Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव..

बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे में दो व्यक्तियों की असमय मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों में बच्चे बेसहारा हो गए। दोनों व्यक्ति देखते ही देखते काल के गाल में समा गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक घटना में ट्रक से ईंट उतारते समय लोहे की राड हाईटेंशन तार छूने से मजदूरी की मौत की है। वहीं दूसरी घटना सर्पदंश की है। खेत पर काम कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिसंडा के मझीवांसानी के रहने वाले वासुदेव (35) देर शाम ओरन कमासिन रोड पर ट्रक में लदे ईंटे उतरवा रहे थे। बिसंडा और नरैनी में हुईं घटनाएं उनके हाथ में लोहे की एक राड थी। बताते हैं कि राड ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गए। ये भी पढ़ें : Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हा...
यूपी में 3 IAS के तबादले, कानपुर कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. बने नोएडा के सीईओ

यूपी में 3 IAS के तबादले, कानपुर कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. बने नोएडा के सीईओ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीनों ही महत्वपूर्ण तबादले हुए हैं। कानपुर के कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. को नोएडा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाकर भेजा गया है। वहीं आगरा के कमिश्नर अमित गुप्ता को कानपुर का कमिश्नर बना दिया गया है। वहीं नोएडा की सीईओ रहीं ऋतु माहेश्वरी को आगरा आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी का भी तबादला सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि बीते दिनों औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कुछ अधिकारियों की दोबारा नियम विरुद्ध हुई तैनाती को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी के तबादले को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि सरकार अभी कुछ और अधिकारियों के भी तबादले कर सकती है।...
Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हादसे में मौत

Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की जहां ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं पंजाब में कार की टक्कर से घायल व्यक्ति ने बांदा मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। दोनों हादसों से परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बबेरू में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी सौरभ निषाद (20) अपने पिता के साथ ठेकेदारी का काम देखते थे। मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टोलाकलां गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। पंजाब में हुआ था हादसा, एंबुलेस से.. वहीं दूसरी ओर बिसंडा क्षेत्र के कैरी गांव के...
ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में आपरेशन मुस्कान के तहत स्कूली बेटियों को आज जागरुक किया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट, एसजेपीयू, महिला शक्ति केंद्र, महिला कल्याण अधिकारी व जन साहस संस्था की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। शहर के अलीगंज में स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को अहम जानकारियां दी गईं। कालेज की छात्राओं को बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, सरकारी हेल्पलाइन नंबर, मानव तस्करी की जानकारी दी गई। खतरे के समय कहां करें काॅल यह भी बताया साथ ही इससे बचाव के तौर-तरीके बताए गए। अभियान के दौरान थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला शक्ति केंद्र से कामिनी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, जनसाहस संस्था से सुशील कुमार, प्रधानाचार्या सविता साहू आदि मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें : बांदा DM ने किया निरीक्...
‘आंख मत दिखाओ..’ मंत्री के सामने भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, इसलिए बिगड़ी बात..

‘आंख मत दिखाओ..’ मंत्री के सामने भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, इसलिए बिगड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडे के सामने ही विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष भिड़ गए। दोनों में काफी कहासुनी हुई। हालांकि, बाद में सांसद के बीच-बचाव में मामला सुलट गया। दोनों के एक-दूसरे पर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि आपने पार्टी का नाश कर दिया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंख मत दिखाइये। 9 साल पूरे होने पर चल रहा था टिफिन भोज कार्यक्रम दरअसल, केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चंदौली के शिवाला क्षेत्र में टिफिन भोज कार्यक्रम चल रहा था। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं सांसद महेंद्र नाथ पांडे भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कहा जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने मंत्री का स्वागत किया। ये भी पढ़ें : महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR.. वहीं विधायक रमेश जायसवाल को इस...
बड़ी खबर : करंट से दरोगा समेत 16 की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट

