Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा में डेंगू के 8 और पाॅजिटिव मरीज मिले, दो भर्ती..

बांदा में डेंगू के 8 और पाॅजिटिव मरीज मिले, दो भर्ती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। जिला अस्पताल की पैथालाॅजी में जांच के दौरान 8 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। बांदा जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 75 हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पैथालाॅजी में डेंगू की जांच के लिए 32 सेंपल लिए गए। इनमें से 8 मरीज डेंगू पाॅजिटिव मिले। इनमें आशा (50) निवासी धुंधुई, रिषभ (15)  बंगालीपुरा, अमन सेन (17) स्वराज कालोनी, अदीबा (18) गूलरनाका, अजय (32) भरुआ सुमेरपुर, सुनील (18) गाजीपुर, सुशील (15) खैराडा मटौंध और शुभलाभ (42) लखनकालोनी (अतर्रा) शामिल हैं। इन मरीजों में सुशील और शुभलाभ को भर्ती किया गया है। ये भी पढ़ें : चिंताजनक : बांदा में बढ़ रहीं कम उम्र वालों में सुसाइड्स, एक और किशोरी ने दी जान https://samarneetinews.com/in-kanpur-innocent-daughter-exposed-mothers-illicit-relations-doctor-husba...
बांदा में खो-खो प्रतियोगिता में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी का दबदबा

बांदा में खो-खो प्रतियोगिता में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी का दबदबा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाँदा क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज में आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कालेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। विभिन्न कॉलेजो की टीमों ने अपने-अपने कोच के साथ प्रतिभाग किया। खेल का शुभारंभ भागवत प्रसाद ट्रस्ट के चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में भागवत प्रसाद एकेडमी तथा सब जूनियर वर्ग में भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज का दबदवा रहा। बालक वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अंतिमा श्रीवास्तव एवं जिला क्रीड़ा सचिव सुरेश कुमार के प्रतिनिधत्व में आयोजित हुई। बीपीएम के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के सफल समापन पर सभी प्रधानाचार्यों व कोच का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में पूर्व क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अर्चना तुलसी, सुरेश कुमार, रामदेव, प्रवीण कुमार, रामराज, सु...
चिंताजनक : बांदा में बढ़ रहीं कम उम्र वालों में सुसाइड्स, एक और किशोरी ने दी जान

चिंताजनक : बांदा में बढ़ रहीं कम उम्र वालों में सुसाइड्स, एक और किशोरी ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में कम उम्र के किशोर और किशोरियों की आत्महत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों का रिकार्ड देखें तो पता चलेगा कि 10 से 20 साल के बीच वाले टीन एजर बड़ी संख्या में सुसाइड्स की हैं। 13-14 साल की उम्र में बच्चों का सुसाइड करना बेहद चिंता का विषय है। अतर्रा क्षेत्र में एक और 14 साल की बेटी की सुसाइड की घटना आज फिर एक 14 साल की बेटी की सुसाइड की खबर सामने आ रही है। अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में रहने वाले अशोक कुमार की बेटी सविता (14) ने रात में फांसी लगा ली। धन्नी में दुपट्टे बांधकर फांसी लगाने से मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। ये भी पढ़ें : हाथ पर कलावा-माथे पर टीका, मुस्लिम युवक ने ऐसे योजना बनाकर हिंदू लड़की को फंसाया, अब पुलिस.. नींद से जागे परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। थाना प्रभारी अतर्रा अरवि...
बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा, सर्राफा व्यापारी से 8 बदमाशों ने ऐसे की थी लाखों की लूट..

बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा, सर्राफा व्यापारी से 8 बदमाशों ने ऐसे की थी लाखों की लूट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में करीब 9 दिन पहले सर्राफा व्यापारी को लूटने वाले 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने लूट की रकम, जेवरात और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद उनको जेल भेजा जा रहा है। अब बाकी बचे एक बदमाश की तलाश में पलिस सरगर्मी से जुटी है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में दी है। लूट की रकम-जेवर और तमंचे बरामद बताते चलें कि बीती 13 सितंबर को गिरवां क्षेत्र में बांदा शहर के मर्दननाका निवासी सर्राफा व्यापारी अनिल सेन को बदमाशों ने बांसी और देवरार गांव के बीच लूट लिया था। सरेआम हुई वारदात से सनसनी फैल गई थी। आज पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए 7 बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। 7 बदमाश गिरफ्तार, 1 अब भी फरार पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों के कब...
बांदा में व्यापारी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

बांदा में व्यापारी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यापारी को सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कमासिन कस्बे के रहने वाले अतुल (48) जवाहर लाल किराना व्यापारी थे। बताते हैं कि वह रात में वह घर के कमरे में सामान रख रहे थे। इसी दौरान सामान के बीच में बैठे सांप ने उनको काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां लाए जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यापारी अपने पीछे पत्नी विद्या के अलावा एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें ...
बांदा से बड़ी खबर, 36 लाख के गबन में कैशियर समेत 3 बैंककर्मी गिरफ्तार, जेल

