Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: के खिलाफ

पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस, देश से भाग निकलने का अंदेशा

पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस, देश से भाग निकलने का अंदेशा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा सांसद आजम खां के खासमखास रहे पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। ऐसा अंदेशा है कि वह देश से बाहर भागने की कोशिश कर सकते हैं। बताते चलें कि उनके खिलाफ कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। आजम और आले हसन की नजदीकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रामपुर में दरोगा रहे आले हसन, वहीं कोतवाल और फिर सीओ भी वहीं बने। इतना ही नहीं रिटायरमेंट के बाद आजम ने जौहर विश्वविद्यालय का सुरक्षा अधिकारी बना दिया। भूमिगत चल रहे आलेहसन की पुलिस को तलाश   दरअसल, भूमिगत चल रहे आले हसन पर कुल 32 मुकदमें दर्ज हैं, उनमें 27 मुकदमे आजम खान के साथ जमीन कब्जाने के हैं और बाकी पांच मुकदमें डूंगरपुर थाने में गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने और लूटपाट के दर्ज हैं। माम...
भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को पुलिस से उलझना भारी पड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान नेता जी पुलिस को ताव दिखा रहे थे, उनका कहना था कि चेकिंग यहां नहीं होनी चाहिए, नहीं तो हादसा हो सकता है, इतना ही नहीं पुलिस की सख्ती को लेकर भी नेता जी का मूड उखड़ा हुआ था। वहीं पुलिस तो पुलिस ठहरी, आम जनता की मित्र नहीं हो सकी, तो भला नेता जी की कैसे सुन सकती है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उनके 10-15 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, मामला कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने यह कार्रवाई नेता जी के पुलिस से उझते वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर कार्रवाई   बताया जाता है कि शनिवार देर शाम पुलिस रूरा कस्बे में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान...
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ गिरफ्तारी व कुर्की के आदेश

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ गिरफ्तारी व कुर्की के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बसपा से निकाले गए और बिजनौर से लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में अपनी राजनीतिक हैसियत बचाने को जूझ रहे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूर्व मंत्री के खिलाफ स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने गिरफ्तारी और कुर्की के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि नसीमुद्दीन के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में 21 जुलाई 2016 में सड़क जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे की सुनवाई के लिए नसीमुद्दीन अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। कई तारीखों पर नहीं हुए हाजिर   कई तारीखों पर वारंट जारी होने के बाद भी नसीमुद्दीन ने अदालत में समर्पण नहीं किया है। इसके बाद स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने शनिवार को उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। साथ ही अदालत ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया है। बताते हैं कि यूपी सरकार ...
सोनभद्र में 10 लोगों के नरसंहार का मामलाः पूर्व IAS अफसर पर होगी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अबतक फरार..

सोनभद्र में 10 लोगों के नरसंहार का मामलाः पूर्व IAS अफसर पर होगी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अबतक फरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जमीन पर कब्जे पर को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हुईं 10 लोगों की हत्याओं के मामले में पुलिस ने कुल 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इस नृसंश वारदात का मुख्य आरोपी प्रधान अभी तक फरार बताया जा रहा है। गांव के लल्लू सिंह की तरहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रधान यज्ञदत्त और उसके भाइयों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। छावनी बने अस्पताल और गांव, रात में 10 का पोस्टमार्टम   पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने रात में ही 10 शवों का पोस्टमार्टम करा लिया था। वहीं हत्याकांड के बाद पूरा गांव और अस्पताल परिसर छावनी के रूप में बदल गया। जिला अस्पताल में ...
कानपुर में रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन ने दर्ज कराया भ्रष्टाचार का मुकदमा

कानपुर में रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन ने दर्ज कराया भ्रष्टाचार का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव थाने में एक रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया है। यह मुकदमा पुरानी शिकायत की जांच के बाद दर्ज हुआ है। जांच में एंटी करप्शन टीम को सेवानिवृत दरोगा की संपत्ति 35.86 लाख रुपए अधिक मिली है। बताते हैं कि शासन के आदेश पर दर्ज हुई इस रिपोर्ट के बाद दरोगा की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। बताया जाता है कि काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर के रहने वाले बलवीर सिंह चंदेल वर्ष यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे और 2011 में सेवानिवृत्त हो गए थे। 11 साल से चल रही थी जांच, अब हुआ मुकदमा   2008 में वह कानपुर में एसआईएस के प्रभारी भी रहे। बताते हैं कि इसी दौरान कल्याणपुर के रहने वाले आरएस कनौजिया ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत शासन से की। इसके बाद एंटी करेप्शन विभाग ने शिकायत की जांच शुरू की थी। आज काकादेव थाने ...
बांदा में खनिज अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा, 5 और आरोपी

