Sunday, August 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

UP : कचहरी में अधिवक्ता पर ताना तमंचा, साथियों ने पकड़ा-रिपोर्ट दर्ज

UP : कचहरी में अधिवक्ता पर ताना तमंचा, साथियों ने पकड़ा-रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कचहरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अधिवक्ता पर तमंचा तान दिया। अधिवक्ता ने साथियों की मदद से आरोपी को तमंचे समेत पकड़ लिया। इसके बाद उसे सीजेएम कोर्ट को सौंप दिया गया। सीजेएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना से कचहरी में हड़कंप मचा जानकारी के अनुसार शहर की स्वराज कालोनी निवासी अधिवक्ता अरविंद पांडे शनिवार दोपहर अपने बस्ते पर बैठे काम निपटा रहे थे। तभी वहां चित्रकूट जिले के रौली कल्यानपुर गांव का 65 वर्षीय बृजगोपाल तिवारी पहुंचा। बताते हैं कि वह अधिवक्ता से अभद्रता करने लगा। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से घर में घुसकर रेप, धमकी देकर आरोपी फरार  फिर 315 बोर का तमंचा निकालकर अधिवक्ता की कनपटी पर लगा दिया। अचानक इस हरकत क...
UP : बाइक सवार चचेरे भाइयों की ट्रक से टक्कर, मौत से कोहराम

UP : बाइक सवार चचेरे भाइयों की ट्रक से टक्कर, मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की टक्कर हो गई। दोनों अपनी बुआ के घर दवाई देकर घर लौट रहे थे। इनमें एक भाई की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के विश्वनाथ का पुरवा लहुरेहटा गांव के राजेश (17) पुत्र रज्जी अपने चचेरे भाई राजेश (22) पुत्र रामआसरे के साथ बुआ के घर पड़मई गांव दवाई देने गए थे। बुआ के घर से लौटते समय हुआ हादसा वहां से दोनों बाइक से ही लौट रहे थे। बाइक राजेश चला रहे थे। इसी दौरान पड़मई गांव के पास पुलिया पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से घर में घुसकर रेप, धमकी देकर आरोपी फरार  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दो...

बांदा में महिला से घर में घुसकर रेप, धमकी देकर आरोपी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला से घर में घुसकर रेप की घटना सामने आई है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के बच्चे घर पहुंचे तो आरोपी वहां से धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया है। घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी की तलाश में पुलिस, पीड़िता का मेडिकल जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक बड़कई उर्फ शारदा ने अपने पड़ोस की लगभग 33 साल की महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म कर डाला। घटना गुरुवार दोपहर की है। बताते हैं कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उनके पति कहीं बाहर गए हुए थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस बोली-आत्महत्या  महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर खेल रहे बच्चे दौड़कर अंदर आ...
करंट से युवक की मौत-डीजे बजाते समय दर्दनाक हादसा

करंट से युवक की मौत-डीजे बजाते समय दर्दनाक हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दहिनवारा संस्कार में डीजे बजाते समय युवक हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था युवक जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के छोटू (22) गुरुवार रात क्षेत्र के शाहपुर गांव के बाबू यादव के घर दहिनवारा संस्कार (बधाई) पूजा में डीजे बजाने गए थे। डीजे बजाते समय छोटू ऊपर से गुजरी हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट से बुरी तरह झुलस गए। बताते हैं कि उनके साथी लवलेश ने देखा तो लोगों को जानकारी हुई। मृतक के पिता ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। ये भी पढ़ें : यूपी में STF ने 4 टाइम बम किए बरामद, गिरफ्त...
UP : IPS अमिताभ यश बने ADG ला एंड आर्डर , 9 PPS के भी तबादले

UP : IPS अमिताभ यश बने ADG ला एंड आर्डर , 9 PPS के भी तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने प्रदेश के तेज-तर्रार और चर्चित पुलिस अधिकारी IPS अमिताभ यश को एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया है। हालांकि, वह एडीजी एसटीएफ भी रहेंगे। 1996 बैच के आईपीएस अमिताभ यश को एडीजी कानून-व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अबतक यह जिम्मेदारी डीजीपी प्रशांत कुमार के पास थी। ASP के कार्यक्षेत्र बदले गए लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादलों जारी हैं। ये भी पढ़ें : यूपी में STF ने 4 टाइम बम किए बरामद, गिरफ्तार जावेद खोलेगा बड़ी साजिश आज शासन ने 9 पीपीएस अधिाकरियों के तबादले किए हैं। ये सभी 9 अपर पुलिस अधीक्षक हैं, जिनको इधर से उधर किया गया है। ASP का नाम - वर्तमान तैनात - नवीन तैनाती जितेंद्र दुबे - ASP कासगंज - अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ। राजेश कुमार भारती - ASP भदोही - ASP कासगंज। तेजवीर सिंह - CO/ASP बरेली - एएसपी भदोही। राघवेंद्र सिंह (...
बांदा : हर्ष फायरिंग कर बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बांदा : हर्ष फायरिंग कर बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लगभग 5 दिन पहले थाना मटौंध क्षेत्र में अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग कर एक बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने यह जानकारी दी। प्रेसवार्ता में ASP ने दी जानकारी बताते चलें कि 10 फरवरी की रात तिलक समारोह में अभियुक्त प्रत्युष शुक्ला निवासी मटौंध ने तिलक समारोह में तमंचे से हर्ष फायरिंग की थी। गोली लगने से 5 साल के बच्चे शंभू शुक्ला की मौत हो गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा और सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने पुलिस ने प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। संबंधित खबर : Breaking : बांदा में हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत, थाने के पास घटना.. ये भी पढ़ें : Banda : उपभोक्ताओं को रुला रहा Jio, नेटवर्क धड़ाम-लोग परेशान  ...
Banda : उपभोक्ताओं को रुला रहा Jio, नेटवर्क धड़ाम-लोग परेशान

