Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

हद पार : BJP विधायक को देनी पड़ी रिश्वत, शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए बाबू बोला..

हद पार : BJP विधायक को देनी पड़ी रिश्वत, शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए बाबू बोला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के मामले अक्सर सामने आ रहे हैं। इस बार एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुलंदशहर सदर के बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी को भी अपने शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए रिश्वत देनी पड़ी। बीजेपी विधायक ने जिलाधिकारी गाजियाबाद आरके सिंह को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बीजेपी विधायक ने कहा है कि तीन लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए शस्त्र लिपिक (असलाह बाबू) ने 35,500 रुपए रिश्वत ले ली। विधायक ने डीएम को पत्र लिखकर दी जानकारी बीजेपी विधायक का कहना है कि उन्होंने बाबू को अपना परिचय भी दिया। इसके बावजूद बाबू ने उनकी नहीं सुनी। विधायक का कहना है कि बाबू के दुस्साहस की हद तो तब हो गई, जब उसने यहां तक कह डाला कि बिना सुविधा शुल्क कोई काम नहीं होगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सीडीओ को जांच सौंपी है। ये भी पढ़ें : Banda : बाहर...
बांदा में हर्षोल्लास से हुआ आर्ट आफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम

बांदा में हर्षोल्लास से हुआ आर्ट आफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले आज बांदा के एक स्कूल में एक 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन हुआ। आज इसका समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुल 25 व्यक्तियों ने इस कोर्स में प्रतिभाग किया। इनमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों की संख्या काफी रही। इसमें योगा, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया, ध्यान और जीवन जीने के लिए उपयोगी टिप्स दिए गए। प्रशिक्षक रामकिशोर शिवहरे ने कहीं ये बातें.. आज समापन के मौके पर सामूहिक भोज और सत्संग भी हुआ। मानसी मिश्रा, प्रवी यादव ने सुंदर और मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। प्रोग्राम में प्रभा यादव, अरुण नारायण सिंह, दीपेंद्र मिश्रा, अरविंद सिंह, नीता सिंह आदि मौजूद रहीं। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक रामकिशोर शिवहरे ने बताया कि सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से व्यक्ति का आंतरिक रूपांतरण होता है। व्यक्ति के अंदर...
लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कील-काटें दुरुस्त करने में लगे हैं। सबसे ज्यादा तैयारियां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रही हैं। हालांकि, बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बार टिकट वितरण की होगी। इसकी वजह है कि बीजेपी के तमाम मौजूदा सांसदों के लिए उनके अपने ही चुनौती बने हुए हैं। बात साफ है। सांसदों की लोकसभा के विधायक ही टिकट की दौड़ में उनपर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। लोकसभा-2024 में पार्टी के लिए टिकट वितरण चुनौती पार्टी आला कमान खुद इस बात को समझ रहा है। ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र के विधायक ही अपने सांसद के खिलाफ टिकट के लिए किसी न किसी तरह से दम लगा रहे हैं। इन विधायकों का सपना विधानसभा से कूदकर लोकसभा में जाने का है। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो अति महत्वाकांक्षा का शिकार हैं। यही वजह है कि इस समय उत्तर प्रदेश में...
Breaking : पत्नी से नोक-झोंक, वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, मौत

Breaking : पत्नी से नोक-झोंक, वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय ने जहर खाकर जान दे दी। वजह उसकी पत्नी से नोक-झोंक हो गई थी। आए दिन पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने आखिरकार अपनी जान दे दी। हालांकि, जहर खाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में बनी थी पारिवारिक कलह जानकारी के अनुसार जसपुरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (40) जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय थे। वह शहर के तुलसीनगर मुहल्ले में रहते थे। बीती शाम ड्यूटी करके घर लौटे। वहां पत्नी से विवाद हो गया। पारिवारिक कलह से परेशान आकर उन्होंने जान दे दी। पत्नी पूजा ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपने पीछे एक बेटा छोड़ गए हैं। यह जानकारी मृतक के साढ़ू कृष्णदत्त की ओर से दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल...
बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में बच्चों ने सीखा योग से कैसे दूर करें रोग..

बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में बच्चों ने सीखा योग से कैसे दूर करें रोग..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी श्रीनाथ बिहार में बच्चों ने योग की बारीकियां सीखीं। साथ ही योग की महत्ता और उसके फायदे भी जाने। यह भी सीखा कि योग से रोगों को कैसे दूर करें। 21 मई से चल रहे योगा समर कैंप में लगातार बच्चे योग सीख रहे हैं। बीपीएम एकेडमी के प्रबंधक अंकित कुशवाह की उपस्थिति में यह विशेष शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सहयोग से हुआ। साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन आज आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो रहा है। उत्तर प्रदेश मध्य जोन के प्रभारी सजल कुमार रेंडर के नेतृत्व में आज शिविर हुआ। इसमें मंडल कोऑर्डिनेटर की उपस्थिति में पुरुषोत्तम सिंह योग प्रशिक्षक ने योग कराया। इस दौरान शिथलीकरण के तहत ग्रीवा चालन, कटि चालन, घुटना संचलन, आसनों में ताड़ा...
Banda : हादसे में दो दोस्तों की मौत, महोबा जा रहे थे दोनों..