बांदा में खनिज अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा, 5 और आरोपी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में विवादों से घिरे रहने वाले जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह फिर चर्चा में हैं। खनिज अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, धमकी देने तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते चलें कि शैलेंद्र सिंह का बांदा में कार्यकाल काफी चर्चित रहा है, इनके द्वारा भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं जिले में अवैध खनन के बदस्तूर चलते सिलसिले में भी इनकी भूमिका को लेकर आरोप लगते रहे हैं। अब एक बार फिर खनिज अधिकारी चर्चा में हैं। खनिज अधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व मारपीट, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अवैध खनन रोकने में नाकाम है खनिज विभाग, विवादों से रहा है नाता   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के अरुण कुमार वर्मा पुत्र गंगाराम ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की अदालत में ...
ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मीम शेयर करना भारी पड़ गया। 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब प्रियंका अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक बदली हुई तस्वीर (मीम) सोशल मीडिया पर साझा करने पर प्रियंका शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। गिरफ्तारी को बताया था अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला   इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले बताया गया। फिलहाल गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कोर्ट इस मामले पर 14 मई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता की पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल ने इस मामल...
महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः यूपी के बुंदेलखंड में महोबा जिले में चौथे चरण के चुनाव के दौरान गायब हुई ईवीएम के मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में इलाके के चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि चरखारी क्षेत्र के एआरओ अरविंद कुमार की शिकायत पर महोबा सदर कोतवाली में फदना गांव के मतदान केंद्र संख्या-92 की बूथ संख्या 127 में ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों व चौकीदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौथे चरण के मतदान के बाद गायब हुआ था ईवीएम कंट्रोलर  बताया जाता है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी कमलेश कुमार, मतदान अधिकारी (प्रथम) शरद कुमार, रजिया बेगम, अमरेंद...
मुख्य न्यायाधीश पर लगे आरोपों के प्रकाशन पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज

मुख्य न्यायाधीश पर लगे आरोपों के प्रकाशन पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोपों को मीडिया में प्रकाशित करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और हाईकोर्ट इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। मालूम हो कि एक गैसरकारी संगठन (एनजीओ) 'एंटी करप्शन काउंसिल ऑफ इंडिया' ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोपों को मीडिया में प्रकाशित करने पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में की गई थी रोक की मांग   सीजेआई के खिलाफ आरोप भारतीय न्यायिक प्रणाली पर सीधा प्रहार याचिका में कहा गया था कि सीजेआई के खिलाफ आरोप भारतीय न्यायिक प्रणाली पर सीधा प्रहार करते हैं। याचिका में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मी...
गुजरात के तीन आलू किसानों के खिलाफ अदालत पहुंची पेप्सिको इंडिया

गुजरात के तीन आलू किसानों के खिलाफ अदालत पहुंची पेप्सिको इंडिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः खाद्य और पेय पदार्थ बनाने वाली अमेरिकी कंपनी पेप्सिको इंडिया ने गुजरात के तीन किसानों के खिलाफ आलू के एक खास किस्म की खेती कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी का दावा है कि ये किसान अवैध रूप से आलू की जिस खास किस्म को उगा और बेच रहे हैं, उसका अधिकार विशेष तौर पर कंपनी के पास है। यह मामला पिछले हफ्ते का है। कंपनी का दावा है कि उसके उत्पाद लेज चिप्स बनाने के लिए इस खास किस्म के आलू को उगाने का अधिकार सिर्फ उसके पास है। ये किसान अवैध रूप से आलू उगा रहे हैं। फिलहाल 26 अप्रैल तक लगी तीनों किसानों पर रोक   टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक व्यावसायिक अदालत प्लांट वैराइटी रजिस्ट्री ने हरिभाई पटेल, छबीलभाई पटेल और विनोद पटेल नाम के किसानों पर 26 अप्रैल तक के लिए आलू की इस खास किस्म को उगाने और बेचने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं अदालत ने तीनों किसानों स...