Banda : उपभोक्ताओं को रुला रहा Jio, नेटवर्क धड़ाम-लोग परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में कुछ इलाकों में आजकल जियो मोबाइल का नेटवर्क धड़ाम है। लोगों के बीच कनेक्टिविटी में समस्याएं आ रही हैं। इंटरनेट तो छोड़िए, उपभोक्ता बातचीत तक नहीं कर पा रहे हैं। काॅल करने पर आवाज कट-कटकर आ रही है। बीच में ही काॅल कट हो जा रही है। आपस में बात तक नहीं हो पा रही है। मोबाइल में नेटवर्क कनेक्शन न के बराबर दिखा रहा है। इन इलाकों में है ज्यादा समस्याएं उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 5 जी को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर 4 जी को कमजोर किया गया है। बहरहाल, वजह जो भी हो, लेकिन आवास विकास, जेल रोड और अन्य जगहों पर भी जियो कंपनी का नेटवर्क लगभग धड़ाम है। कुछ लोग तो लोग जियो को दूसरे नेटवर्क की पोर्टेबिलिटी चेंज कराने तक का मन बना लिया है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में भी अगर फोन एक बार में कनेक्ट न हो तो क्या फायदा। ये भी पढ़ें : UP : ...
Mahoba : वेलेंटाइन-डे के दिन वादा टूटने पर प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, रिश्ते में थे दोनों चचेरे..

Mahoba : वेलेंटाइन-डे के दिन वादा टूटने पर प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, रिश्ते में थे दोनों चचेरे..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 14 फरवरी को युवाओं के बीच वेलेंटाइन-डे मनाया गया। इसी बीच बुंदेलखंड में एक दुखद घटना सामने आई। महोबा जिले में वेलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच सुबह 5 बजे मिलने का वादा हुआ था। प्रेमिका को घर से निकलने का मौका नहीं मिला तो उसने जहर खा लिया। उधर, प्रेमी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने भी जहर खा लिया। दोनों ने गंभीर हालत में दम तोड़ दिया। बताते हैं कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन जानकारी के अनुसार चरखारी के दौलत सिंह का बेटा सुरेंद्र (20) राजकीय महाविद्यालय चरखारी में बीए का छात्र था। बताते हैं कि उसका पास में रहने वाले रामबाबू खंगार की बेटी सीमा (18) से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल र...
सीएम योगी ने चित्रकूट घटना का लिया संज्ञान, FIR दर्ज-जांच शुरू, मृतकों को 5-5 लाख

सीएम योगी ने चित्रकूट घटना का लिया संज्ञान, FIR दर्ज-जांच शुरू, मृतकों को 5-5 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में आज बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में बम फटने से चार लोगों की मौत की घटना का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने घटना पर दुख जताते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता तत्काल देने के निर्देश दिए हैं। ADG की अध्यक्षता में कमेटी करेगी जांच मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। कहा जा रहा है कि एडीजी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी भी गठित की गई है। यह जांच कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। वहीं दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। सरकारी की मंशा साफ है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना को मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी खुद घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। संबंधित ...
चित्रकूट में बड़ा हादसा, बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम में बम फटने से चार की मौत

चित्रकूट में बड़ा हादसा, बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम में बम फटने से चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। चित्रकूट शहर में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम में आतिशबाजी स्थल पर अचानक कुछ बम फट गए। धमाका इतना तेज था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो ने गंभीर हालत में इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। समाचार लिखा जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। तेज धमाके से आसपास की गाड़ियों के शीशे टूटे जानकारी के अनुसार दो दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव का आज बुधवार को चित्रकूट जिले में दूसरा दिन था। इसी दौरान रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम होना था। बताते हैं कि मंच के पीछे पटाखे रखे हुए थे। ये भी पढ़ें : Weather : पूरे यूपी में छाए बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले भी.. कुछ पटाखे भीग गए थे। उनको बदला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखा बमों में विस्फ...