Banda : हादसे में दो दोस्तों की मौत, महोबा जा रहे थे दोनों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा : खड़े ट्रक में बाइक घुसने से उसपर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों दोस्त अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच मंगलवार शाम को बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गए। मरने वाले युवक महोबा जिले के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार महोबा के शेखनपुरा मोहल्ले के रहने वाले दीपक वाल्मिकी (22) नगर पालिका महोबा में स्थाई सफाईकर्मी थे। महोबा के रहने वाले थे दोनों वह अपने दोस्त महोबा के ही राठ चुंगी के कौशल (22) के साथ अपने जीजा की अंत्येष्टि में शामिल होने बांदा के अतर्रा गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा विकास प्राधिकरण के सामने इस प्रायोजित अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन..? बाजार में भी हालात बदतर यह हादसा मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने ...
कानपुर में 15 साल के लड़के की सिर में गोली मारकर हत्या

कानपुर में 15 साल के लड़के की सिर में गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आपसी कहासुनी के बाद एक 15 साल के लड़के के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। हत्यारे मौके से हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात कानपुर के खलासी लाइन के पास सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे के आसपास की है। आपसी विवाद में वारदात, छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मौके पर कुछ युवक और किशोर खड़े बातें कर रहे थे। इसी दौरान युवकों में एक ने तमंचा निकाला और किशोर उम्र लड़के के सिर में गोली मार दी। गोली लगते हुए खून से लतपत होकर वह गिर पड़ा। ये भी पढ़ें : UP : 5 PCS अफसरों के तबादले, कानपुर की एडीएम बनीं रिंकी जायसवाल  हत्यारा अपने साथियों संग फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उर्सला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले लड़के...
CM Yogi के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ का विमोचन

CM Yogi के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ का विमोचन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित पुस्तक 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' का सोमवार को विमोचन हुआ। लखनऊ के जोसेफ कालेज में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने किया। बताते हैं कि पुस्तक में सीएम योगी के एक सामान्य परिवार के लड़के से लेकर शक्तिशाली मुख्यमंत्री बनने तक का सफर बताया गया है। बालासोर हादसे में जान गवाने वालों के लिए मौन भी इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव आदि रहे। प्रार्थना गीत के बाद बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस पुस्तक को शांतनु गुप्ता द्वारा लिखा गया है। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड :...
खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..! 

खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..! 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा में बालू का अवैध खनन एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह खनन में स्थानीय बड़े नेताओं की एंट्री है। बांदा खनन और सत्ता का गर्भ नाल का रिश्ता कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। सपा सरकार को भर मन कोसने वाले नेता बीजेपी के सत्ता में आने के बाद खनन के धंधे को वैसे ही चला रहे हैं, जैसे पहले चलता रहा है। अधिकारियों की कार्रवाई पर खुद को बना रहे हीरो बांदा में बड़े नेता अपने गुर्गों की आड़ में खनन में वारा-न्यारा करने में जुटे हैं। अभी बांदा की मरौली खदान में जिला प्रशासन के एक्शन का श्रेय भी कुछ नेता खुद लूटते से नजर आए। अवैध खनन की खबरों के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया। कार्रवाई होते ही कुछ नेताओं ने इसे ऐसे प्रचारित कराया, जैसे उनके कहने पर कार्रवाई हुई हो। गुर्गों को आगे कर आड़ में करोड़ों का वारा-न्यारा आप समझ सकते हैं कि जब बड़े नेता इस...
बांदा SP का बड़ा एक्शन, शहर कोतवाल समेत 18 थानेदार बदले

बांदा SP का बड़ा एक्शन, शहर कोतवाल समेत 18 थानेदार बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बड़ा फेरबदल किया है। शहर कोतवाली प्रभारी समेत कुल 18 थानेदारों को इधर से उधर किया है। इनमें 11 इंस्पेक्टर और 7 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल से खलबली मच गई है। मनोज शुक्ला शहर कोतवाली प्रभारी बने जानकारी के अनुसार शहर कोतवाल संदीप तिवारी को गिरवां का प्रभारी बना दिया गया है। वहीं अतर्रा के थाना प्रभारी रहे मनोज शुक्ला को शहर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। यह है तबादला सूची ये भी पढ़ें : अवैध खनन पर ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर, मरौली-6 पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना-खनन पर रोक ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार पर धोखाधड़ी का मुकदमा, DM-SP के जेल में छापे के ब...