आज शुक्रवार दोपहर उनका 13वर्षीय पुत्र प्रिंस अपने छोटे भाई पीयूष (8) के साथ भूरागढ़ केन नदी में नहाने गए थे। नहाते स...
बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रविवार दोपहर 10 मई को व्यक्ति ने मदर्स डे पर जमीन के लिए अपनी मां और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह वारदात बबेरू कस्बे में हरदौली रोड पर हुई। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें एसपी श्री बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, बबेरू में दोपहर लगभग 12 बजे राजकिशोर मिश्रा की जमीन को लेकर मां व भाई से कहासुनी हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में मुठभेड़, बिजलीकर्मी बन सिपाही का घर लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल-दो गिरफ्तार इसके बाद जगदीश मिश्रा के बेटे राजकिशोर मिश्रा का अपनी मां शांति देवी (60) व छोटे भाई देवीदीन मिश्रा (40) से...
अमरोहा: मंडी धनौरा में 12 साल का छात्र नहर में कूदा-तलाश में जुटी पुलिस

अमरोहा: मंडी धनौरा में 12 साल का छात्र नहर में कूदा-तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, अमरोहा: मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मिलक अख्तियारपुर गांव में एक छात्र नहर में कूद गया। यह दुखद घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मिलक अख्तियारपुर गांव में कक्षा-6 में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र आर्यंस रामगंगा पोषक नहर में कूद गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिए बालक की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला है। गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश जानकारी के अनुसार, डिडौली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नूरी गांव के रवि कुमार के बेटे आर्यंस (12) अपने मामा आकाश के घर रहकर पढ़ाई करते थे। ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर बताते हैं कि आज शुक्रवार दोपहर अपनी नानी के साथ आर्यंस खेत गए थे। वहां अचानक खेत के पास से बह रही रामगंगा पोषक ...
लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..

लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी ने अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली। मरने से पहले रियल एस्टेट कारोबारी प्रबल जैन ने अपनी पत्नी को फोन किया। रोते हुए पत्नी को सारी परेशानी बताई। पत्नी ने काफी समझाया, लेकिन फिर भी अनहोनी हो गई। घटना लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर इन्क्लेव में हुई है। पुलिस का कहना है कि IPL सट्टा में लाखों हारने पर रियल एस्टेट कारोबारी ने सुसाइड की है।  सीतापुर के के रहने वाले थे प्रबल जैन इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर के महमूदाबाद के प्रबल जैन (32) पत्नी शिवानी जैन के साथ जनेश्वर इन्क्लेव में फ्लैट डी-1102 में किराये पर रहते थे। शिवानी एक मॉल में ग्राउंड फ्लोर मैनेजर हैं। ये भी पढ़ें: झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 ग...
बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई। बुलेट-स्काॅर्पियों की यह भीषण टक्कर नरैनी क्षेत्र में हुई। इस हादसे में मृतक युवक के बहनोई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ। बुलेट को टक्कर मारकर स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल भाई-बहन को बांदा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व प्रधान का इकलौता बेटा था।   पूर्व प्रधान के इकलौते बेटे थे अजय जानकारी के अनुसार, कालिंजर के बरुआ निवासी राकेश राजपूत पूर्व प्रधान हैं। बताते हैं आज सुबह उनके बेटे अजय (24) बुलेट से बहन व बहनोई के साथ जा रहे थे। बुलेट पर उनकी बहन प्रभा राजपूत (20) व बहनोई नदवारा निवासी राकेश राजपूत बैठे थे।   ये भी पढ़ें: बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में...
यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 2026 की 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा व 12वीं की परीक्षा शिखा वर्मा ने टाॅप किया है। दोनों टाॅपर छात्राएं सीतापुर जिले की हैं। यूपी बोर्ड 2026 में 10वीं और यूपी बोर्ड 2026 की 12 की परीक्षाओं में दो बेटियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों टाॅपर बेटियां सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। दोनों छात्राएं सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। सीतापुर की हैं दोनों टाॅपर बेटियां सीतापुर की बेटी शिखा वर्मा ने 12वीं में टाॅप किया है। शिखा वर्मा सीतापुर के पहला में स्थिति बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज की छात्रा हैं। टाॅपर शिखा वर्मा को यूपी बोर्ड 2026 की 12वीं की परीक्षा में कुल 97.60% अंक मिले हैं। कशिश वर्मा को 10वीं में 97.83% वहीं 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा ने टाॅप किया है। कशिश वर्मा को यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83% अंक मिले हैं। ...
आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट… शाम 4 बजे

आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट… शाम 4 बजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज गुरुवार (23 अप्रैल) शाम को 4 बजे आ जाएगा। लाखों परीक्षार्थियों को है इंतजार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल आएंगे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम   बताते चलें कि वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थी। उत्तर प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर 15 कार्यदिवसों में संपन्न कराई गईं थीं। हाईस्कूल में लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट में 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें: UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया ...
देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज

देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक और तमंचेबाज अपराधी किस्म के युवक को पकड़ा है। बांदा की गिरवां थाना पुलिस ने इस युवक को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक शातिर किस्म का है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त शातिर किस्म का है। उसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा उसके खिलाफ कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त का नाम अमित पुत्र शिवकरन निवासी गिरवां है। पुलिस अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। ये भी पढ़ें: बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक शिवरतन गुप्ता व सिपाही देवेंद्र कुमार बिंद शामिल रहे। उधर, अपराधी को देखकर हर कोई हैरान है। ये भी पढ़ें: Banda: ठीक बारात के दिन दुल्हन क...