बड़ी खबर : करंट से दरोगा समेत 16 की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तराखंड के चमोली में बुधवार एक बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बिजली का करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दरोगा भी शामिल हैं। पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल की भी इस हादसे में मौत हो गई है। 16 की मौत की पुष्टि, 7 गंभीर रूप से झुलसे चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने कहा है कि मरने वालों की संख्या बड़ भी सकती है। ये भी पढ़ें : महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR.. उधर, चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना का कहना है कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हुआ था। बुधवार सुबह तीसरे फेज क...
UP : बुर्का पहनाकर कालेज से छात्रा को किया अगवा, फिर होटल ले जाकर रेप-गिरफ्तार

UP : बुर्का पहनाकर कालेज से छात्रा को किया अगवा, फिर होटल ले जाकर रेप-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसे स्कूल से बुर्का पहनाकर अगवा कर लिया। इसके बाद होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। वापस जब आरोपी उसे छोड़ने आया तो टीचर ने बुर्का उतारते हुए देख लिया और पकड़ लिया। इसपर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तब छात्रा ने खुद के साथ रेप होने की बात का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। हिंदू संगठनों ने हंगामा भी किया। वापस स्कूल छोड़ने पहुंचा, तभी पकड़ा गया जानकारी के अनुसार एक युवक 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को स्कूल से बुर्का पहनाकर अगवा कर ले गया। कर्नलगंज क्षेत्र में रहने वाली छात्रा सिविल लाइंस स्थित कालेज में हाईस्कूल में पढ़ती है। बताते हैं कि सोमवार दोपहर क्षेत्र में रहने वाले जैद नाम के युवक ने छात्रा को बुर्...
बिजनौर में बाढ़ से 12वीं तक के स्कूल बंद, CM Yogi कर सकते हैं दौरा

बिजनौर में बाढ़ से 12वीं तक के स्कूल बंद, CM Yogi कर सकते हैं दौरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। इससे बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। नदियों के किनारे बसे गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। हालात को देखते हुए बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा ने जिले में 12वीं तक के स्कूलों को दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं। स्कूलों में 2 दिन के लिए अवकाश घोषित किया है। सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां अब 21 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। वहीं चर्चा है कि बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी बिजनौर जा सकते हैं। इससे पहले सीएम योगी ने सहारनपुर का हवाई दौरा किया था। ऐसे में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बाढ़ के कारण ज्यादातर गांवों में प...
घर से निकले व्यक्ति का शव ट्रेन पटरी पर पड़ा मिलने से सनसनी

घर से निकले व्यक्ति का शव ट्रेन पटरी पर पड़ा मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हमीरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति का शव बांदा में ट्रेन की पटरी पर पड़ा मिला है। मृतक मौजूदा समय में बांदा में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के सिसोलर गांव के रहने वाले अनिल (36) बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ले में किराये पर रहते थे। पास में मिले मोबाइल से घर पहुंची सूचना शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव के पास आज उन्होंने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से निकले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई जुगुल किशोर का कहना है कि अनिल अपनी पत्नी उर्मिला और चार बेटों व दो बेटियों के साथ किराय के मकान में रहता था। ये भी पढ़ें : बांदा SP अभिनंदन ने ...
बांदा DM ने किया निरीक्षण, व्यापारी नेता भी रहे मौजूद, पढ़िए खबर..

बांदा DM ने किया निरीक्षण, व्यापारी नेता भी रहे मौजूद, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मुक्तिधाम क्योटरा तथा बाबूलाल व कालूकुआं चौराहों के चौड़ीकरण का काम देखा। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। डीएम ने ईओ को मुक्तिधाम में लगी लाइटों को ठीक कराने को कहा। विद्युत शवदाह गृह ठीक कराकर चालू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाबूलाल और कालूकुआं चौराहे के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। व्यापारी नेता ने रखा यह सुझाव कालूकुआं चौराहे के किनारे निर्मित हो रहे मंदिर, नाले का निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण को भी देखा। इस दौरान व्यापार मंडल नेता मनोज जैन ने जिलाधिकारी के सामने सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि कालूकुआं चौराहे के बीच में बन रहे प्रतिमा स्थल को ज्यादा चौड़ा कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा SP अभिनंदन ने 23 दरोगाओं के किए तबादले, लापरवाहों को दिखाया पुलिस लाइन्स का रास्ता और.. इससे ...