‘चक्रवाती फानी’ ने रोकी नेताओं की भी रफ्तार, ममता और शाह जैसे नेताओं की रैलियां हुईं रद्द
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी मौसम पर फानी तूफान भारी पड़ रहा है। फानी ने नेताओं की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। फानी तूफान की वजह से कई नेताओं की रैली रद्द हो गई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो दिन के लिए अपनी सारी रैली रद्द की है तो वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज झारखंड में होने वाली तीन रैलियां रद्द कर दी हैं। भीषण चक्रवाती तूफान फानी शुक्रवार को ओडिशा के पुरी से टकरा गया है। किसी भी आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है। वहीं इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी दिख सकता है।
ममता ने की 48 घंटे के लिए सभी जनसभा रद्द
चक्रवाती तूफान फानी को देखते हुए पश्चिम ब...