बांदा से बड़ी खबर, 36 लाख के गबन में कैशियर समेत 3 बैंककर्मी गिरफ्तार, जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है। को-ऑपरेटिव बैंक की ओरन शाखा में गबन के मामले में लखनऊ की टीम ने बैंक कैशियर समेत 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताते हैं कि मामला लगभग 36 लाख रुपए के गबन से जुड़ा है। यह है लाखों के गबन का पूरा मामला जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के लिए लखनऊ की एक टीम ने बिसंडा थाना पुलिस के साथ जांच की। जिला सहकारी बैंक की ओरन शाखा में वर्ष 2017 में गबन का यह मामला सामने आया था। बैंक के तत्कालीन उप महाप्रबंधक उदरेज कुमार का कहना है कि अगस्त 2017 में बिसंडा थाने में FIR दर्ज हुई थी। उसमें कहा गया था कि 17 अगस्त को मुख्यालय का वाहन जब कैश लेने शाखा पहुंचा तो वहां से कैशियर नीरज त्रिपाठी भाग निकले। लगातार चल रही थी मामले की जांच फिर अगस्त मे...
उम्रकैद के सजायाफ्ता को लगी गोली, पुलिस के शक का एंटीना खड़ा, यह वजह..

उम्रकैद के सजायाफ्ता को लगी गोली, पुलिस के शक का एंटीना खड़ा, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में उम्रकैद की सजा पाने और हाई कोर्ट से जमानत पर रिहा एक सजायाफ्ता हत्यारोपी को गोली लग गई। गोली उसकी जांघ में लगी है और परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। ऐसे में घटना को लेकर पुलिस के शक का एंटीना भी खड़ा हो गया है। इसकी बड़ी खास वजह है। पुलिस मामले की बारीकि से जांच में जुट गई है। हालांकि, अबतक पुलिस को कई तहरीर नहीं मिली है। उधर, घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस बोली- जिसकी हत्या में सजा, उसी परिवार पर आरोप जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिवली गांव के रहने वाला पुष्पेंद्र सिंह उर्फ दद्दू (32) बुधवार को बाइक चोरी के एक मामले की पेशी पर बांदा आया था। वहां से शाम को कार से घर पहुंचा। ये भी पढ़ें : बांदा में सुहागरात पर पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाकर निकाला, फिर खुला यह राज, FIR.. उसके बाद खेत चला गया। वापस लौटते समय रास्ते में...
बेटा पैदा न होने से दुखी महिला ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम मचा

बेटा पैदा न होने से दुखी महिला ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा एक महिला ने सुसाइड कर ली। सुसाइड करने की बड़ी अजीब वजह सामने आई है। आज के दौर में बेटियों को बेटों के बराबर देका जा रहा है। वहीं इस महिला ने इसलिए सुसाइड कर ली कि उसके कोई बेटा नहीं है। बेटा पैदा न होने के कारण महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में 6 बेटियों के बाद बेटा चाहती थी मां बताते हैं कि महिला के 6 बेटियां हैं। बेटा कोई नहीं है। वह बेटे के लिए परेशान थीं। महिला की मौत से उनके सभी बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के नवाबगंज इलाके में हुई घटना से हड़कंप जानकारी के अनुसार बांदा शहर के नवाब टैंक मोहल्ले की रहने वाले लल्लू की पत्नी कुसमीरा (40) शाम को घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें : बांदा : स्कूल में पहले टीचर ने बच्चे को पीटकर हाथ तोड़ा, फिर...
बांदा : स्कूल में पहले टीचर ने बच्चे को पीटकर हाथ तोड़ा, फिर पिता से अभद्रता, प्रबंधक-शिक्षक पर FIR..

बांदा : स्कूल में पहले टीचर ने बच्चे को पीटकर हाथ तोड़ा, फिर पिता से अभद्रता, प्रबंधक-शिक्षक पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुछ प्राइवेट स्कूलों की मासूम बच्चों के साथ मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्कूलों में बिना वैरिफिकेशन के रखे शिक्षक अब इन्हीं स्कूलों के लिए भस्मासुर साबित हो रहे हैं। बांदा में एक बच्चे की पिटाई की खौफनाक घटना सामने आई है। एक शिक्षक ने मासूम बच्चे को इस कदर पीटा कि बबेरू के सत्यम शिवम सुंदरम पब्लिक स्कूल का मामला   उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। बाद में बच्चे का पिता शिकायत करने पहुंचा तो उससे भी अभद्रता की। पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक, शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित बच्चे को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। बस इतनी सी बात पर शिक्षक ने खोया आपा जानकारी के अनुसार बबेरू में मर्का रोड पर रहने वाले श्...
यूपी में IPS के तबादले, रामपुर-हरदोई के SP बदले

यूपी में IPS के तबादले, रामपुर-हरदोई के SP बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। रामपुर और हरदोई के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। नए अधिकारियों को तैनाती दी गई है। राजेश द्विवेदी बने रामपुर के SP जानकारी के अनुसार केशव चंद्र गोस्वामी को हरदोई जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं राजेश द्विवेदी को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। अबतक वह हरदोई के पुलिस कप्तान थे। रामपुर के पुलिस अधीक्षक रहे अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी बनाकर साइड लाइन कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और जिलों के पुलिस कप्तान के तबादले किए जा सकते हैं। https://samarneetinews.com/lucknow-sex-racket-apartment-three-foreign-girls-and-two-men-caught/...